Mukesh Agnihotri (Deputy CM of HP) Biography | मुकेश अग्निहोत्री -हि. प्र. के उपमुख्यमंत्री
मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से संबंध रखते है। वे जिला ऊना की हरोली विधानसभा क्षेत्र से पांचवीं बार विधायक बने । इनका संबंध कांग्रेस पार्टी से हैं। 2007 में परिसीमन से पहले हरोली विधानसभा क्षेत्र को संतोषगढ़ के नाम से जाना जाता था। 4 जनवरी, 2018 को मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। 2022 विधानसभा चुनाव में पांचवीं बार विधायक चुने जाने के बाद मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री के लिए नामित हुए। वे हिमाचल प्रदेश के पहले उपमुख्यमंत्री बने।
| नाम | मुकेश अग्निहोत्री |
| जन्म | 09 अक्टूबर, 1962 |
| पिता का नाम | ओंकार चंद |
| पत्नी | सिम्मी अग्निहोत्री |
| शिक्षा | जनसंपर्क और विज्ञापन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और एमएससी मैथ । |
| बेटी | आस्था अग्निहोत्री |
मुकेश अग्नहोत्री का जन्म :
मुकेश अग्निहोत्री का जन्म पंजाब के संगरूर में 9 अक्टूबर 1962 को ओंकार चंद शर्मा के घर हुआ।
मुकेश अग्निहोत्री के पिता :
मुकेश अग्निहोत्री के पिता ओंकार चंद शर्मा संतोष गढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके है और 1998 में प्रदेश सरकार में एग्रो पैकेजिंग में उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
मुकेश अग्निहोत्री की शिक्षा :
गणित विषय में एमएससी करने वाले अग्निहोत्री ने पब्लिक रिलेशन और एडवरटाइजिंग में पीजी डिप्लोमा किया। 1987 से 2003 तक ऊना, शिमला और दिल्ली में एक दैनिक समाचार पत्र में विशेष संवादाता के रूप में कार्य किया।
राजनैतिक कैरियर :
समाचार पत्र में विशेष संवादाता के रूप में कार्य करते हुए। वे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के संपर्क में आए और उन्हीं से प्रभावित होकर राजनीति में उतरे। मुकेश अग्निहोत्री पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हैं। अग्निहोत्री को राजनीतिक विरासत परिवार से मिली है। उनके पिता ओंकार चंद शर्मा ने 1998 में ऊना जिला की संतोषगढ़ सीट से कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। अग्निहोत्री की राजनीतिक समझ को देखते हुए वीरभद्र सिंह ने साल 2003 में उन्हें संतोषगढ़ से चुनाव लड़ने को कहा और वो वहां से चुनाव जीत गए। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में भी अग्निहोत्री वहां से दोबारा जीतने में कामयाब रहे। साल 2008 में परिसीमन के बाद सन्तोषगढ़ हरोली विधानसभा सीट में तब्दील हो गया। मुकेश अग्निहोत्री तीसरी बार भी 2012 में यहां से चुनाव जीतने में सफल रहे और वीरभद्र सरकार में मंत्री बने। 2017 के विधानसभा चुनाव में चौथी बार जीते और अब 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से हारोली विधानसभा क्षेत्र से पांचवीं बार विधायक बने। 2003 में सी पी एस बने । 2018 से 2022 तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता रहे।
विधानसभा चुनाव 2022 :
विधानसभा चुनाव 2022 में मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रो. राम कुमार को 9148 मतों से हराया। प्रो. राम कुमार को मुकेश से लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा। नेता प्रतिपक्ष अग्निहोत्री विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी रहे। अब उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) बनकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे।
Mukesh Agnihotri (Deputy CM of HP) Biography | मुकेश अग्निहोत्री -हि. प्र. के उपमुख्यमंत्री
Read Also : Biography of Sukhvinder Singh Sukhu (CM of Himachal Pradesh)
- JNV Dungrin Hamirpur TGT Computer Science Recruitment 2026
- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026
- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online
- HPRCA Clerk Recruitment 2026: 40 Clerk Job Trainee Posts, Eligibility, Exam Pattern & Apply Online
- Members of India’s First Interim Government and Their Portfolios (MCQs)
Leave a Comment