HP Current Affairs – 1st Week August 2021
- राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम ने उत्पादों की बिक्री के लिए किस ई-कॉमर्स कम्पनी से समझौता किया ?
उत्तर : फ्लिपकार्ट।
व्याख्या : राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री और इन उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से निगम और फ्लिपकार्ट ई-काॅमर्स कंपनी के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया।
- हिमाचल प्रदेश की किस महिला को इंडिया बायोडायवर्सिटी अवार्ड 2021 में जूरी स्पेशल मेंशन अवार्ड दिया गया ?
उत्तर : डॉ. तारा देवी सेन।
व्याख्या : सरदार वल्लभभाई पटेल क्लस्टर विश्विद्यालय मंडी में वनस्पति विज्ञान की सहायक प्रोफेसर डॉ. तारा देवी सेन ने इंडिया बायोडायवर्सिटी अवार्ड 2021 में जूरी स्पेशल मेंशन अवार्ड 2021 प्राप्त हुआ। ये पुरस्कार भारत जैव विविधता पुरस्कार चार श्रेणियों में जैव विविधता के संरक्षण और सतत उपयोग के लिए हर दो साल के बाद भारत के राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण द्वारा दिए जाते हैं। उन्हें यह पुरस्कार सामुदायिक जागरूकता, शिक्षा, जन जैव विविधता तयारी ,सतत उपयोग और जैविक संसाधनों के संरक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
- हाल ही में किसे हिमाचल प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया ?
उत्तर : रामसुभग सिंह।
व्याख्या : 1987 बैच के आईएएस अधिकारी राम सुभग सिंह को हिमाचल प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। राम सुभग सिंह राज्य के 42 वें मुख्य सचिव होंगे।
- हिमाचल हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग का चेयरमैन किसे बनाया गया ?
उत्तर : पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप। - कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कौन बने ?
उत्तर : राकेश कुमार बबली। - “मेरी परवाज” काव्य पुस्तक किसकी कृति है ?
उत्तर : रशिमा ठाकुर।
व्याख्या : मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने हाल ही में प्रसिद्ध शिक्षाविद, कवयित्री एवं समाज सेविका रशिमा ठाकुर द्वारा लिखित काव्य पुस्तक “मेरी परवाज” का विमोचन किया।
- हिमाचल प्रदेश में कितने शिक्षित पंजीकृत बेरोजगार हैं ?
उत्तर : 8 लाख 46 हजार 209
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री ने विधानसभा के मानसूत्र में बताया की 31 जनवरी, 2020 तक प्रदेश में 8 लाख 46 हजार 209 बेरोजगार शिक्षित बेरोजगार है। प्रदेश में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री लेने वाले 76 हजार 318 युवा बेरोजगार हैं। इसी के साथ ग्रेजुएट में एक लाख 36 हजार 517 युवा बेरोजगार हैं। बारहवीं करने वाले चार लाख चार हजार 819 , दसवीं के एक लाख 95 हजार 548 , दसवीं कम शिक्षित में 33007 युवा बेरोजगार हैं।
HP Current Affairs – 1st Week August 2021
Read Also : More HP Current Affairs in Hindi
- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026
- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online
- HPRCA Clerk Recruitment 2026: 40 Clerk Job Trainee Posts, Eligibility, Exam Pattern & Apply Online
- Members of India’s First Interim Government and Their Portfolios (MCQs)
- HP SET (State Eligibility Test) 2026 Cut Off Marks
Leave a Comment