Weekly Current Affairs (15 August 2021 to 21 August 2021)
- रामसर की सूची में चार और भारतीय आर्द्रभूमि (wetlands) जोड़ी गईं जिनमें है :- गुजरात से थोल , गुजरात से वाधवाना, हरियाणा से सुल्तानपुर , हरियाणा से भिंडावा। नवीनतम वृद्धि के साथ, भारत में रामसर स्थलों की संख्या 46 तक पहुंच गई है। इन 46 स्थलों का क्षेत्रफल 1,083,322 हेक्टेयर है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त, 2021 को घोषणा की कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Horrors Remembrance Day) के रूप में मनाया जाएगा।
- मध्य प्रदेश पुलिस ने लोगों को वाहन चोरी या नकद और 1 लाख रुपये तक की वस्तुओं की चोरी से संबंधित ऑनलाइन प्राथमिकी e-FIR दर्ज करने की अनुमति देने के लिए एक पायलट पहल शुरू की है।
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भविष्य के नए आर्थिक क्षेत्रों की संभावनाओं को विकसित करने के लिए ₹100 लाख करोड़ रुपये के “प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान” की घोषणा की गयी।
- इस्लामिक चरमपंथी संगठन तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्ज़ा कर लिया है और राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़ कर चले गए।
- असम का काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान सैटेलाइट फोन से लैस होने वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान बना।
- असम विधानसभा ने 13 अगस्त, 2021 को “असम मवेशी संरक्षण विधेयक, 2021” पारित किया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त, 2021 को लाल किला से राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन को लांच किया। यह मिशन भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर अपने संबोधन के दौरान घोषणा की कि पूरे भारत में सैनिक स्कूल अब महिला छात्रों के लिए भी खुले रहेंगे।
- महान जर्मन स्ट्राइकर गेर्ड मुलर का 15 अगस्त, 2021 को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- कोयला मंत्रालय का वृक्षारोपण अभियान – 2021 (Vriksharopan Abhiyan) 19 अगस्त, 2021 को शुरू किया जायेगा। इसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में लॉन्च किया जाएगा।
- थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति लगातार दूसरे महीने जुलाई में गिरकर 11.16% पर पहुँची।
- सुडोकू के गॉडफादर माकी काजी का 69 वर्ष की आयु में 17 अगस्त, 2021 को पित्त नली के कैंसर के कारण निधन हो गया।
- तेलंगाना ने हुजूरनगर विधानसभा क्षेत्र के सालापल्ली गांव में दलित बंधु योजना शुरू की है।
- TCS कंपनी 17 अगस्त, 2021 को 13 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्य को पार करने वाली दूसरी भारतीय कंपनी बन गई है।
- 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन.के. सिंह को इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ सोसायटी के अध्यक्ष चुना गया।
- SBI लाइफ इंश्योरेंस ने एक नए जमाने का सुरक्षा समाधान ‘SBI Life eShield Next’ एक व्यक्तिगत, नॉन-लिंक्ड, जीवन बीमा शुद्ध जोखिम प्रीमियम उत्पाद लॉन्च किया है जो न तो शेयर बाजार से जुड़ा हुआ है और न ही कोई लाभ या लाभांश साझा करता है।
- पर्यटन मंत्रालय ने आतिथ्य और पर्यटन उद्योग को मजबूत करने के लिए MakeMyTrip और Ibibo Group के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
- मलेशिया के राजा ने इस्माइल साबरी याकूब को नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया।
- दीक्षा शिंदे, जो औरंगाबाद में एक 14 वर्षीय लड़की है, को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के Minority Serving Institution (MSI) फैलोशिप के वर्चुअल पैनल में पैनलिस्ट के रूप में चुना गया है।
- उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में भारत-चीन सीमा के पास 11,000 फीट की ऊंचाई पर भारत के सबसे ऊंचे हर्बल पार्क का उद्घाटन किया गया।
Weekly Current Affairs (15 August 2021 to 21 August 2021)
Read Also : More Current Affairs in Hindi
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
Leave a Comment