हिमाचल का इतिहास-हिमाचल का प्राचीन इतिहास
प्र.1. अनार्य राजा शाम्बर का किस आर्य राजा से 40 वर्षों तक युद्ध चला ?
उत्तर : दिवोदास।
व्याख्या: आर्य राजा दिवोदास भरत कुल से था। अनार्य राजा शाम्बर से दिवोदास का 40 वर्षों तक युद्ध होता रहा। अंत में उद्ब्रज नामक स्थान पर वीर शाम्बर की मृत्यु दिवोदास के हाथों हुई।
प्र.2. हिमाचल की प्राचीन रियासत त्रिगर्त के संस्थापक कौन थे?
उत्तर: सुशर्मा।
व्याख्या: त्रिगर्त का प्रथम राजा भूमिचंद था। वंशावली के अनुसार 231वां राजा सुशर्मा था। जिसने कौरवों के पक्ष में लड़कर महाभारत युद्व में भाग लिया था। मार्कण्डेय तथा मत्स्य पुराणों में इसे पर्वतीय प्रदेश वताया गया है।
प्र.3.हिमाचल प्रदेश की दूसरी सबसे पुरानी पहाड़ी रियासत कौन सी थी?
उत्तर: कुलूत।
व्याख्या: त्रिगर्त जनपद क़े साथ लगता हुआ जनपद कुलूत था। इस जनपद के एक ओर औदुम्बर देश था और दूसरी और कुलिंद जनपद था। यह जनपद व्यास नदी की ऊपरी घाटी में फैला हुआ था।
प्र.4.महाभारत के युद्ध में काँगड़ा के किस कटोचवँशीय राजा ने कोरवों की ओर से युद्ध में भाग लिया था?
उत्तर :सुशर्मा
व्याख्या: सुशर्मा वंशावली के अनुसार 231वां राजा था। जिसने कौरवों के पक्ष में लड़कर महाभारत युद्व में भाग लिया था। मार्कण्डेय तथा मत्स्य पुराणों में इसे पर्वतीय प्रदेश वताया गया है।
प्र.5. औदुम्बरों के सिक्कों पर किसके चित्र अंकित मिले?
उत्तर: औदुम्बरों के सिक्कों पर त्रिशूल और बैल के चित्र अंकित मिले। मुद्राएं ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि में लिखे गए।
प्र.6. किरात राजा शाम्बर के विरुद्ध युद्व के समय आर्य राजा दिवोदास के मुख्य सलाहकार कौन ऋषि थे ?
उत्तर: ऋषि भारद्वाज।
प्र. 7 महाभारत और पाणिनि के अष्टाध्यायी में किस गणराज्य का उल्लेख है ?
उत्तर: खस गणराज्य का ।
प्र. 8 राजसूय यज्ञ से पहले त्रिगर्त , कुलूट और कुलिंद गणराज्यों की यात्रा किसने की थी ?
उत्तर: अर्जुन।
प्र.9. गुर्जरों का सम्बंध किससे जोड़ा जाता है ?
उत्तर: हूणों से।
प्र.10. आर्यों ने हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र (शिवालिक) के मूल निवासियों को किस नाम से पुकारा ?
उत्तर: दास, दस्यु, निषाद।
प्र. 11. ऋग्वेद में वर्णित “दशराग” का क्या अर्थ है ?
उत्तर: दस आर्य राजाओं का युद्ध ।
प्र.12. महाभारत के अनुसार औदुम्बर किसके वंशज है ?
उत्तर: विश्वामित्र।
प्र. 13 आर्यों के राजा दिवोदास के साथ हुए युद्ध मे शाम्बर का सहायक कौन था ?
उत्तर: वर्ची।
इसे भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश का इतिहास
- HPPSC Shimla Assistant Professor (CC) Education Screening Test Result 2023
- HPPSC Shimla Assistant Professor (College Cadre) Commerce Question Paper Pdf 2016
- BSF SI Staff Nurse , Constable & other Posts Recruitment 2023
- Daily Current Affairs in Hindi -30 January 2023
- Educational Psychology And Pedagogy Question Answer (MCQ) Part-7