Nek Ram Sharma Padma Shri Award 2023 Karsog District Mandi HP
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के करसोग विधानसभा से संबंध रखने वाले नाँज गांव के 59 वर्षीय किसान नेकराम को पद्मश्री अवार्ड दिया जाएगा। नेकराम शर्मा 1993 से बिना किसी भी प्रकार केमिकल व खाद प्रयोग किए बिना खेती करते आ रहे हैं। पंचायत के अन्य किसान पिछले कई वर्षों से मात्र देशी गाय के गोबर से तैयार जीवा अमृत घन जीवामृत प्रयोग कर कर खेती करते आ रहे हैं । इसके माध्यम से ही वह सभी प्रकार की बीमारियों को अपने खेतों को सब से दूर रखने में सफल रहे हैं। उन्होंने अपने साथ-साथ नाच पंचायत के सैकड़ों किसानों को खेती में जोड़ा है।
नेकराम शर्मा मात्र दसवीं कक्षा तक पढ़े हुए हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक खेती करते आ रहे हैं। सरकारी नौकरी को अनदेखा कर नेक राम शर्मा ने अपनी मातृभूमि से जुड़ते हुए क्षेत्र में ऑर्गेनिक व प्राकृतिक खेती को कि नई दिशा दी है। आज प्राकृतिक रूप से गेहूं, मक्की, बाजरा, जौ, सब्जियां और आम की पैदावार कर रहे हैं, जिनकी हिमाचल प्रदेश से लेकर दिल्ली तक अच्छी खासी मांग है । पहली मई , 1964 को जन्मे नेकराम शर्मा का कहना है उन्होंने 1982 में मैट्रिक की थी लेकिन उनका मन अपनी मिट्टी से जुड़ कर ही कुछ करने को बेताब था।
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने देखा कि आसपास के गांव में और उनके परिवार में भी किस तरह से धीरे-धीरे केमिकल खेती बढ़ती जा रही है, तो उनका मान इससे छुटकारा पाने का हुआ। उन्होंने खेती को स्वास्थ्य के साथ जोड़ा और प्राकृतिक खेती का नया नारा जिसके बाद उन्होंने कृषि विभाग के माध्यम से कई प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी भाग लिया और धीरे-धीरे खुद को अपने आसपास के किसानों को प्रति खेत के साथ जोड़ते गए इस समय उनके पंचायत में बड़े स्तर पर किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं किसान नेकराम शर्मा के फार्मूले पर भारत वर्ष के भी कई किसान काम कर रहे हैं। इनके इसी ही हुनर को अब भारत सरकार ने नमन करते हुए पद्मश्री अवार्ड की घोषणा की है।
Nek Ram Sharma Padma Shri Award 2023 Karsog District Mandi HP
- HP Jal Shakti Division Bilaspur Para Pump Operators, Para Fitters, and Multi-purpose Workers Recruitment 2026
- IIT Mandi Non-Teaching Recruitment 2026: Apply Online for 11 Vacancies
- HPU Shimla All Latest Notifications – July 2026
- HP Health Department Recruitment 2026: Apply Now for Staff Nurse (Job Trainee) Posts
- Daily Current Affairs : 20 July, 2026 (National And International)
Leave a Comment