HP Current Affairs in Hindi -20 April 2024
1. शिंकुला टनल हिमाचल प्रदेश को किस राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश से जोड़ेगी?
उत्तर : लद्दाख।
व्याख्या : केंद्र सरकार ने लाहुल और लद्दाख को जोड़ने के लिए 4.1 किलोमीटर सुरंग बनाने को एफसीए क्लीयरेंस प्रदान कर दी है। टनल के साउथ पोर्टल के साथ-साथ लगभग 3800 मीटर हिस्सा हिमाचल प्रदेश में बनेगा। इस सुरंग के निर्माण से लद्दाख तक सभी मौसम में जाना संभव हो पाएगा । यह टनल समुद्र तल से 4800 मीटर पर शिंकुला दर्रे के नीचे बनाई जाएगी।
2. नॉर्थ जोन के तहत कांगड़ा, चंबा और ऊना जिला के विद्युत ढांचे को अपग्रेड करने के लिए कितनी धनराशि को मंजूरी मिली?
उत्तर : 350 करोड़ रुपए।
व्याख्या : विद्युत बोर्ड की नॉर्थ जोन में करीब साढ़े तीन सौ करोड़ से विद्युत बोर्ड के ढांचे को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए आरडीएसएस के तहत स्वीकृति मिल गई है। नॉर्थ जोन के तहत कांगड़ा, चंबा – और ऊना जिला में नई लाइनों को – बिछाने के साथ नए विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने और – लाइनों को अपग्रेड करने का काम किया जाएगा।
3. हिमाचल प्रदेश के किस चिड़ियाघर में शेर और अन्य जीव लाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है?
उत्तर : रेणुकाजी जू।
व्याख्या : प्रदेश की पहली लायन सफारी डेढ़ करोड़ की राशि से केंद्रीय जू प्राधिकरण से स्वीकृत टाइगर एन्कलोजर कार्य प्रगति पर है। वहीं एन्कलोजर का निर्माण कार्य 30 जून तक पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश वन्य प्राणी विभाग ने रेणुकाजी के लिए मास्टर प्लान भी तैयार किया है। यदि मास्टर प्लान को केंद्रीय जू प्राधिकरण से स्वीकृति मिलती है, तो रेणुकाजी में एक बार फिर शेरों की दहाड़ के साथ यहां विभिन्न राज्यों के सुप्रसिद्ध एनिमल भी दिखाई देंगे।
HP Current Affairs in Hindi -20 April 2024
Read Also : Himachal Pradesh General Knowledge in Hindi
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026

- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

Leave a Comment