HP Current Affairs -1st Week of December 2022
- जंगी-थोपन-पोवारी जल विद्युत परियोजना किस जिले में है, जो अभी विवादों में चली है ?
उत्तर : किन्नौर ।
व्याख्या : किन्नौर जिले की जंगी-थोपन-पोवारी जल विद्युत परियोजना शुरू से ही विवादों में रही है। विदेशी कंपनी ब्रेकल के बाद अडाणी समूह भी इस परियोजना को नहीं बनाना चाहता है। 960 मेगावाट के महत्वपूर्ण हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को ब्रेकल को वर्ष 2007 में आवंटित किया गया। कंपनी ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया और अपफ्रंट राशि जमा नहीं करवाई। इसके बाद यह प्रोजेक्ट अडाणी कंपनी को दिया गया।
- वायु प्रदूषण की रोकथाम की दिशा में बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रदेश की सबसे बड़ी नगर परिषद सुंदरनगर को देश भर में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : दूसरा।
व्याख्या : वायु प्रदूषण की रोकथाम की दिशा में बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रदेश की सबसे बड़ी नगर परिषद सुंदरनगर को देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस संदर्भ में चार दिसंबर को भुवनेश्वर में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नगर परिषद सुंदरनगर को भी सम्मानित किया जाएगा।
- स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी बेहतर सेवाएं देने के लिए हिमाचल प्रदेश के किस व्यक्ति को ICMLS लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2022 मिलेगा ?
उत्तर : अमर नाथ शर्मा।
व्याख्या : हिमाचल के जिला हमीरपुर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी बेहतर सेवाएं देने के लिए अमरनाथ शर्मा को ICMLS लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2022 मिलेगा। भारतीय चिकित्सा प्रयोगशाला विज्ञान परिसंघ की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई है। देशभर के 4 ऐसे स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य कर रहे विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र में पीतल और तांबे की एक दर्जन मूर्तियां मिली है ?
उत्तर : चंबा जिले के भरमौर में।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के गरोला में पन विद्युत परियोजना के एडिट-5 के पास घरटेली नाले में देवी-देवताओं की एक दर्जन मूर्तियां मिली हैं। नाले में एक बड़े पत्थर की शिला के नीचे ये मूर्तियां लाल कपड़े में रखी हुई थीं। सभी मूर्तियां पीतल और तांबे की हैं और मुरादाबाद के धातु कारोबारियों की ओर से बनाई लग रही हैं।
- पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के किन दो शहरों को दूसरे और तीसरे स्थान के लिए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2022 पुरस्कार प्रदान किया?
उत्तर : सुंदरनगर और नालागढ़।
व्याख्या : केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के सुंदरनगर और नालागढ़ शहरों को दूसरे और तीसरे स्थान के लिए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2022 पुरस्कार प्रदान किया। इन दोनों शहरों के लिए क्रमश:25 लाख और 12.50 लाख रुपये पुरस्कार राशि मिली है। मध्य प्रदेश का देवास पहले स्थान पर रहा।
- हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले किस बॉडी बिल्डर को कांस्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली द्वारा छोटू राम मेमोरियल भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा ?
उत्तर : दिलीप डोजी।
व्याख्या : बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर देश, प्रदेश और जिला ऊना का नाम चमकाने वाले दिलीप डोजी को सर छोटू राम मेमोरियल भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। नगर परिषद संतोषगढ़ के रहने वाले दिलीप डोजी नई दिल्ली में होने वाले समारोह के लिए कांस्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली, सम्मानित करेगा।
- हिमाचल प्रदेश में 2021-22 में कितने लाख टन बेमौसमी सब्जी का उत्पादन उत्पादन हुआ ?
उत्तर : 18.50 लाख टन।
व्याख्या : प्रदेश में सब्जी उत्पादन का ग्राफ साल-दर-साल बढ़ रहा है और इसमें बेमौसमी सब्जी उत्पादन एक बड़ा रोल अदा कर रहा है। 2019-20 में प्रदेश में 1860.67 हजार मीट्रिक टन, 2020-21 में 1867.41 मीट्रिक टन और 2021-22 में 18.50 लाख टन पैदावार हुई है।
- हिमाचल प्रदेश सरकार कहां पर प्रदेश का पहला स्तनपान प्रबंधक बैंक स्थापित करने जा रही है ?
