HP Current Affairs in Hindi – 05 April 2022
- लाहौल के सिस्सू में अखिल भारतीय अल्पाइन राष्ट्रीय स्कीइंग और स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन कौन सी टीम रही?
उत्तर : हिमाचल की टीम।
व्याख्या : राष्ट्रीय स्कीइंग और स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में देश भर के 187 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग की अल्पाइन जायंट सलालम स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर के मेहराजुद्दीन खान ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। दूसरे स्थान पर सेना की टीम के विवेक राणा रहे। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर भी सेना की टीम के करण सिंह रहे। हिमाचल की टीम ओवरऑल चैंपियन रही।
- केरल के कालीकट में 25वीं सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की किस खिलाड़ी ने रजत पदक जीता ?
उत्तर : सीमा।
व्याख्या : केरल के कालीकट में 25वीं सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के चंबा की सीमा ने रजत पदक जीता है। दस हजार मीटर की दौड़ सीमा ने 34 मिनट 31 सेकंड में पूरी की। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने स्वर्ण और उत्तर प्रदेश की कविता यादव ने कांस्य पदक हासिल किया है।
- सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनोमी संगठन(सीएमआईई) द्वारा जारी बेरोजगारी के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मार्च में हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी की दर कितने प्रतिशत रही?
उत्तर : 12.1 प्रतिशत।
व्याख्या : सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनोमी संगठन(सीएमआईई) द्वारा जारी बेरोजगारी के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मार्च में हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी की दर 12.1 प्रतिशत रही। हिमाचल रोजगार देने में असफल टॉप 10 राज्यों में है और सूची में उसका सातवां स्थान है।
HP Current Affairs in Hindi – 05 April 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment