HP Current Affairs in Hindi -28 March 2022
- हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति के किस स्थान पर पहली बार इंडिया इन्विटेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप करवाई जाएगी ?
उत्तर : सिस्सू में।
व्याख्या : जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की स्की ढलान पर पहली बार राष्ट्रीय स्तर के स्कीयर उतरेंगे। सिस्सू में पहली बार इंडिया इन्विटेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप दो से चार अप्रैल तक होगी। इसमें भारतीय सेना और आईटीबीपी सहित देश की 12 टीमों के 150 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
- हिमाचल प्रदेश की किस लड़की को एबीवाईएम योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर योग का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है ?
उत्तर : निधि डोगरा।
व्याख्या : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी (हमीरपुर) की कक्षा आठवीं की छात्रा निधि डोगरा को राष्ट्रीय स्तर पर योग का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। इससे पहले निधि डोगरा को योग के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर चुना गया था। अब निधि की उपलब्धियों को देखते हुए एबीवाईएम योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर योग का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है।
- प्रदेश पंचायत बालिका गौरव पुरस्कार योजना के तहत कितनी पंचायतों का चयन किया गया है ?
उत्तर : 15
व्याख्या : बेटियों को बचाने वाली पंचायतों को सरकार की ओर से डेढ़ करोड़ की राशि दी जाएगी। प्रदेश पंचायत बालिका गौरव पुरस्कार योजना के तहत सरकार की ओर से 15 पंचायतों का चयन कर लिया गया है। हर पंचायतों को सरकार की ओर से दस लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
पंचायत बालिका गौर पुरस्कार सम्मान के लिए चुनी गई पंचायतों में हमीरपुर की जाजड़ी, बिजाहरी और दांदडू पंचायत, ऊना की मावा कोल्हां और सलोह, कांगड़ा की ध्वाला , जंदौर, मायरा, झुंबखस और दहोघ, किन्नौर की शुंद्रंग और शुंगरा, सिरमौर की राजपुर , बिलासपुर की हीरापुर और बॅलशीना पंचायत शामिल है।
HP Current Affairs in Hindi -28 March 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
Leave a Comment