HP Current Affairs -3rd Week of July 2022
- नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा जारी देश भर के शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग में आईआईटी मंडी ने इंजीनियरिंग संस्थानों में कौन सा रैंक हासिल किया ?
उत्तर : 20वां रैंक।
व्याख्या : नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) ने शुक्रवार को देश भर के शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी की। इसमें हिमाचल के आईआईटी मंडी ने इंजीनियरिंग संस्थानों में पिछले साल के मुकाबले 19 पायदान की छलांग लगाते हुए 20वां रैंक हासिल किया। आईआईटी मंडी ने इंजीनियरिंग में ओवरआल कैटेगरी में 43वां स्थान हासिल किया। वहीं, रिसर्च वर्ग में पहली बार एंट्री मारते हुए 39वां स्थान पाया।
- जिला मंडी के किस प्रगतिशील किसान को राष्ट्रस्तरीय पंडित दीनदयाल अंत्योदय कृषि पुरस्कार-2021 प्रदान किया गया ?
उत्तर : कुंदन लाल।
व्याख्या : चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कृषिदूत कुंदन लाल को राष्ट्रीय स्तर पर पंडित दीनदयाल अंत्योदय कृषि पुरस्कार प्राप्त हुआ है। 16 जुलाई 2022 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कुंदन लाल को इस पुरस्कार से नवाजा गया।
- हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह जी की जीवनी “किंग ऑफ हार्ट्स” किसने लिखी ?
उत्तर : न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के दिलों के राजा रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जीवनी उनकी बेटी अभिलाषा कुमारी द्वारा लिखी गई है। इस पुस्तक का नाम किंग ऑफ हार्ट दिया गया है। अभिलाषा कुमारी ने ये पुस्तक अपने स्वर्गीय पिता वीरभद्र सिंह को समर्पित की है। आपको बता दें कि अभिलाषा कुमारी वीरभद्र सिंह की सबसे बड़ी बेटी हैं।
- व्यावसायिक वाहनों को देश में कहीं भी ट्रैक करने वाला देश का पहला राज्य कौन बना ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश 2019 के बाद व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) से लैस सभी पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों को आपातकालीन प्रतिक्रिया समर्थन प्रणाली (ईआरएसएस) से जोड़ने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अब इन वाहनों को वीएलटीडी से देश में कहीं भी ट्रैक किया जा सकेगा।
- देश की राजधानी दिल्ली में सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बन रहे संसद भवन की इमारत के लिए हिमाचल प्रदेश की किस प्राचीन रियासत की मिट्टी भिजवाई?
उत्तर : सुकेत रियासत।
व्याख्या : देश की राजधानी दिल्ली में सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बन रहे नए संसद भवन की इमारत में देवभूमि हिमाचल की मिट्टी का इस्तेमाल भी किया जाएगा। यह मिट्टी सुकेत रियासत के संस्थापक राजा वीरसेन सहित 52 चंद्रवंशी शासकों की समृद्ध विरासत रूपी कर्मस्थली पांगणा बेहड़े (स्मारक) परिसर से भिजवाई गई है।
- नीति आयोग द्वारा जारी ‘भारत नवाचार सूचकांक-2021’ पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में हिमाचल प्रदेश किस पायदान पर रहा ?
उत्तर : पाँचवें।
व्याख्या : नीति आयोग द्वारा जारी ‘भारत नवाचार सूचकांक-2021’ पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में हिमाचल प्रदेश 5वें पायदान पर रहा।
- हिमाचल प्रदेश की पहली फोर लेन टनल किस स्थान पर बनाई जाएगी ?
उत्तर : संजौली।
HP Current Affairs -3rd Week of July 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -1
- Jal Shakti Division Bhoranj Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026
- SVGC Ghumarwin Guest Faculty Recruitment 2026: Walk-in Interview for 6 Posts
- JSV Division Sujanpur Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026
- JSV Division Sundernagar Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Recruitment 2026
Leave a Comment