Weekly Current Affairs 12 September 2021 To 25 September 2021
- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री, भारती प्रवीण पवार ने 10 सितंबर, 2021 को “Digital Population Clock” का उद्घाटन किया।
- Co-WIN ने ‘Know Your Customer’s or Client’s Vaccination Status (KYC-VS) नामक एक नया एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस विकसित किया है। यह संस्थाओं को CoWIN के माध्यम से किसी व्यक्ति के टीकाकरण की स्थिति की जांच करने में सक्षम करेगा।
- आर्थिक थिंक-टैंक NCAER की निदेशक पूनम गुप्ता के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के 10% बढ़ने की उम्मीद है।
- दुनिया का सबसे बड़ा संयंत्र जिसे हवा से कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) सोखने और इसे चट्टान में बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया है, हाल ही में आइसलैंड में शुरू किया गया।
- भूपेंद्र पटेल ने 13 सितंबर, 2021 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
- ब्रिटेन की एम्मा रादुकानु (18) ने यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीता। रूस के डेनियल मेदवेदेव ने जीता पुरुष एकल खिताब।
- नजीब मिकाती लेबनान के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।
- भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ‘Human Rights and Terrorism in India’ नामक एक पुस्तक प्रकाशित की है।
- अगस्त 2021 में थोक मूल्य-आधारित मुद्रास्फीति (WPI) बढ़कर 11.39% हो गई।
- उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 15 सितंबर, 2021 को संयुक्त रूप से संसद टीवी लॉन्च किया।
- संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) की व्यापार और विकास रिपोर्ट के अनुसार, भारत की आर्थिक विकास दर 2021 में चार साल के उच्च स्तर 7.2% पर पहुंच जाएगी।
- ऑस्ट्रेलियाई डेनियल रिकियार्डो ने इतालवी ग्रैंड प्रिक्स जीती, जबकि लैंडो नोरिस दूसरे स्थान पर रहे। वाल्टेरी बोटास तीसरे स्थान पर रहे।
- श्रीलंका के गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी है।
- टाइम मैगजीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला को भी शामिल किया।
- SpaceX ने 15 सितंबर, 2021 को अपनी पहली निजी उड़ान में चार सामान्य लोगों को लॉन्च किया।
- हंगरी ने 16 सितंबर, 202 को बिटकॉइन (Bitcoin) के संस्थापक सातोशी नाकामोतो (Satoshi Nakamoto) की प्रतिमा का अनावरण किया।
- शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 41 कौशल प्रशिक्षकों को कौशलाचार्य पुरस्कार 2021 प्रदान किए।
- थानू पद्मनाभन, पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी और ब्रह्मांड विज्ञानी का पुणे में निधन हुआ।
- कानून और न्याय मंत्रालय ने 17 सितंबर, 2021 को घर-घर न्याय दिलाने के लिए “एक पहल ड्राइव” नामक एक अखिल भारतीय विशेष अभियान शुरू किया है।
- 17 सितंबर, 2021 को पर्यावरण पुरस्कार (Environment Prize/Earthshot Prize) के लिए दो भारतीय परियोजनाओं का चयन किया गया है। पहली परियोजना – सौर ऊर्जा से चलने वाली आयरनिंग कार्ट परियोजना , जिसे तमिलनाडु की एक 14 वर्षीय छात्रा द्वारा डिजाइन किया गया है।
दूसरी परियोजना है- दिल्ली के एक उद्यमी द्वारा विकसित कृषि अपशिष्ट पुनर्चक्रण अवधारणा। - भारत के पंकज आडवाणी ने दोहा में एशियाई स्नूकर खिताब जीता।
- वारंगल के नेहरू स्टेडियम में 60वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रेलवे की बी. ऐश्वर्या ने 6.52 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ के साथ महिलाओं की लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता।
- भारत के डी. गुकेश ने जीता नॉर्वे शतरंज ओपन 2021
- राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी वार्षिक ‘Crime India’ रिपोर्ट साल 2020 के अनुसार, भारत ने 2020 में “सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित लापरवाही के कारण मौतों” के 1.20 लाख मामले दर्ज किए। सांप्रदायिक दंगों में पिछले वर्ष की तुलना में 2020 में 96% की वृद्धि हुई।
- पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चंडीगढ़ के राजभवन में शपथ ली। वे पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री बन गये हैं।
- भारतीय वायु सेना के वर्तमान उप प्रमुख वी.आर. चौधरी, को भारत सरकार द्वारा वायु सेना के अगले चीफ मार्शल के रूप में नियुक्त किया गया है।
- विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा जारी ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021 के अनुसार भारत ने 46वां स्थान हासिल किया है।
- बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को “SDG Progress Award” से सम्मानित किया गया है।
- भारत “वैक्सीन मैत्री” कार्यक्रम के तहत 2021 की चौथी तिमाही में अतिरिक्त COVID-19 टीकों का निर्यात फिर से शुरू करेगा।
- एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 2021-22 में भारत की GDP वृद्धि के अपने पूर्वानुमान को घटाकर 10% कर दिया है, जो पहले 11% अनुमानित था।
- भारत सरकार ने CBSE / NCERT पाठ्यक्रम में बदलाव के लिए दिशानिर्देश तैयार करने के लिए के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय राष्ट्रीय संचालन समिति का गठन किया है।
- भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अध्ययन के अनुसार, भारत 2022 तक औद्योगिक ट्रांस फैट-फ्री बन जायेगा।
- इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (IAU) ने आर्कटिक खोजकर्ता मैथ्यू हेंसन (Matthew Henson) के नाम पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक चंद्र क्रेटर का नाम रखा है।
- कनाडा के लिबरल पार्टी के नेता जस्टिन ट्रूडो तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए हैं। वह 2015 से सत्ता में हैं और 6 साल के कार्यकाल में 3 चुनाव जीते हैं।
- लेक्ट्रिक वाहनों के लिए दुनिया के सबसे ऊंचे चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के काजा में किया गया।
- Charities Aid Foundation (CAF) World Giving Index 2021 के अनुसार भारत को शीर्ष 20 उदार देशों में स्थान मिला। इस रिपोर्ट में भारत को 14वें स्थान पर रखा गया है।
- अंतर्राष्ट्रीय स्टार्ट-अप की व्यापक रैंकिंग के अनुसार लंदन, मुंबई और बैंगलोर को दुनिया के शीर्ष स्टार्ट-अप केंद्रों में शामिल किया गया है।
- यूरोप की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एल्ब्रस’ (5,642 मीटर) पर बर्फानी तूफान से 5 पर्वतारोहियों की मौत हुई।
- सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा 5 दिवसीय ‘हिमालय फिल्म महोत्सव’ का उद्घाटन लद्दाख के लेह में किया।
Weekly Current Affairs 12 September 2021 To 25 September 2021
Read also : HP Current Affairs In Hindi
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- Jal Shakti Division Katrain Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026
- Third BIMSTEC Conference on Traditional Medicine 2026 MCQs
- Jal Shakti Division Anni Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- DAV Public Schools Rehan Kangra HP Teaching and Non-Teaching Staff Recruitment 2026
Leave a Comment