HP Current Affairs in Hindi -1st Week of April 2023
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश की किस लड़की ने माउंट किलिमंजारो चोटी को फतह किया?
उत्तर : अंजलि शर्मा
व्याख्या : हिमाचल की बेटी ने अफ्रीका के तंजानिया में तिरंगा फहराकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। धर्मशाला के साथ सटे घरोह की बेटी अंजलि शर्मा ने कठिन व दुर्गम पहाडिय़ों माउंट किलिमंजारो को फतह कर लिया है। 5895 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह दुनिया का सबसे बड़ा हाईएस्ट सिंगल फ्री स्टैंडिंग माउंटेन है। अंजलि ने 31 मार्च को ही इस कठिन व दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी को फतह किया है। अंजलि पहली ऐसी महिला ट्रैकर हैं, जिन्होंने लुआंचड़ी (गद्दी पहनावा) पहन कर इस चोटी को फतह किया है।
- राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 में कितने करोड़ रुपए का राजस्व एकत्र किया?
उत्तर : 5343 करोड़ रुपए।
व्याख्या : राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 में 5130 करोड़ रुपए के लक्ष्य को पार कर 19 प्रतिशत वृद्धि के साथ 5343 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। यह 2021-22 की तुलना में 846 करोड़ अधिक है।
- एक प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार भारत के शीर्ष 100 शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : 79वां स्थान।
व्याख्या : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने देश के राजनीतिक क्षेत्र में एक उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। एक प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा किए गए सर्वेक्षण में उन्हें भारत के शीर्ष 100 शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 79वां स्थान प्राप्त हुआ है। प्रभावशाली एवं कुशल नेतृत्व, लोगों से जुडऩे की क्षमता, राज्य के विकास के प्रति समर्पण और हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से समृद्ध राज्य बनाने के लिए शुरू की गई योजनाओं के परिणामस्वरूप उन्हें इस सूची में शामिल किया गया है।
- राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस 2023 समारोह का आयोजन किया जा रहा है?
उत्तर : काजा (लाहौल स्पीति)
व्याख्या : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 15 अप्रैल को लाहौल-स्पिति जिला के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
- हाल ही में एमएमयू की किस डाक्टर को मलेशिया में विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष्य पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर : शगुन कोरला वोहरा।
व्याख्या : एमएमयू की डाक्टर शगुन कोरला वोहरा को मलेशिया में विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष्य पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मेडिकल कालेज की सहायक प्रोफेसर डाक्टर शगुन कोरला वोहरा को एशिया पैसिफिक अकादमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी एवं एशिया पैसिफिक ऑक्युलर इमेजिंग सोसायटी, कुआला लंपुर, मलेशिया द्वारा आयोजित इमेजिंग प्रतियोगिता में विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष्य पर पुरस्कार प्रदान किया गया। डा. शगुन द्वारा एक व्यक्ति की आंख की दुलर्भ बिमारी का उपचार किया गया था।
- पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप 2023 की प्रतियोगिता कहां आयोजित की गई?
उत्तर : बीड़-बिलिंग (जिला कांगड़ा)
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप 2023 की प्रतियोगिता 5 अप्रैल से 09 अप्रैल तक आयोजित की गई।
- हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ “प्रधाव अभियान” किसके द्वारा शुरू किया है?
उत्तर : पुलिस प्रशासन।
व्याख्या : प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस ने प्रधाव अभियान शुरू किया है। प्रधाव अभियान के तहत प्रतियोगिता के लिए प्रदेश भर में अब तक 1655 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है। प्रदेश में सबसे अधिक सोलन जिला के प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है।
HP Current Affairs in Hindi -1st Week of April 2023
Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन

- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities

- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026

- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online

- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5

Leave a Comment