HP Current Affairs -1st Week of February 2022
- हिमाचल प्रदेश में कहाँ पर पहला मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित किया जा रहा है ?
उत्तर : नालागढ़।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में पहला मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने पार्क की डीपीआर को मंजूरी दे दी है। इस पार्क को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार 250 करोड़ खर्च करेगी। केंद्र सरकार हिमाचल को 100 करोड़ की वित्तीय सहायता देगी।
- हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति से सम्बन्धित परिवारों को सिलाई मशीनों की खरीद के लिए अनुदान राशि 1800 रुपये से बढ़ाकर कितनी की गई ?
उत्तर : 5000 रुपये।
व्याख्या : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने धर्मशाला में आयोजित हिमाचल प्रदेश अनुसूचति जाति कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुसूचित जाति से सम्बन्धित परिवारों को उपकरणों की खरीद पर अनुदान राशि 1300 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये और सिलाई मशीनों की खरीद के लिए अनुदान राशि 1800 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये करने की घोषणा की, ताकि इन समुदायों के लोगों को सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने संविधान निर्माता के सम्मान में प्रत्येक जिला में एक पुस्तकालय का नाम डाॅ. भीम राव अम्बेडकर पुस्तकालय करने की भी घोषणा की।
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले के “हाटी समुदायों” के लोग जनजाति दर्जा देने की मांग कर रहे हैं?
उत्तर : सिरमौर ।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार के रेणुका, शिलाई, पच्छाद और पांवटा विधानसभा क्षेत्र के एक बड़े क्षेत्र के लोग उत्तराखंड के जौंसार की तर्ज पर खुद को जनजातीय घोषित करने की दशकों से मांग उठा रहे हैं।
- हाल ही में कवि, साहित्यकार नवीन हलदुनवी का निधन हो गया । उनका संबंध हिमाचल के किस जिले से हैं ?
उत्तर : काँगड़ा ।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के छतरौली गांव के पहाड़ी भाषा के कवि, साहित्यकार और विचारक नवीन हलदूनवी का 5 फ़रवरी, 2022 को निधन हो गया। वह कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।नवीन हलदूनवी का जन्म कांगड़ा की हल्दूण घाटी के गांव पंजराल में 24 दिसंबर 1949 को हुआ था। यह स्थान वर्तमान में पौंग बांध में समाहित हो चुका है। नवीन हलदूनवी की कुल 17 पुस्तकें प्रकाशित हुईं, जिनमें से 14 पुस्तकें पहाड़ी व 3 हिंदी भाषा में थीं। उनकी ‘बोल्ला करदे पहाड़’ पुस्तक पर अमेरिकन नागरिक रिचर्डसन रिसर्च कर रहे हैं।
- हाल ही में हुए अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच भारतीय टीम में अहम भूमिका निभाने बाले राज बाबा का संबंध हिमाचल के किस जिले से है?
उत्तर : सिरमौर।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के नाहन में जन्मे राज बावा की गेंदबाजी और बल्ले ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में बावा ने भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। राज बावा की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी खेल से रही है। उनके पिता सुखविंद्र बावा चंडीगढ़ में वरिष्ठ कोच हैं। वह युवराज सिंह को भी कोचिंग दे चुके हैं। राज के दादा त्रिलोचन बावा 1948 के ओलंपिक में इंग्लैंड के खिलाफ स्वर्ण हासिल करने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे। राज को भी खेल विरासत में मिला है।
- एसजेवीएन ने जनवरी 2022 के महीने में कितने यूनिट विद्युत का उत्पादन किया ?
उत्तर : 290.47 मिलियन यूनिट।
व्याख्या : एसजेवीएन के विद्युत स्टेशनों ने जनवरी माह में 290.47 मिलियन यूनिट का उत्पादन किया है, जो जनवरी 2020 में प्राप्त 277.63 मिलियन यूनिट के गत रिकार्ड से अधिक है। जनवरी 2021 में 265.69 मिलियन यूनिट की तुलना में जनवरी 2022 में विद्युत उत्पादन में दस प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
- हिमाचल के किस साहित्यकार को 2018 के लिए डाॅ. यशवन्त सिंह परमार हिन्दी साहित्य गद्य पुरस्कार से पुरस्कृत किया ?
उत्तर : विक्रम गथानिया ।
व्याख्या : वर्ष 2018 के लिए विक्रम गथानिया को उनके उपन्यास गांव की एक शाम के लिए डाॅ. यशवन्त सिंह परमार हिन्दी साहित्य गद्य पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
HP Current Affairs -1st Week of February 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- HPU Shimla All Latest Notifications -May 2025
- HPCL Junior Executive Recruitment 2025 -Apply Online
- Indian Overseas Bank LBO Recruitment 2025 -Apply Online
- SBI Circle Based Officers (CBO) Recruitment 2025 -Apply Online
- Union Bank of India Assistant Manager Recruitment 2025 -Apply Online