हिमाचल प्रदेश का इतिहास

हिमाचल प्रदेश का इतिहास

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्र.1 . चौरासी साधु समूह के नेता के रूप में साहिल वर्मन को दस पुत्रों व एक पुत्री का पिता बनने का आशीर्वाद किसने दिया ?

उत्तर: चरपटनाथ।

प्र.2. चम्बा रियासत के किस शासक ने सर्वप्रथम ‘वर्मन ‘ उपाधि का प्रयोग किया ?

उत्तर: आदित्य वर्मन।

प्र.3. गुलेर रियासत के किस राजा को उसके बहादुरी के लिए शाहजहां ने ‘शेर अफगान’ की उपाधि दी थी?

उत्तर: मान सिंह को।

प्र. 4. 1809 ई. में ज्वालामुखी की संधि किसके बीच हुई?

उत्तर: संसारचंद व रणजीत सिंह।

प्र.5. 1848 ई. में हिमाचल प्रदेश का नूरपूर राज्य वह पहला राज्य था जहाँ ब्रिटीशरों के विरूद्ध विद्रोह हुआ था। इस विद्रोह के नेता कौन थे ?

उत्तर: वजीर रामसिंह पठानिया।

प्र.6.प्राचीनकाल में नागरकोट के किले का निर्माण किसने कराया था ?

उत्तर: सुशर्मा ने।

प्र. 7. बुशहर के किस राजा को मुगल बादशाह औरंगजेब ने छत्रपति की उपाधि दी थी ?

उत्तर: केहरी सिंह।

प्र. 8. किस शासक ने कुल्लू में रघुनाथ की मूर्ति की स्थापना 1653 ई. में की थी ?

उत्तर: जगत सिंह।

प्र. 9. विलियम मूरक्राफ्ट ने कुल्लू के किस राजा के समय कुल्लू की यात्रा की थी ?

उत्तर: राजा अजीत सिंह के समय।

प्र. 10. मंडी के उस राजा का नाम बताईए जिसने 1911 ई. में दिल्ली के राज्याभिषेक दरबार में उपस्थिति दर्ज कराई ?

उत्तर: भवानी सेन ।

हिमाचल प्रदेश का इतिहास

इसे भी पढ़ें : चम्बा का किसान आंदोलन

Leave a Comment