Himachal Current Affairs [2nd Week February 2021]
मुख्यमंत्री जी ने युवा विज्ञान पुरस्कार योजना के अंतर्गत सम्मानित किए 46 विद्यार्थी : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद् द्वारा आयोजित युवा विज्ञान पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने वर्ष 2018 में विद्यार्थियों को विज्ञान विषय को अपनाकर उन्हें अनुसंधान के लिए प्रेरित करने के लिए युवा विज्ञान पुरस्कार योजना की शुरूआत की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2018 में 47 विद्यार्थियों, वर्ष 2019 में 30 विद्यार्थियों और आज के इस कार्यक्रम में इस वर्ष 46 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है।
डॉ विजय ठाकुर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में : हिमाचल प्रदेश के युवा वैज्ञानिक डा. विजय कुमार ठाकुर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में 154वां स्थान दिया गया है। इसे करियर लॉन्ग इ पैक्ट के लिए स्कोप्स डेटा बेस द्वारा संकलित किया गया है। यह सूची विभिन्न विषयों में सर्वाधिक उद्धृत वैज्ञानिकों के शीर्ष दो प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करती है।
- हिमाचल प्रदेश का जिला ऊना टीबी उन्मूलन में देशभर में नौवें स्थान पर रहा।
- उप-राष्ट्रपति एम. वैंकया नायडू ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 फरवरी 2021 को टांडा मेडिकल कॉलेज और नालागढ़ में बनाए गए कोविड-19 मेक शिफ्ट अस्पतालों का लोकार्पण किया।
- हिमाचल प्रदेश के संगीतकार एस डी कश्यप को निष्पादन कला सम्मान 2017 के लिए चुना गया।
- हिमाचल प्रदेश के वन विभाग ने मोनाल पक्षी की कलगी को टोपी पर लगाकर पहनने पर रोक लगा दी है। यदि कोई व्यक्ति मोनाल पक्षी के किसी भी भाग को धारण करेगा , उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कड़ी कार्रवाई की जायगी।
- सहारा योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में कैंसर ,पैरालिसिस ,मस्कुलर, डिस्ट्राफी, थैलसीमिया व हिमोफिलिया व गुर्दे की विफलता इत्यादि गंभीर बिमारियों से जूझने वाले रोगियों को प्रदेश सरकार द्वारा 3000 रूपये सहायता राशि प्रदान दी जा रही है।
Himachal Current Affairs [2nd Week February 2021]
Read Also : More HP Current Affairs in Hindi
- Third BIMSTEC Conference on Traditional Medicine 2026 MCQs
- Jal Shakti Division Anni Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- DAV Public Schools Rehan Kangra HP Teaching and Non-Teaching Staff Recruitment 2026
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
Leave a Comment