Weekly Current Affairs in Hindi (December 3rd Week)
- तमिलानाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने ‘अम्मा मिनी क्लिनिक’ योजना की शुरुआत की। इस योजना का लक्ष्य जन स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।
- BSNL ने मशीन कनेक्टिविटी सोल्यूशन कंपनी Skylotech India के साथ मिलकर भारत में एक उपग्रह आधारित नैरोबैंड IoT नेटवर्क लॉन्च किया है।
- अफगानिस्तान में, काबुल के डिप्टी गवर्नर आज एक बम विस्फोट में मारे गए। यह हमला काबुल के नौंवे सिक्योरिटी जिले के माकरोरियन इलाके में हुआ है।
- नेपाल में वन अधिकारियों ने समुद्र तल से 3,165 मीटर की ऊंचाई पर एक रॉयल बंगाल टाइगर को देखा है। यह एक दुर्लभ और असामान्य घटना है।
- 5वां India Water Impact Summit (IWIS) शिखर सम्मेलन का विषय ‘नदियों और जल निकायों का व्यापक विश्लेषण और समग्र प्रबंधन’ है।
- आयुष मंत्रालय ने केन्द्र सरकार के सहयोग से संचालित राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) योजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड में 200 आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्रों को मंज़ूरी दी है ।
- ABTO (एसोसिएशन ऑफ बुद्धिस्ट टूर ऑपरेटर्स) इंटरनेशनल कन्वेंशन का आयोजन ABTO द्वारा पर्यटन मंत्रालय की साझेदारी में किया जा रहा है। ABTO एक निकाय है जिसमें भारत और विदेशों के 1500 से अधिक सदस्य हैं।
- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल ही में भारत की पहल ‘फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज’ की सराहना की है।
- भारतीय डाक और इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक ने अपने नए डिजिटल भुगतान एप–डाकपे का शुभारंभ किया। देशभर में सबसे निचले स्तर पर लोगों के डिजिटल वित्तीय समावेशन की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयासों के तहत इस एप की शुरूआत की गई है।
- 13 दिसंबर, 2020 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भारतीय संसद पर हमले की 19वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के अंग्रेजी संस्करण का शीर्षक “द शौर्य अनबाउंड” है और हिंदी संस्करण “समुंदर समावे बून्द में” है।
- यूनाइटेड किंगडम के एंथनी जोशुआ ने बुल्गारिया के कुब्रत पुलेव को हराकर अपना डब्ल्यूबीए, आईबीएफ, डब्ल्यूबीओ वर्ल्ड वेट खिताब जीता।
- 14 दिसंबर, 2020 को, रेड बुल ड्राइवर मैक्स वर्स्टैपेन ने फॉर्मूला वन अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स के खिताब को अपने नाम किया।
- इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस का विषय ‘पर्वतीय विविधता’ है।
- आयुष मंत्रालय और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में औपचारिक मान्यता देने की घोषणा की।
- बोको हरम ने चिबोक इलाके में एक स्कूल पर धावा बोलकर वहां से 300 छात्रों को अगवा कर लिया है।
- फेसबुक ने Collab नाम से एक नया iOS एप्प लॉन्च किया है, जो यूजर्स को म्यूजिक वीडियो बनाने की सुविधा देता है।
- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने हाल ही में मानव विकास सूचकांक जारी किया, इस सूचकांक में भारत 131वें स्थान पर है। भारत ने रैंकिंग में 0.645 का स्कोर हासिल किया है।
- भारतीय तटरक्षक बल की स्वदेशी रूप से निर्मित इंटरसेप्टर बोट C-454 को गुजरात के सूरत में हजीरा बंदरगाह पर कमीशन किया गया।
- हाल ही में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने हरियाणा के ग्वाल पहाड़ी (गुरुग्राम) में उर्जा पावर में कौशल विकास के लिए पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया।
- अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा के बाद मोरक्को, यहूदी देश इजराइल के साथ संबंध स्थापित करने वाला चौथा अरब देश बन गया है। इस सूची में अन्य तीन देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन और सूडान हैं।
- हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क ने हाल ही में यूके बेस्ड अक्रेडिटर एएससीबी से एक आकलन के बाद आईएसओ प्रमाणन प्राप्त किया है।
- नागरिक, आर्थिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की विश्वव्यापी रैंकिंग में भारत को 162 देशों की सूची में 111वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूचकांक में पहले तीन स्थानों पर न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड और हांगकांग हैं।
- उत्तर प्रदेश के जेवर में बनने वाले ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट का नाम ‘द नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ रखा गया है। इस हवाई अड्डे के लोगो में उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी सारस भी है।
Weekly Current Affairs in Hindi (December 3rd Week)
Read Also: More Current Affairs in Hindi
- HPRCA Hamirpur Teachers (CBSE) Recruitment 2026 – Apply Online for Teaching Posts in HP Govt. CBSE Schools
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
Leave a Comment