HP Current Affairs (3rd Week of July 2021)
- कमजोर वर्गों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को फोन प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने कौन सा कार्यक्रम शुरू किया ?
उत्तर : डिजिटल साथी-बच्चों का सहारा फोन हमारा कार्यक्रम”
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को स्मार्ट फ़ोन देने की योजना ” डिजिटल साथी -बच्चों का सहारा ,फ़ोन हमारा ” 15 जुलाई, 2021 को शुरू की गई। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर ने वेबसाइट www.hpdigitalsaathi.in का भी शुभारम्भ किया। इस वेबसाइट पर जाकर कोई भी बच्चों के लिए स्मार्ट फ़ोन डोनेट कर सकता है। इस योजना के शुरू होने से पहले ही उद्योगपतियों और बैंकर्स ने शिक्षा विभाग को 1150 स्मार्ट फ़ोन दे दिए हैं।
- हिमाचल प्रदेश के किस वरिष्ठ साहित्यकार का हाल ही में निधन हो गया ?
उत्तर : श्रीनिवास श्रीकांत
व्याख्या : हिमाचल अकादमी के शिखर सम्मान से सम्मानित साहित्यकार श्रीनिवास श्रीकांत का निधन हो गया। ‘कथा त्रिकोण’ और ‘मुक्ति बोध एक पुनर्मुल्यांकन’ उनकी महत्वपूर्ण कृतियाँ हैं।
- जिला कुल्लू के किस 15 वर्षीय लड़के ने लद्दाख सीमा से सटी 6110 मीटर ऊँची युनाम चोटी को फतह किया ?
उत्तर : परीक्षित सूद।
व्याख्या : तीर्थन घाटी के 15 वर्षीय परीक्षित सूद और उनकी टीम ने लद्दाख सीमा से सटी 6110 मीटर ऊँची युनम चोटी फतह कर तिरंगा लहराया।
- हिमाचल प्रदेश के किस व्यक्ति ने शीर्षासन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया ?
उत्तर : अजय कुमार।
व्याख्या : हमीरपुर जिला के अजय कुमार ने शीर्षासन में एक घंटा 28 मिनट स्थिर रहकर 3700 बार भद्रासन लगाकर वर्ल्ड बुक ऑफ़ योग में अपना नाम दर्ज करवाया। यह उनका तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उससे पहले उन्होंने वृक्षासन में एक घंटा 40 मिनट 30 सेकेण्ड स्थिर रहकर पहला विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उथित पद्मासन में उनका दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड था।
- हिमाचल प्रदेश सेब , आम व निम्बू प्रजाति फलों के खरीद मूल्य में कितने रूपये प्रति किलो की बृद्धि की गई ?
उत्तर : एक रूपये प्रति किलो की बृद्धि।
व्याख्या : हिमाचल के मुख्यमंत्री ने मंडी मध्यस्था योजना के अंतर्गत सेब, आम और निम्बू प्रजाति फलों की खरीद मूल्य में एक रुपया प्रति किलो वृद्धि की घोषणा की।
HP Current Affairs (3rd Week of July 2021)
Read Also : More HP Current Affairs in Hindi
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment