HP Current Affairs -2nd Week of April 2022
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2021-22 में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में हिमाचल के कितने जिलों ने जगह बनाई ?
उत्तर : चार जिलों ने।
व्याख्या : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत वर्ष 2021-22 में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 30 जिलों की सूची जारी की है। इस सूची में हिमाचल प्रदेश के चार जिलों ने जगह बनाई है। पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण का लक्ष्य प्राप्त करने में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि हिमाचल प्रदेश का मंडी जिला दूसरे स्थान पर रहा है। जिला मंडी ने इस योजना के तहत 421.88 किमी सड़क के निर्माण का लक्ष्य पूरा कर राष्ट्रीय स्तर पर यह कामयाबी हासिल की है। इसी तरह कांगड़ा 244.075 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कर 20वें नंबर पर रहा। चंबा 238.216 किमी सड़कों का निर्माण कर 21वें स्थान पर है, वहीं जिला शिमला 211.465 किमी सड़क निर्माण के साथ 28वें नंबर पर आया है।
- थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2022 में मंडी जिले से संबंध रखने वाले आशीष चौधरी ने बॉक्सिंग में कौन-सा पदक जीता ?
उत्तर : रजत पदक ।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से संबंध रखने वाले आशीष चौधरी ने थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2022 में 81 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने किन्हें हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए नामित किया ?
उत्तर : पद्मश्री विद्यानंद सरैक और कलगीधर ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय बाबा इकबाल सिंह।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजगढ़ क्षेत्र के दो लोगों को हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए नामित किया है। इन दोनों को केंद्र सरकार से हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार मिल चुके हैं। प्रदेश सरकार ने देवठी मझगांव निवासी पद्मश्री विद्यानंद सरैक और कलगीधर ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय बाबा इकबाल सिंह को मरणोपरांत हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए नामित किया।
- हिमाचल प्रदेश की कौन -सी ई-नाम मंडी देश भर की मंडियों में वेहतरीन व्यवस्था के लिए अव्वल आई ?
उत्तर : सोलन की ई-नाम मंडी।
व्याख्या : सोलन स्थित ई-नाम मंडी बेहतरीन कार्य करने के लिए देश भर की मंडियों में अव्वल रही है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री पुरस्कार-2019 के लिए सोलन मंडी का बेहतरीन व्यवस्था के लिए चयन किया है। यह पुरस्कार सिविल सर्विस दिवस पर 21 अप्रैल को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रदान किया जाना है। पुरस्कार स्वरूप मंडी को दस लाख रुपये की प्रोत्साहन रशि और प्रशस्ती पत्र मिलेगा।
- हिमाचल प्रदेश की किस जिला प्रशासन को सिविल सर्विस पुरस्कार 2022 के लिए चयनित किया ?
उत्तर : जिला प्रशासन किन्नौर।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर को पूरी तरह से कोरोना टीकाकरण करने पर प्रदेश सरकार ने प्रदेश सिविल सर्विस अवार्ड के लिए चयनित किया है। जिले के लोगों को महामारी से बचाने के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम को जनजन तक पहुंचा कर किन्नौर को पूरे देश में प्रथम टीकाकरण जिला बनाया है।
- भारतीय सेना की यूनिट 12 डोगरा के हवलदार अजय का चयन अक्तूबर 2022 में चीन में होने जा रही एशियन पैरा ओलंपिक के लिए हुआ है। उनका संबंध हिमाचल के किस जिले से हैं?
उत्तर : मंडी।
व्याख्या : भारतीय सेना की यूनिट 12 डोगरा के हवलदार अजय का चयन अक्तूबर 2022 में चीन में होने जा रही एशियन पैरा ओलंपिक के लिए हुआ है। 400 और 200 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अजय मंडी जिले के नगवाईं के रहने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने 20वीं राष्ट्रीय पैरा एथलीट चैंपियनशिप में 400 मीटर में स्वर्ण और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है।
- हिमाचल पुलिस के किस बैंड को हिमाचल प्रेरणा स्त्रोत अवार्ड दिया जाएगा ?
उत्तर : हार्मनी ऑफ दी पाइन्स।
व्याख्या : हिमाचल दिवस के अवसर पर हिमाचल पुलिस बैंड हारमनी ऑफ दी पाइन्स को हिमाचल प्रेरणा स्त्रोत अवार्ड दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश पुलिस का बैंड हार्मनी ऑफ दी पाइन्स देश भर में एक मात्र ऐसा बैंड है, जिसे विभाग और सरकार ने स्वीकृति दी है।
- 8. राष्ट्रीय दिनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण में हिमाचल प्रदेश के किस जिला परिषद को प्रथम पुरस्कार दिया गया ?
उत्तर : ऊना जिला परिषद।
व्याख्या : पंचायती राज मंत्रालय ने देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों के लिए वर्ष 2022 के पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला परिषद को प्रदेश में पहला पुरस्कार मिला।
HP Current Affairs -2nd Week of April 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- Third BIMSTEC Conference on Traditional Medicine 2026 MCQs
- Jal Shakti Division Anni Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- DAV Public Schools Rehan Kangra HP Teaching and Non-Teaching Staff Recruitment 2026
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
Leave a Comment