HP Current Affairs -2nd Week of January 2023
- हाल ही में गुरुग्राम में आयोजित हुई राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने कौन सा स्थान हासिल किया?
उत्तर : दूसरा ।
व्याख्या : गुरुग्राम में चल रही राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर हरियाणा , दूसरे पर हिमाचल और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा है। हिमाचल के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता।
- तारा देवी शिमला रोप वे परियोजना के लिए न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीपी) ने कितनी धनराशि मंजूर की ?
उत्तर : 1546.40 करोड़ रुपए।
व्याख्या : न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीपी) ने तारा देवी शिमला रोप वे परियोजना के लिए 1546.40 करोड़ रुपए मंजूर किए।
- हाल ही में राजस्थान के जयपुर में आयोजित किए गए 83वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश से किसने भाग लिया?
उत्तर : कुलदीप सिंह पठानिया।
व्याख्या : राजस्थान के जयपुर में आयोजित किए गए 83वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) में कुलदीप सिंह पठानिया , अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधान सभा ने भाग लिया। कुलदीप सिंह पठानिया हिमाचल प्रदेश विधान सभा के पीठासीन अधिकारी है।
- हिमाचल प्रदेश के वर्तमान लोक निर्माण विभाग के मंत्री कौन है ?
उत्तर : विक्रमादित्य सिंह। - ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित हो रही हॉकी विश्व कप में हिमाचल प्रदेश का कौन सा खिलाड़ी भारतीय टीम से खेल रहा है?
उत्तर : वरुण कुमार।
व्याख्या : ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित हो रही हॉकी विश्व कप में हिमाचल प्रदेश जिला चंबा के डलहौजी निवासी वरुण कुमार भारतीय टीम से खेल रहे हैं। वरुण कुमार अब तक ओलंपिक, एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफ़ी जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में खेल चुके हैं।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस क्रिकेट खिलाड़ी का निधन हो गया?
उत्तर : सिद्धार्थ शर्मा।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के क्रिकेटर सिद्धार्थ शर्मा की केवल 28 वर्ष की उम्र में मृत्यू हो गई है। इस दौरान वे क्रिकेट टूर पर ही थे क्योंकि भारत में इस समय रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता चल रही है और सिद्धार्थ गुजरात में अपनी टीम के साथ थे।
- हिमाचल की किस लोक गायिका को वीरांगना झलकारीबाई नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : लता हिमाचली।
व्याख्या : हिमाचली लोक संस्कृति में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सोलन की लोक गायिका लता हिमाचली को वीरांगना झलकारीबाई नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
- आईसीएआर-केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला के डा. मिलन कुमार को प्रतिष्ठित आरडी आसन स्वर्ण पदक पुस्कार किस क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है?
उत्तर : प्लांट फिजियोलॉजी और कोग्नेट साइंसेज के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए।
व्याख्या : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला के डा. मिलन कुमार को प्रतिष्ठित आरडी आसन स्वर्ण पदक पुस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार इंडियन सोसायटी फॉर प्लांट फिजियोलॉजी द्वारा प्लांट फिजियोलॉजी और कोग्नेट साइंसेज के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।
- हिमाचल की किस संस्था द्वारा “पौधा लगाओ, क्रेडिट पाओ” पहल शुरू की जा रही है?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय।
व्याख्या : छात्रों को औषधीय पौधों के महत्व को बताने और पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित करने को एचपीयू नई पहल करने जा रहा है। विद्यार्थियों को अपनी डिग्री के समय में संस्थान के परिसर या इसके आसपास चिन्हित स्थानों पर एक औषधीय पौधा लगाना होगा। इसके लिए छात्र को एक क्रेडिट भी दिया जाएगा। डिग्री के लिए तय अवधि के दौरान इसकी देखरेख भी करनी होगी। इसके बाद ही क्रेडिट मिलेगा। एचपीयू पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाकर एक गतिविधि के रूप में शामिल करने जा रहा है।
HP Current Affairs -2nd Week of January 2023
Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
Leave a Comment