HP Current Affairs – 2nd & 3rd Week August 2023
- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा गठित हैल्थ सर्विस कॉरपोरेशन के चेयरमैन कौन होंगे ?
उत्तर : स्वास्थ्य मंत्री।
व्याख्या : हिमाचल स्वास्थ्य सेवाएं निगम के बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री अध्यक्ष होंगे। प्रधान सचिव व सचिव बोर्ड के उपाध्यक्ष होंगे। बोर्ड में पांच अन्य निदेशक बनाए हैं। इनमें एसीएस वित्त, निदेशक उद्योग, कंट्रोलर स्टोर, निदेशक स्वास्थ्य और प्रबंध निदेशक एचपीएमएससी शामिल हैं। राज्य चिकित्सा निगम सभी सभी दवाओं, औषधियों, सर्जिकल, चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों, चिकित्सा उपकरणों, उपकरणों, मशीनरी और सेवाओं, किसी भी अन्य वस्तु की खरीद और वितरण के लिए एक राज्य खरीद एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले में देश के पहले हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण किया जाएगा?
उत्तर : कांगड़ा जिला।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में इंद्रुनाग पहाड़ी पर चोला भंगोटू में देश के पहले हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, खेल विज्ञान केंद्र, खेल चिकित्सा केंद्र, पुनर्वास केंद्र, बहुउद्देशीय हॉल, इंडोर जिम के अलावा 300 बिस्तरों वाले छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
- हिमाचल प्रदेश के किस किसान को प्रतिष्ठित ‘पादप जीनोम संरक्षक किसान मान्यता सम्मान पुरस्कार’ के लिए चुना गया है?
उत्तर : गरीब दास।
व्याख्या : उपमंडल बैजनाथ के पपरोला के निकट बुरली कोठी गांव के प्रगतिशील किसान गरीब दास को ‘पादप जीनोम संरक्षक किसान मान्यता सम्मान पुरस्कार’ के लिए चुना गया है। उन्हें एक लाख की धनराशि का यह सम्मान भारत सरकार द्वारा 12 सितंबर को प्रदान किया जाएगा। गरीब दास 40 वर्षों से अधिक समय से देसी खीरा की खेती कर रहे हैं, जिसे पपरोला खीरा के नाम से जाना जाता है और इस स्थानीय पारपंरिक प्रजाति की शुद्धता को संरक्षित कर रहे हैं।
- हिमाचल प्रदेश पुलिस के कितने अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : चार अधिकारियों को।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश पुलिस के चार अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है। हर वर्ष 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर देश भर के पुलिस बलों और जांच एजेंसियों के अधिकारियों के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल की घोषणा होती है। जिन अधिकारियों को यह मेडल मिला है, उनमें पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम में तैनात इंस्पेक्टर साम्बर सिंह, सीआईडी मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, सब-इंस्पेक्टर नित्या प्रकाश और इंस्पेक्टर सुदेश कुमार का नाम शामिल है। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए यह मेडल प्रदान किया जाता है।
- हिमाचल प्रदेश में काला जीरा उत्पादन के लिए किसे ‘पादप जीनोम संरक्षक समुदाय पुरस्कार’ दिया जाएगा?
उत्तर : “काला जीरा उत्पादक संघ” को।
व्याख्या : किन्नौर जिला के शोंग गांव के काला जीरा उत्पादक संघ को पादप जीनोम संरक्षक समुदाय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 12 सितंबर को केजेडयूएस के समक्ष प्रशस्ति पत्र सहित दस लाख रु. प्रदान किए जाएगें। हिमाचली काला जीरा को मार्च, 2019 के दौरान भारत सरकार द्वारा भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्रदान किया गया था। सांगला (किन्नौर) में कृषि विश्वविद्यालय के अनुसंधान केंद्र को ‘काला जीरा और केसर पर मॉडल फार्म’ के रूप में नामित किया गया है। वर्तमान में किन्नौर के शोंग गांव में लगभग 47 हेक्टेयर क्षेत्र में इसकी खेती की जा रही है।
- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से संबंध रखने वाले आईएफएस अधिकारी संदीप कौशल को किस देश में भारत के नए कौंसल जनरल नियुक्त किया ?
उत्तर : मांडले (म्यांमार)
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के सबसे साक्षर जिला हमीरपुर की तहसील गलोड़ की ग्राम पंचायत सरेड़ी के 2017 बैच के आईएफएस अधिकारी मांडले (म्यांमार) में भारत के नए कौंसल जनरल नियुक्त किए गए हैं।
- हाल ही में रूस की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 मीटर) को फतह करने वाली अंजलि शर्मा का सबंध किस जिले से है?
उत्तर : कांगड़ा।
व्याख्या : तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों की चोटी को फतेह करने वाली अंजलि शर्मा ने अब रूस की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 मीटर) को फतह किया है। अंजलि शर्मा ने भारतीय तिरंगे वाली साड़ी पहनकर चोटी की चढ़ाई करके 13 अगस्त को सुबह 8:20 मिनट पर तिरंगा लहराया है। इस दौरान चोटी पर पहुंचकर अजंलि ने हिमाचली जनजाति में से एक गद्दी समुदाय को ट्रिब्यूट करते हुए उनकी पारंपारिक वेशभूषा नुआचड़ी पहनकर वहां तिरंगा लहराया। चोटी पर साड़ी पहनकर चढऩे वाली पहली महिला बनने पर अंजलि शर्मा का नाम गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड के लिए भी भेजा गया है। अंजलि शर्मा पुत्री पुष्पा शर्मा निवासी गमरू धर्मशाला की रहने वाली हैं।
- हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की पहली महिला पुलिस कर्मचारी पर्वतारोही कौन बनी जिसने लाहौल स्पीति की 6111 मीटर ऊंची यूनम चोटी पर चढक़र वहां राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया है?
उत्तर : बिंदिया।
व्याख्या : हमीरपुर जिले कि बिंदिया ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए लाहुल-स्पीति की 6111 मीटर ऊंची यूनम चोटी पर चढक़र वहां राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया है। बता दें कि बिंदिया हिमाचल पुलिस की जंगलबैरी स्थित फोर्थ बटालियन में बतौर कांस्टेबल के पद पर तैनात है । इस चोटी को फतह करने के साथ ही बिंदिया पुलिस विभाग में पहली महिला पुलिस कर्मचारी पर्वतारोही बन गई हैं।
- हिमाचल प्रदेश विधवा पुनर्विवाह योजना के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता 65 हजार रुपये से बढ़ाकर कितनी की गई है?
उत्तर : दो लाख रुपए।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश विधवा पुनर्विवाह योजना के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता 65 हजार रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
HP Current Affairs – 2nd & 3rd Week August 2023
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- Third BIMSTEC Conference on Traditional Medicine 2026 MCQs

- Jal Shakti Division Anni Para Cook And Para Helper Recruitment 2026

- DAV Public Schools Rehan Kangra HP Teaching and Non-Teaching Staff Recruitment 2026

- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन

- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities

Leave a Comment