Daily Current Affairs in Hindi – 16 February 2023
- नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में पुरुषों की 20 किमी पैदल वॉक स्पर्धा में किसने स्वर्ण पदक जीता ?
(A) अक्षर सिंह
(B) अक्षदीप सिंह
(C) हरदीप कुमार
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) अक्षदीप सिंह
व्याख्या : झारखंड के मोराबादी में 14 फरवरी को अक्षदीप सिंह और प्रियंका गोस्वामी ने नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप जीत ली है। अक्षदीप सिंह ने शानदार राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ पुरुषों की 20 किमी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।महिलाओं की 20 किमी स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक प्रियंका गोस्वामी ने भी स्वर्ण जीता और विश्व चैंपियनशिप और 2024 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।
- हाल ही में जावेद खान अमरोही का निधन हो गया। वे कौन थे?
(A) लेखक
(B) अभिनेता
(C) पत्रकार
(D) चित्रकार
उत्तर : (B) अभिनेता
व्याख्या : बॉलीवुड अभिनेता जावेद खान अमरोही का 14 फरवरी को मुंबई के एक अस्पताल में फेफड़े खराब होने के कारण निधन हो गया। उन्होंने शाह रुख खान से लेकर आमिर खान और सलमान खान सहित कई बड़े-बड़े सितारों के साथ 150 से अधिक फिल्मों में काम किया। जावेद खान ने आखिरी बार वर्ष 2020 में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म ‘सड़क 2’ में काम किया था।
- भारत अमेरिका संयुक्त अभ्यास तारकश का छठा संस्करण हाल ही कहां संपन्न हुआ ?
(A) मुंबई
(B) कोलकाता
(C) चेन्नई
(D) दिल्ली
उत्तर : (C) चेन्नई
व्याख्या : संयुक्त अभ्यास तारकश का छठा संस्करण हाल ही में चेन्नई में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और यूएस स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स (SOF) द्वारा संपन्न हुआ। यह अभ्यास का छठा संस्करण है जो 16 जनवरी से शुरू हुआ और 14 फरवरी को समाप्त हुआ। यह राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और यूएस स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स (SOF) द्वारा एक संयुक्त अभ्यास है।
- भारत की जी20 अध्यक्षता के अंतर्गत कृषि कार्य समूह की पहली कृषि प्रतिनिधि बैठक कहां आयोजित की गई?
(A) इंदौर
(B) भोपाल
(C) हैदराबाद
(D) दिल्ली
उत्तर : (A) इंदौर
व्याख्या : भारत की जी20 अध्यक्षता के अंतर्गत कृषि कार्य समूह (एडब्ल्यूजी) की पहली कृषि प्रतिनिधि बैठक (एडीएम) इंदौर में आयोजित की गई। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 14 फरवरी 2023 को इसका शुभारंभ किया।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग के लिए किस देश से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दी ?
(A) स्पेन
(B) चिली
(C) अमेरिका
(D) जापान
उत्तर : (B) चिली
व्याख्या : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15 फरवरी को कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग के लिए भारत और चिली की सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है।
- प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 15 फरवरी
(B)!15 फरवरी
(C) 15 फरवरी
(D) 15 फरवरी
उत्तर : (C) 15 फरवरी
व्याख्या : हर साल, 15 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस (International Childhood Cancer Day – ICCD) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बचपन के कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और कैंसर से पीड़ित बच्चों और किशोरों, बचे लोगों और उनके परिवारों के लिए समर्थन व्यक्त करने के लिए एक वैश्विक सहयोगात्मक अभियान है।
- कौन सा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ‘भारत की पहली जमी हुई झील मैराथन’ का मेजबान है?
(A) अरुणाचल प्रदेश
(B) लद्दाख
(C) हिमाचल प्रदेश
(D) असम
उत्तर : (B) लद्दाख
व्याख्या : लद्दाख के पैंगोंग झील में 13,862 फुट की ऊंचाई पर भारत की पहली ‘फ्रोजेन-लेक’ मैराथन 20 फरवरी को आयोजित होगी। भारत और विदेशों से चुने गए 75 एथलीट इस दौड़ में भाग लेंगे। उन्हें दुनिया में सबसे ऊंची जगह पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने का मौका मिलेगा।
- किस स्थान में विज्ञान केंद्र और तारामंडल का निर्माण किया जा रहा है?
(A) दिल्ली
(B) कोटा
(C) भोपाल
(D) पुणे
उत्तर : (B) कोटा
व्याख्या : राजस्थान के कोटा में विज्ञान केंद्र और तारामण्डल का निर्माण किया जाएगा। यह विश्व के सर्वश्रेष्ठ विज्ञान केंद्रों और तारामण्डलों में से एक होगा। इसके निर्माण पर 35 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम्स (एनसीएसएम) और राजस्थान सरकार के विज्ञान-तकनीकी विभाग के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
- यूपी आई (UPI) लाइट फीचर लॉन्च करने वाला पहला (A) पेमेंट बैंक कौन बना?
(B) एयरटेल पेमेंट बैंक
(C) पेटीएम पेमेंट बैंक
(D) इनमें से कोई
उत्तर : (C) पेटीएम पेमेंट बैंक
व्याख्या : पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने कई छोटे मूल्य के यूपीआई लेनदेन के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा सक्षम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लाइट लॉन्च किया है।
- दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा ‘दिव्य कला मेले’ का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(A) दिल्ली
(B) मुंबई
(C) भोपाल
(D) लखनऊ
उत्तर : (B) मुंबई
व्याख्या : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग 16 से 25 फरवरी, 2023 तक एमएमआरडीए ग्राउंड-1, बांद्रा कुर्ला परिसर, मुंबई में पूरे देश के दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों और कलाकरों के उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक अनूठे ‘दिव्य कला मेले’ का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन आगंतुकों को एक आकर्षक अनुभव प्रदान करेगा क्योंकि जम्मू और कश्मीर, उत्तर पूर्व राज्यों सहित देश के विभिन्न हिस्सों के हस्तशिल्प, हथकरघा, कढ़ाई और डिब्बाबंद खाद्य आदि के जीवंत उत्पाद एक साथ देखे और प्राप्त किए जा सकेंगे।
Daily Current Affairs in Hindi – 16 February 2023
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment