Himachal Pradesh (HP) Current Affairs -4th Week of February 2023
- हिमाचल प्रदेश के किस शहर में G-20 बैठक का आयोजन किया जाएगा ?
उत्तर : धर्मशाला।
व्याख्या : जी-20 देशों की महत्वपूर्ण बैठक धर्मशाला में 19 और 20 अप्रैल को होगी। विज्ञान, प्रौद्योगिकी विभाग, इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड और नवाचार से जुड़ी इस बैठक में भारत सहित दुनिया भर से करीब 70 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
- जिला हमीरपुर की किस पंचायत की बाल हितैषी कार्यों को लेकर बनाई गई डाक्यूमेंट्री ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रदर्शित की गई?
उत्तर : ग्राम पंचायत दड़ूही।
व्याख्या : पंचायत में करवाए गए विकासात्मक कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार अर्जित करने वाली जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत दड़ूही की बाल हितैषी कार्यों को लेकर बनाई गई डाक्यूमेंट्री ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रदर्शित की गई। ग्राम पंचायत दड़ूही को पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार और चाइल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायत अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
- हिमाचल प्रदेश में कब तक ई-व्हीकल पॉलिसी लागू होगी?
उत्तर : 2025 तक।
व्याख्या : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्ष 2025 तक राज्य पूरी तरह से ई-वाहनों को अपना लेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से डीजल और पेट्रोल वाहनों से निकलने वाले धुएं से हो रहे पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है।
- अंतरराष्ट्रीय कोर्फबॉल फेडरेशन द्वारा जारी वर्ष 2023 की सूची में अंतरराष्ट्रीय प्रतिभावान (टेलेंटड) रेफरी में हिमाचल के कितने खिलाड़ी शामिल किए?
उत्तर : दो खिलाड़ी।
व्याख्या : अंतरराष्ट्रीय कोर्फबॉल फेडरेशन द्वारा वर्ष 2023 की सूची में अंतरराष्ट्रीय प्रतिभावान (टेलेंटड) रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है। प्रतिभावान रेफरी की सूची में दुनिया भर के केवल 11 देशों के 17 कोर्फबॉल खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है, जिनका राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उम्दा प्रदर्शन रहा है। इस सूची में भारत को दो कोर्फबॉल खिलाड़ी विनोद ठाकुर व इंदूबाला भी हैं, जो कि हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।
- क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कौन सा रैंक हासिल किया ?
उत्तर : प्रथम ।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश पुलिस को पहले से ही लगातार तीन वर्षों यानी 2020, 2021 और 2022 के लिए पहाड़ी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में प्रथम स्थान दिया गया है और गृह मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा सम्मानित किया गया है। भारत सरकार के सभी राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के सीसीटीएनएस परियोजना कार्यान्वयन प्रदर्शन की निगरानी के लिए भारत सरकार, गृह मंत्रालय, एनसीआरबी, नई दिल्ली ने राज्यवार सीसीटीएनएस प्रदर्शन रैंकिंग तय करने के लिए सभी राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के लिए प्रगति में पूर्व निर्धारित मानदंड निर्धारित किए हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य ने उन सभी मापदंडों को पूरा किया है और सीसीटीएनएस परियोजना के सफल कार्यान्वयन के लिए उन्हें बनाए रखा है।
- एशियन विकास बैंक (एडीबी) ने प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना विकसित करने के लिए कितनी धनराशि देने को मंजूरी दी है?
उत्तर : 1311.20 करोड़ रुपए।
व्याख्या : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि एशियन विकास बैंक (एडीबी) ने प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना विकसित करने के लिए 1311.20 करोड़ रुपए की परियोजना को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दी है। इसमें नई एडीबी परियोजना की ट्रेंच-1 की उपपरियोजनाएं शामिल हैं।
Himachal Pradesh (HP) Current Affairs -4th Week of February 2023
Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HP SET (State Eligibility Test) 2026 Cut Off Marks

- Jal Shakti Division Sunni Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026

- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -3

- Himachal Pradesh Gazetted And Restricted Holidays List 2026

- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -2

Leave a Comment