Weekly Current Affairs 22 August to 28 August 2021
- NTPC लिमिटेड ने विशाखापत्तनम में सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर पीवी परियोजना लांच की। यह सिम्हाद्री थर्मल पावर स्टेशन के जलाशय पर 25 मेगावाट की परियोजना है।
- डुपी साड़ी बुनाई के पुनरुद्धार की दिशा में काम कर रहे कदिके ट्रस्ट को हथकरघा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नाबार्ड से जुड़े तीन ‘एनजीओ’ में से एक के रूप में सम्मानित किया गया।
- PayPal Holdings Inc ने यूनाइटेड किंगडम में क्रिप्टोकरेंसी खरीद और बिक्री शुरू की है।
- भारत की शैली सिंह ने नैरोबी में विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में महिलाओं की लंबी कूद में रजत पदक जीता।
- भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 24 अगस्त, 2021 को “Vaccinate India Programme” लांच किया।
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने नियोबोल्ट नामक भारत का पहला स्वदेशी मोटर चालित व्हीलचेयर वाहन विकसित किया है।
- उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के करीब माणा गांव में 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित भारत के सबसे ऊंचे हर्बल पार्क का उद्घाटन किया गया।
- भारत ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने के अपने अभियान को ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ (Operation Devi Shakti) नाम दिया है।
- रियल एस्टेट कंसल्टेंट कुशमैन एंड वेकफील्ड के अनुसार, भारत अमेरिका को पछाड़ कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा सबसे आकर्षक विनिर्माण गंतव्य बन गया है।
- ICICI बैंक जर्मनी ने जर्मनी में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों के लिए एक डिजिटल और इंस्टेंट Blocked Account शुरू करने की घोषणा की है।
- दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील, जिसे आइन दुबई (Ain Dubai) कहा जाता है, 21 अक्टूबर, 2021 को संयुक्त अरब अमीरात में खोला जाएगा।
- जल शक्ति मंत्रालय ने 25 अगस्त, 2021 को सुजलाम अभियान की शुरुआत की थी। सुजलाम अभियान ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के एक भाग के रूप में शुरू किया गया 100 दिनों का अभियान है।
- महाराष्ट्र सरकार ने COVID-19 में अपने पति को खोने वाली महिलाओं की मदद करने के लिए “मिशन वात्सल्य” नामक एक विशेष मिशन लांच किया है।
- स्टॉकहोम विश्व जल सप्ताह 23 से 27 अगस्त तक ऑनलाइन आयोजित किया गया। इसकी थीम थी : ‘बिल्डिंग रेजिलिएशन फास्टर’
- चीन, पाकिस्तान, मंगोलिया, थाईलैंड 6-15 सितंबर को चीन में “Shared Destiny-2021” रक्षा अभ्यास में भाग लेंगे।
- हिमाचल प्रदेश ने राज्य की कुल आबादी के 99% का टीकाकरण करवा लिया है और टीकाकरण करवाने के मामले में हिमाचल प्रदेश भारत का सबसे अग्रणी राज्य है।
- 20 अगस्त, 2021 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.47 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 616.894 अरब डॉलर पर पहुँच गया है।
- नीति आयोग और अमेरिका बेस्ड टेक कंपनी सिस्को ने महिला उद्यमिता मंच (Women Entrepreneurship Platform – WEP) के अगले चरण को लांच किया है।
- भारतीय ग्रैंडमास्टर एस.पी. सेथुरमन ने बार्सिलोना ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता।
- अभिनेता सोनू सूद बने दिल्ली सरकार के ‘देश के मेंटर्स’ कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर।
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने भारत का पहला ‘क्वांटम कंप्यूटर सिम्युलेटर (QSim) टूलकिट’ लॉन्च किया है।
Weekly Current Affairs 22 August to 28 August 2021
Read Also : More Weekly Current Affairs
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment