Weekly Current Affairs 3rd Week of January 2022
- योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन नई दिल्ली में भारत के लक्ष्य सेन (पुरुष), थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंघफन (महिला) ने एकल खिताब जीते।
- चीन के कृत्रिम सूर्य के बाद, चीन ने अपना पहला ‘कृत्रिम चंद्रमा’ तैयार कर लिया है। वैज्ञानिकों ने एक “कृत्रिम चंद्रमा” अनुसंधान सुविधा का निर्माण किया है।
- पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर केन्या ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के विकास को जारी रखने के लिए, अफ्रीका50 (Africa50) के साथ एक संयुक्त विकास समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 720 सेकंड की अवधि के लिए गगनयान कार्यक्रम के लिए क्रायोजेनिक इंजन की योग्यता परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की।
- ऑक्सफैम इंडिया की “Inequality Kills” रिपोर्ट के अनुसार, 2021 के दौरान भारतीय अरबपतियों की संख्या 102 से बढ़कर 142 हो गई। सबसे अमीर 98 भारतीयों के पास उतनी ही संपत्ति है, जितनी नीचे के 552 मिलियन लोगों के पास है।
- ई-गवर्नेंस 2020-21 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार (रजत) हाल ही में नागालैंड के मोन जिला प्रशासन को प्रदान किया गया।
- केरल और ब्राजील के शोधकर्ताओं की एक टीम ने ‘ज़ाइलोफगा नंदनी’ नामक एक दुर्लभ, गहरे समुद्र में रहने वाले मोलस्क की एक नई प्रजाति की पहचान की है।
- माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने ‘जागरुक वोटर’ अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य नागरिकों को वोट देने से पहले सही ज्ञान के साथ सशक्त बनाना है।
- भारत में खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर 2021 में बढ़कर 5.59% हो गई। यह पिछले पांच महीनों में सबसे अधिक है।
- 17 जनवरी, 2022 को दुबई में “द एनिग्मा” नामक 555.55 कैरेट के काले हीरे (black diamond) का अनावरण किया गया। ऐसा माना जाता है कि यह बाहरी अंतरिक्ष से आया है।
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -1
- Jal Shakti Division Bhoranj Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026
- SVGC Ghumarwin Guest Faculty Recruitment 2026: Walk-in Interview for 6 Posts
- JSV Division Sujanpur Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026
- JSV Division Sundernagar Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Recruitment 2026
- भारत ने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए कोविड -19 टीकाकरण पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। इस स्टैम्प में एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता को एक वरिष्ठ नागरिक को कोवैक्सिन का टीका लगाते हुए दिखाया गया है।
- नरेंद्र गोयनका ने AEPC (Apparel Export Promotion Council) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला।
- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने “World Employment and Social Outlook Report” शीर्षक से अपनी रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में ILO ने 2022 में वैश्विक बेरोजगारी 207 मिलियन रहने का अनुमान लगाया है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी, 2022 को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दावोस एजेंडा में अपना ‘स्टेट ऑफ द वर्ल्ड’ विशेष संबोधन दिया।
- प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का हाल ही में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें उनके शिष्यों द्वारा पंडितजी और महाराज-जी के नाम से भी जाना जाता है।
- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा ‘ओपन डेटा वीक’ शुरू किया गया है। यह सप्ताह 17 जनवरी, 2022 और 21 जनवरी, 2022 के बीच मनाया गया।
- पोलैंड के फुटबॉल खिलाड़ी रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर (पुरुष) खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।
- इंडोनेशिया अपनी नई राजधानी को बदलने जा रहा है। यह पूर्वी कालीमंतन (East Kalimantan) है। इसे अब नुसंतारा (Nusantara) कहा जाता है। पहले जकार्ता इंडोनेशिया की राजधानी थी।
- केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा हाल ही में अपनी तरह का पहला ‘Climate Hazards and Vulnerability Atlas of India’ जारी किया गया है।
- ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ कार्यक्रम की शुरुआत 20 जनवरी 2022 को हुई। इसकी शुरुआत पीएम मोदी ने की।
- भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने सारथी मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया। यह एप्लिकेशन प्रतिभूति बाजारों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
- भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में डिजिटल भुगतान सूचकांक जारी किया। इस सूचकांक के मुताबिक देश में डिजिटल भुगतान में मार्च 2021 की तुलना में सितंबर 2021 में 40% की बढ़ोतरी हुई है।
- ‘Great Resignation’ एक ऐसी घटना है जो COVID-19 महामारी के दौरान नौकरी छोड़ने वाले लोगों की रिकॉर्ड संख्या का वर्णन करती है।
- हाल ही में अमेरिका बेस्ड Morning Consult Political Intelligence ने विश्व भर में एक सर्वेक्षण किया। इस सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 71% की अनुमोदन रेटिंग (approval rating) के साथ विश्व के नेताओं के बीच शीर्ष पर हैं।
- कॉन्टेंट क्रिएटर और अभिनेत्री प्राजक्ता कोली भारत की पहली ‘यूएनडीपी युवा जलवायु चैंपियन’ बनीं।
- इंडिया गेट में स्थित अमर जवान ज्योति का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में अखंड ज्योति में विलय किया गया।
- हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने के लिए नई दिल्ली में इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
- 43 वर्षीय केंद्र-दक्षिणपंथी सांसद रोबर्टा मेट्सोला को यूरोपीय संसद की अध्यक्षता करने वाली तीसरी महिला के रूप में चुना गया है।
- आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम ऑफ द ईयर: दिमुथ करुणारत्ने, रोहित शर्मा, मार्नस लाबुशेन, जो रूट, केन विलियमसन (कप्तान), फवाद आलम, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, काइल जेमिसन, हसन अली, शाहीन अफरीदी.
- एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) ज्यादातर उभरते एशिया की सेवा के लिए डेटा केंद्रों के विकास में $150 मिलियन का निवेश करने के लिए तैयार है।
Weekly Current Affairs 3rd Week of January 2022
Also Read : More Current Affairs in Hindi
Leave a Comment