HP Current Affairs -2nd Week of July 2022
- हाल ही में आपदा से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन कुल्लू द्वारा शुरू किए गए किस कार्यक्रम का नाम एशिया एंड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया ?
उत्तर : जुआरे सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम।
व्याख्या : जिला में आरंभ जुआरे कार्यक्रम के तहत 61 हजार 498 लोगों को आपदा जोखिम को कम करने बारे प्रशिक्षित करने के लिए एशिया एंड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के लिए प्रमाण पत्र मिला। ग्राम पंचायत मलाना को कार्यक्रम में अधिकतम भागीदारी के लिए जुआरे भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की धन राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई।
- इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने जा रही राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शामिल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल क्रिकेट टीम की किन महिला खिलाड़ियों को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली ?
उत्तर : रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल
व्याख्या : इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने जा रही राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शामिल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगी। दोनों महिला क्रिकेटर चयन के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाली हिमाचल की पहली क्रिकेटर बन जाएंगी।
- जिला शिमला के स्कूलों में पढ़ने वाली 10 से 19 साल की छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कराने के लिए कौन-सा विभाग सखी अभियान चलाएगा ?
उत्तर : जिला शिमला आयुर्वेद विभाग।
व्याख्या : जिला आयुर्वेद विभाग स्कूलों में पढ़ने वाली 10 से 19 साल की छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा। इसके लिए विभाग सखी अभियान चलाएगा। इसकी शुरुआत शिमला जिला के मशोबरा स्वास्थ्य खंड से होगी। यह जानकारी जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. पवन जैरथ ने दी। उन्होंने बताया कि 35 स्कूलों की 1594 छात्राओं को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया जाएगा।
- एफआईए वोमेन इन मोटरस्पोट्र्स कमीशन ने फ्रांस के प्रसिद्ध सर्किट पॉल रिकार्ड में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की किस कार्टिंग रेसर का चयन किया ?
उत्तर : श्रिया लोहिया।
व्याख्या : देश की सबसे कम उम्र की कार्टिंग रेसर श्रिया लोहिया फ्रांस के प्रसिद्ध सर्किट पॉल रिकार्ड में होने वाले कंपीटीशन में श्रिया ने जगह बना ली है। विश्व भर से 14 लड़कियों का चयन इस प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसमें श्रिया लोहिया भारत से अकेली महिला काटिंग रेसर हैं। एफआईए वोमेन इन मोटरस्पोट्र्स कमीशन ने दुनिया भर की उन 14 लड़कियों के नामों का की घोषणा की है, जिन्हें फ्रांस जाने का मौका मिलेगा।
- हाल ही में “द मैकमोहन लाइन: ए सेंचुरी ऑफ डिस्कॉर्ड” नामक पुस्तक का विमोचन किसने किया ?
उत्तर : राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने हाल ही में “द मैकमोहन लाइन: ए सेंचुरी ऑफ डिस्कॉर्ड” नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और पूर्व सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल जे जे सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा लिखी गई है। यह किताब भारत-चीन सीमा विवाद पर जनरल जेजे सिंह के अनुभवों और शोध पर आधारित है।
- हिमाचल प्रदेश के पहले विज्ञान केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया गया है?
उत्तर : पालमपुर।
HP Current Affairs -2nd Week of July 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- Jal Shakti Division Bhoranj Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026
- SVGC Ghumarwin Guest Faculty Recruitment 2026: Walk-in Interview for 6 Posts
- JSV Division Sujanpur Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026
- JSV Division Sundernagar Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Bilaspur Para Pump Operators, Para Fitters, and Multi-purpose Workers Recruitment 2026
Leave a Comment