Daily Current Affairs (National And International) -05 September 2024
- हाल ही में किस केंद्रीय मंत्रालय को पोषण ट्रैकर पहल के लिए ई-गवर्नेंस 2024 (स्वर्ण) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला?
(A) श्रम और रोजगार मंत्रालय
(B) गृह मंत्रालय
(C) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
व्याख्या : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को कल (3.9.2024) मुंबई में पोषण ट्रैकर पहल के लिए ई-गवर्नेंस 2024 (स्वर्ण) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। पोषण ट्रैकर पहल को यह पुरस्कार सरकारी प्रक्रिया की पुनर्रचना और डिजिटल बदलाव के लिए दिया गया है। पोषण ट्रैकर बच्चों के पोषण विकास की वास्तविक समय निगरानी और मूल्यांकन के साथ बच्चों के लिए एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करता है।
- पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की क्लब थ्रो एफ 51 स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी धरमबीर ने कौन सा पदक जीता?
(A) रजत पदक
(B) स्वर्ण पदक
(C) कांस्य पदक
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) स्वर्ण पदक
व्याख्या : पेरिस पैरालंपिक में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को पुरुषों की क्लब थ्रो एफ 51 स्पर्धा में धरमबीर ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 34.92 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पेरिस में तिरंगा लहराया। वहीं, उनके साथी प्रणव सूरमा ने 34.59 के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया।
- हाल ही में BCCI ने किसे भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम’ का चयनकर्ता नियुक्त किया है ?
(A) सचिन तेंदुलकर
(B) दिनेश कार्तिक
(C) अजय रात्रा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) अजय रात्रा
व्याख्या : बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय विकेटकीपर अजय रात्रा को पांच सदस्यीय पैनल में सलिल अंकोला की जगह पुरुष क्रिकेट टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया।
- हाल ही में किसे FICCI यूथ आइकॉन’ नामित किया गया है ?
(A) आयुष्मान खुराना
(B) नीरज चोपड़ा
(C) उपर्युक्त दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) उपर्युक्त दोनों
व्याख्या : आयुष्मान खुराना और नीरज चोपड़ा को उनके उल्लेखनीय योगदान और सकारात्मक प्रभाव के लिए FICCI यूथ आइकॉन के रूप में सम्मानित किया गया है।
- किस राज्य में पत्थर मार मेला गोटमार मेला आयोजित किया गया ?
(A) गुजरात
(B) मध्य प्रदेश
(C) असम
(D) बिहार
उत्तर : (B) मध्य प्रदेश
व्याख्या : मध्य प्रदेश के पांढुर्ना में 3 सितंबर को विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेले का आयोजन हुआ। पांढुर्ना और सावरगांव के बीच जाम नदी पर गोटमार की परंपरा निभाई जाती है , जहां पत्थरबाजी की जाती है। प्रशासन ने इस विवादास्पद मेले को रोकने के पहले भी कई प्रयास किए थे, लेकिन वह असफल रहे।
- हाल ही में Philips ने भारतीय उपमहाद्वीप बाजार हेतु किसे अपना प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है ?
(A) संजीव शर्मा
(B) बी श्रीनिवासन
(C) भरत शेष
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) भरत शेष
व्याख्या : फिलिप्स ने भरत शेष को भारतीय उपमहाद्वीप के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
- हाल ही में किस बैंक ने भारत में गिग वर्कर्स के लिए वित्तीय पैकेज GIGA लांच किया है ?
(A) आईसीआईसीआई बैंक
(B) एसबीआई
(C) एचडीएफसी बैंक
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) एचडीएफसी बैंक
व्याख्या : भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक ने विशेष रूप से गिग वर्कर्स/फ्रीलांसरों के लिए डिज़ाइन किए गए उत्पादों और सेवाओं का एक संपूर्ण वित्तीय सेट ‘गीगा’ लॉन्च किया।
- हाल ही में किस देश ने भारत से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना (विश्वस्तरीय टूर ऑपरेटर योजना) की घोषणा की है ?
(A) दक्षिण अफ्रीका
(B) इंडोनेशिया
(C) ऑस्ट्रेलिया
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (A) दक्षिण अफ्रीका
व्याख्या : दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को एक नई विश्वसनीय टूर ऑपरेटर योजना (टीटीओएस) के निर्माण की घोषणा की। इसका शुरुआती फोकस भारत और चीन के उभरते पर्यटन बाजारों पर होगा।
- हाल ही में World Bank ने 2024-25 में भारत की विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है ?
(A) 8.5%
(B) 6.5%
(C) 7.0%
(D) 6.5%
उत्तर : (C) 7.0%
व्याख्या : विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की विकास दर पहले के पूर्वानुमान को 6.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है।
- भारत वर्तमान में मादक पेय निर्यात के मामले में दुनिया में किस स्थान पर है?
(A) 10वें
(B) 15वें
(C) 40वें
(D) 35वें
उत्तर : (C) 40वें
व्याख्या : भारत वर्तमान में मादक पेय निर्यात के मामले में दुनिया में 40वें स्थान पर है। सरकार ने अगले कुछ वर्षों में निर्यात राजस्व में एक अरब डॉलर के लक्ष्य के साथ वैश्विक स्तर पर भारतीय अल्कोहलिक और गैर-अल्कोहल दोनों पेय पदार्थों को बढ़ावा देने की योजना बनाई है।
Daily Current Affairs (National And International) -05 September 2024
Read Also : More National and International Current affairs
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026

- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

Leave a Comment