Daily Current Affairs -20 January 2023
- हाल ही में किसे मार्टिन लूथर किंग ग्रैंड परेड स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया?
(A) एम श्रीधरण
(B) कृष्णा वविलाला
(C) नितिन परांजपे
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) कृष्णा वविलाला
व्याख्या : प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी कृष्णा वविलाला (Krishna Vavilala) को मार्टिन लूथर किंग ग्रैंड परेड स्पेशल अवार्ड (MLK Grande Parade Special Award) से सम्मानित किया गया है। कृष्णा वविलाला फाउंडेशन ऑफ इंडिया स्टडीज (FIS) के संस्थापक और अध्यक्ष है। कृष्णा ने कई बार MLK ग्रैंड परेड का नेतृत्व किया है।
- हाल ही में जारी ‘ग्लोबल फायर पावर रिपोर्ट 2023’ में भारत को दुनिया की कौन सी सबसे शक्तिशाली सेना के रूप में स्थान दिया है?
(A) दूसरी
(B) तीसरी
(C) चौथी
(D) पांचवीं
उत्तर : (C) चौथी
व्याख्या : ग्लोबल फायरपावर रिपोर्ट 2023 में भारत को दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना के रूप में स्थान दिया है। दुनिया में सबसे शक्तिशाली देश संयुक्त राज्य अमेरिका है, जिसके बाद रूस, चीन, भारत का स्थान आता है।
- हाल ही में एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज कौन बने ?
(A) ईशान किशन
(B) शुभमन गिल
(C) रोहित शर्मा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) शुभमन गिल
व्याख्या : युवा शीर्ष क्रम बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 208 रन की धमाकेदार पारी खेलकर वनडे क्रिकेट इतिहास में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
- हाल ही में विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद (डब्ल्यूटीटीसी) द्वारा जारी सूचकांक के अनुसार कौन सा शहर दुनिया भर के सबसे शक्तिशाली पर्यटन शहरों की सूची में सबसे ऊपर है?
(A) बीजिंग
(B) ऑरलैंडो
(C) शंघाई
(D) पेरिस
उत्तर : (D) पेरिस
व्याख्या : सूचकांक में पेरिस शीर्ष पर था, इसके बाद बीजिंग, ऑरलैंडो, शंघाई, लास वेगास, न्यूयॉर्क, टोक्यो, मैक्सिको सिटी, लंदन और गुआंगज़ौ। बीजिंग, शंघाई और ग्वांगझू जैसे कई चीनी गंतव्यों ने इसे सूची में शामिल किया, और आने वाले वर्षों में उच्च रैंकिंग हासिल करने का अनुमान लगाया जा रहा है क्योंकि चीन महामारी के लंबे अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को लुभाने के लिए अपने पर्यटन पर उदारतापूर्वक खर्च कर रहा है।
- हाल ही में NDRF ने कब अपना स्थापना दिवस मनाया?
(A) 17 जनवरी
(B) 18 जनवरी
(C) 19 जनवरी
(D) 20 जनवरी
उत्तर : (C) 19 जनवरी
व्याख्या : 19 जनवरी को देश में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी आम भाषा में ‘एनडीआरएफ’ स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी एनडीआरएफ की स्थापना वर्ष 2006 में आपादा प्रबंधन अधिनियम 2006 के तहत की गई थी।
- हाल ही में अमेरिकी राजधानी से सटे मैरीलैंड राज्य में कौन लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में शपथ लेने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी राजनेता बनी?
(A) नीलाक्षी साहा सिन्हा
(B) अरुणा मिलर
(C) जरेमी फरार
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) अरुणा मिलर
व्याख्या : अरुणा मिलर ने अमेरिकी राजधानी से सटे मैरीलैंड राज्य में लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में शपथ लेने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी राजनेता बनकर इतिहास रच दिया है.मैरीलैंड हाउस की पूर्व प्रतिनिधि 58 वर्षीय अरुणा ने बुधवार को इतिहास रच दिया जब डेमोक्रेट राज्य की 10वीं लेफ्टिनेंट गवर्नर बनीं।
- जेसिंडा अर्डर्न किस देश की प्रधानमंत्री है , जिसने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया ?
(A) फ्रांस
(B) यूके
(C) न्यूजीलैंड
(D) जर्मनी
उत्तर : (C) न्यूजीलैंड
व्याख्या : 2017 में जेसिंडा दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। उन्होंने कोविड-19 महामारी और क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर आतंकी हमले सहित प्रमुख आपदाओं और व्हाइट आइलैंड ज्वालामुखी विस्फोट जैसी घटनाओं के बीच न्यूजीलैंड का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस्तीफा देने का एलान किया है।
- विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए “विज्ञानिका-विज्ञान साहित्य महोत्सव” कहां आयोजित किया जा रहा है?
(A) चेन्नई
(B) भोपाल
(C) लखनऊ
(D) त्रिपुरा
उत्तर : (B) भोपाल
व्याख्या : विज्ञानिका नाम से एक विज्ञान साहित्य महोत्सव, 22 और 23 जनवरी, 2023 की अवधि में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ), भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। इस विज्ञानिका आयोजन का स्थान मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकीसंस्थान (एमएएनआईटी), भोपाल के यांत्रिक अभियांत्रिकी (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) विभाग का सभागार है। 8वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) के एक हिस्से के रूप में इस “विज्ञान साहित्य महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।
- ‘नीलामणि फूकन’ का संबंध किस क्षेत्र से है, जिनका हाल ही में निधन हुआ है?
(A) साहित्य
(B) पत्रकारिता
(C) अभिनय
(D) खेल
उत्तर : (A) साहित्य
व्याख्या : असमी भाषा के जाने-माने कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित नीलामणि फूकन का गुवाहटी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल में निधन हो गया। श्री फूकन असम के सर्वाधिक सम्मानित कवि थे और उन्हें 11 अप्रैल 2022 को गुवाहटी में वर्ष 2021 के देश के सबसे बड़े साहित्यक पुरस्कार ज्ञानपीठ सम्मान से पुरस्कृत किया गया था। उन्हें 1981 में कविता संग्रह कबिता के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया था। भारत सरकार ने 1990 में श्री फूकन को पद्मश्री से सम्मानित किया था।
- हाल ही में 15वें भारत और यूनाइटेड किंगडम विदेश कार्यालय परामर्श का आयोजन कहां किया गया?
(A) मुंबई
(B) नई दिल्ली
(C) भोपाल
(D) अमरावती
उत्तर : (B) नई दिल्ली
व्याख्या : भारत और यूनाइटेड किंगडम ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित विदेश कार्यालय परामर्श के दौरान अफगानिस्तान, यूक्रेन और हिंद-प्रशांत सहित आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करने वाले दोनों पक्षों के साथ एक “संतुलित और व्यापक” एफटीए के शीघ्र समापन की इच्छा व्यक्त की।
- हाल ही में ने कब तक देश को डॉपलर मौसम रडार नेटवर्क कवर करने की घोषणा की है?
(A) 2030
(B) 2025
(C) 2027
(D) 2028
उत्तर : (B) 2025
व्याख्या : केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि चरम मौसम की घटनाओं की अधिक सटीक भविष्यवाणी करने के लिए 2025 तक पूरे देश को डॉपलर मौसम रडार नेटवर्क द्वारा कवर किया जाएगा।
Daily Current Affairs -20 January 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment