Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi (सुखविंदर सिंह सूखू जीवनी) |15th Chief Minister of Himachal Pradesh
सुखविंदर सिंह सुखु हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री है। उनका संबंध राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से है। वे पांचवीं बार विधानसभा के चुनाव लड़ा। एक बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 36142 मत मिले और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार को हराकर चौथी बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।
| नाम | सुखविंदर सिंह |
| जन्म तिथि | 26 मार्च,1964 |
| पिता का नाम | रसील सिंह |
| पत्नी का नाम | कमलेश ठाकुर |
| शिक्षा | एम. ए. , एल. एल. बी. |
सुखविंदर सिंह सुखू का जन्म :
हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को जन्मे सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। माता संसार देई गृहिणी हैं।
इसे भी पढ़ें : मुकेश अग्निहोत्री (हि. प्र. के उप मुख्यमंत्री) जीवनी
परिवार (Family)
सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। चार भाई-बहनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं। दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। 11 जून 1998 को सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी कमलेश ठाकुर से हुई। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं।
शिक्षा :
सुखविंदर सिंह की प्रारंभिक शिक्षा नादौन में हुई और इसके बाद उन्होंने शिमला विश्वविद्यालय से एमए और एलएलबी तक की शिक्षा हासिल की।
राजनैतिक कैरियर की शुरुआत :
उन्होंने अपना राजनीतिक कैरियर छात्र नेता के रूप में एनएसयूआई शुरू किया। संझौली में कॉलेज के दौरान वर्ष 1981 में क्लास रिप्रेजेंटेटिव बने सुक्खू ने अगले साल कॉलेज छात्र युनियन के महासचिव व उसके अगले साल युनियन अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा और उन्हें लगातार जीत हासिल हुई। वे कानून की पढ़ाई के दौरान वर्ष 1985 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भी अपने विभाग के रिप्रेजेंटेटिव चुने गये।
महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां :
वर्ष 1989 से 1995 तक सुखविंदर संह सुक्खू एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके बाद तीन साल तक वे प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रहे। वर्ष 1998 में उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया और इस पद पर वे लगातार दस साल तक रहे। उन्होंने वरष 1992 में शिमला नगर निगम के पार्षद पद का चुनाव लड़ा और लगातार दो बार विजयी हुए। वर्ष 2008 में उन्हे प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया जिसपर वे चार साल तक रहे। वर्ष 2013 की शुरुआत में उन्हें प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।
विधानसभा में विधायक :
वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन सीट से विधायक चुने गये। दिसंबर 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें क्षेत्र की जनता ने दोबारा अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजा। वे इस कार्यकाल में कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हिप बनाये गये। वर्ष 2017 के तेरहवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में वे तीसरी बार विधायक चुने गये। वर्ष 2022 की चौदहवीं विधानसभा के लिए चौथी बार विधायक चुने गए। 11 दिसंबर, 2022 को हिमाचल प्रदेश के 15 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi (सुखविंदर सिंह सूखू जीवनी)
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- Third BIMSTEC Conference on Traditional Medicine 2026 MCQs
- Jal Shakti Division Anni Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- DAV Public Schools Rehan Kangra HP Teaching and Non-Teaching Staff Recruitment 2026
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
Leave a Comment