Himachal Pradesh Weekly Current Affairs July (2nd Week)
नई राहें नई मंजिलें परियोजना के अंतर्गत अब तक 18.65 करोड़ रुपये का व्यय
- प्रदेश सरकार ने राज्य के अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के उद्देश्य से नई राहें नई मंजिलें परियोजना शुरू की है।
- इस परियोजना के तहत 50 करोड़ रुपये के आंवटित बजट में से अब तक 18.65 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं।
- इस योजना के अन्तर्गत जिला शिमला के चांशल क्षेत्र को स्की गंतव्य के रुप में विकसित किया जा रहा है। रज्जू मार्ग/स्की लिफ्ट, रेस्तरां, कैम्पिंग साईट और वे साईड अमेनिटीज का प्रस्ताव इस परियोजना के तहत प्रस्तावित है।
- जिला कांगड़ा के बीड़-बिलिंग को पैराग्लाईडिंग और जिला मण्डी के जंजैहली को ईको टूरिज्म गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है।
- इस परियोजना के तहत पौंग जलाशय को जलक्रीड़ा गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है।
सरकार राज्य के पारम्परिक शिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए शिल्प और पर्यटन मेला आरम्भ करेंगे
- सरकार राज्य के पारम्परिक शिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए शिल्प और पर्यटन मेला आरम्भ करेंगे।
- राज्य सरकार ने सूरजकुंड अन्तरराष्ट्रीय मेले की तर्ज पर राज्य में शिल्प और पर्यटन मेला आरंभ करने का निर्णय किया है ताकि हिमाचल प्रदेश के पारम्परिक शिल्प पर जानकारी का प्रचार किया जा सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सोलन जिले के कंडाघाट के समीप भू-हस्तांतरण के मामले में शीघ्रता लाने के निर्देश दिए ताकि इस स्थान पर मेला के लिए स्थान विकसित किया जा सके।
शेड्स ऑफ़ लाहौल कॉफ़ी ट्रेवल बुक का ऑनलाइन विमोचन
- कृषि मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने “शेड्स ऑफ़ लाहौल कॉफ़ी ट्रेवल बुक” का ऑनलाइन विमोचन किया गया।
- एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के सौजन्य से आजादी के पहले से लेकर अब तक के लाहौल की तस्वीरों जरिए दुनिया से रूबरू करने का प्रयास किया गया है।
- शेड्स ऑफ़ लाहौल में आजादी से पहले और अब घाटी में सांस्कृतिक ,आर्थिक ,सामजिक और पर्यटन में कितना बड़ा बदलाव आया है, इसे तस्वीरों के जरिए जीवंत किया गया है।
” फ्लोरा और एवेफानल डाइवर्सिटी ऑफ़ हिमाचल प्रदेश ” पत्रिका का विमोचन
- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद की ओर से प्रकाशित पत्रिका ” फ्लोरा और एवेफानल डाइवर्सिटी ऑफ़ हिमाचल प्रदेश ” का विमोचन किया।
देश के पुलिस थानों में नादौन सर्वश्रेष्ठ थाना
- हमीरपुर जिला का नादौन पुलिस थाने को देश के श्रेष्ठ पुलिस थानों में स्थान प्राप्त हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा इस पुलिस थाने को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
- मनरेगा के अंतर्गत 3 लाख 24 हजार कार्यदिवस सृजित कर विकासखंड गोहर ने प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया
- जिला मंडी के सरकाघाट क्षेत्र के बरचवाड़ में भारतीय सेना /नौ सेना /वायु सेना व अर्द्ध सैनिक बल में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अकादमी /केंद्र स्थापित करने जा रही है।
Himachal Pradesh Weekly Current Affairs July (2nd Week)
Read Also : More HP Current Affairs
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
Leave a Comment