उत्तर : मेडिकल कालेज नेरचौक, जिला मंडी।
व्याख्या : हिमाचल में मां के दूध का पहला बैंक बनेगा। इसके माध्यम से शारीरिक अक्षमता के चलते जिन माताओं में दूध की कमी होगी, अस्पताल में उनके नवजात के लिए प्रदेश सरकार मां का दूध उपलब्ध कराएगी। स्वास्थ्य विभाग इस योजना को नेशनल हैल्थ मिशन के तहत शुरू करेगा। सरकार जिला मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में स्तनपान प्रबंधक बैंक स्थापित करेगा।
- हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के निवासी रघुनाथ सिंह कुटलैहडय़ां को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रेष्ठ दिव्यांग अवार्ड से अलंकृत किया । उन्होंने किस नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता ?
उत्तर : साइकिलिंग में।
व्याख्या : साइकिलिंग में स्वर्ण पदक जीत चुके ऊना शहर के वार्ड नंबर एक निवासी रघुनाथ सिंह कुटलैहडय़ां को श्रेष्ठ दिव्यांग अवार्ड से अलंकृत किया गया। वल्र्ड डिस्ऐबिलिटी डे दिवस के उपलक्ष्य पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने रघुनाथ को सम्मानित किया।
- हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2021-22 में आलू का कितना उत्पादन हुआ ?
उत्तर : 196.50 हजार मीट्रिक टन।
व्याख्या : प्रदेश में आलू की पैदावार दो लाख मीट्रिक टन के आंकड़े तक नहीं पहुंच पा रही है। प्रदेश में सबसे अधिक 205.97 हजार मीट्रिक टन आलू की पैदावार 2010-11 में हुई थी, जबकि 2013-2014 में आलू की पैदावार का ग्राफ 205.28 हजार मीट्रिक टन तक पहुंचा था। 2021-22 में प्रदेश में आलू उत्पादन का आंकड़ा 196.50 हजार मीट्रिक टन रहा है। बीते तीन वर्षों में यह आंकड़ा 196 हजार मीट्रिक टन के आसपास ही रहा है। हिमाचल बीज आलू की विभिन्न किस्में बड़े पैमाने पर पैदा करता है। आलू चंबा, कुल्लू, लाहुल, शिमला, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर के ऊंचे स्थानों में पैदा किया जाता। हिमाचल का बीज आलू पूरे देश की 20 प्रतिशत से अधिक जरूरत पूरी करता है।
- हाल ही में भारोत्तोलन के उत्कृष्ट खिलाड़ी विकास ठाकुर को वेटलिफ्टिंग में उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें राष्ट्रपति के द्वारा किस अवार्ड से सम्मानित किया ?
उत्तर : अर्जुन अवार्ड।
व्याख्या : भारोत्तोलन के उत्कृष्ट खिलाड़ी व हमीरपुर के बेेटे विकास ठाकुर को वेटलिफ्टिंग में उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें राष्ट्रपति के हाथों अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। बुधवार सायं चार बजे राष्ट्रपति भवन में महान हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया।
भारोतोलक के इंटरनेशनल खिलाड़ी विकास ठाकुर ने राष्ट्र मंडल खेल 2022 में रजत पदक, राष्ट्रमंडल सीनियर चैंपियनशिप 2021 में कांस्य पदक, राष्ट्र मंडल सीनियर चैंपियनशिप 2019 में रजत पदक और राष्ट्र मंडल खेल 2018 में कांस्य पदक जीते थे। वेटलिफ्टिंग में उनकी इन्हीं उपलब्धियों को मान्यता देते हुए उन्हें वर्ष 2022 का अर्जुन अवार्ड देकर सम्माानित किया गया।
HP Current Affairs -1st Week of December 2022
Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
Leave a Comment