Himachal Pradesh Current Affairs -4th Week of January 2023
- हिमाचल प्रदेश के कितने परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान निकोबार द्वीप समूहों के नाम रखे गए?
उत्तर : चार (4)
व्याख्या : अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों को देश के परमवीरों यानी परमवीर चक्र विजेताओं का नाम पर रखा गया। इनमें हिमाचल के चार परमवीर चक्र विजेता भी शामिल हैं। इनमें देश के पहले परमवीर चक्र विजेता पालमपुर के मेजर सोमनाथ शर्मा, शिमला से लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा, पालमपुर के कैप्टन विक्रम बतरा और बिलासपुर के सूबेदार मेजर संजय कुमार का नाम शामिल है। अंडमान-निकोबार के आईएनएएन 370 द्वीप को अब सोमनाथ शर्मा द्वीप, आईएनएएन 646 को धन सिंह द्वीप, आईएनएएन 417 को विक्रम बत्रा द्वीप और आईएनएएन 536 को संजय द्वीप नाम दिया गया है। कारगिल युद्ध में ये दिल मांगे मोर का विजयघोष करने वाले कैप्टन बत्रा के नाम पर अंडमान में एक पहाड़ी भी समर्पित की गई।
- कैंपा प्रोजेक्ट के तहत अगले वित वर्ष में कितनी धनराशि खर्च की जाएगी?
उत्तर : 150 करोड़ रुपए।
व्याख्या : प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैम्पा) में आगामी वित्तीय वर्ष में 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस धनराशि से विकासात्मक कार्यों को पूरा किया जाएगा। कैम्पा के माध्यम से होने वाली वार्षिक गतिविधियों में प्रर्तिपूरक वनीकरण , एकीकृत वन्य जीवन प्रबंधन योजना, जल और मृदा संरक्षण कार्यों के लिए 150 करोड़ बजट का अनुमोदन किया जाएगा। सीआरएस विधि से लैंटाना उन्मूलन किया जाएगा।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस किसान को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर : नेक राम शर्मा।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के करसोग क्षेत्र के किसान नेक रामशर्मा को पद्मश्री से सुशोभित किया गया है। नेकराम शर्मा जैविक खेती से जुड़े हैं। ‘नौ-अनाज’ की पारंपरिक फसल प्रणाली को पुनर्जीवित कर रहे हैं।
- हिमाचल प्रदेश के अनाथ व वृद्धाश्रमों में रहने वालों के लिए राज्य सरकार ने वस्त्र अनुदान के रूप में कितनी राशि प्रदान करने का एलान किया है?
उत्तर : 10 हजार रुपए।
व्याख्या : प्रदेश सरकार वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम में रह रहे आवासियों, निराश्रित महिलाओं, मूकबधिर बच्चों इत्यादि के लिए 10 हजार रुपये प्रति आवासी प्रति वर्ष, वस्त्र अनुदान प्रदान करेगी। गर्मी एवं सर्दियों के वस्त्रों के लिए पांच-पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इससे समाज वंचित लोगों को बेहतर कपड़े उपलब्ध होंगे।
- हिमाचल प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष” कितनी धनराशि से स्थापित किया गया है?
उत्तर : 101 करोड़ रुपए से।
व्याख्या : प्रदेश सरकार 101 करोड़ रुपये की धनराशि से मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित किया। इससे जरूरतमंद बच्चों एवं निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जा सकेगी। इंजीनियरिंग कॉलेजों, आईआईआईटी, एनआईटी, आईआईटी, आईआईएम, पॉलिटैक्निक संस्थानों, नर्सिंग एवं डिग्री कॉलेजों आदि में ऐसे बच्चों की उच्च शिक्षा और व्यावसायिक कौशल विकास शिक्षा पर होने वाले व्यय को प्रदेश सरकार वहन करेगी।
- हाल ही में लोक प्रशासन संस्थान शिमला के महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर : निशा सिंह ।
व्याख्या : प्रदेश सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और प्रधान सलाहकार निशा सिंह को लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा) शिमला के महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया।
- हाल ही में हिमाचल के कितने पुलिस/होमगार्ड अफसरों को राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित किया गया ?
उत्तर : दो (02)
व्याख्या : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बेहतरीन सेवाओं और सराहनीय कार्य के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) सतवंत अटवाल और डिप्टी कमांडेंट जनरल (होमगार्ड) अनुज तोमर को राष्ट्रपति मेडल से पुरस्कृत किया गया। आठ को सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
Himachal Pradesh Current Affairs -4th Week of January 2023
Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment