Daily Current Affairs in Hindi -03 March 2023
- प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र पर राष्ट्रीय सम्मेलन के 8वें संस्करण का आयोजन कहां किया जा रहा है ?
(A) बेंगलुरु
(B) नई दिल्ली
(C) लखनऊ
(D) जयपुर
उत्तर : (B) नई दिल्ली
व्याख्या : भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) कल नई दिल्ली में प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र पर राष्ट्रीय सम्मेलन के 8वें संस्करण का आयोजन कर रहा है। सीसीआई द्वारा 2016 से हर साल इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
- हाल ही में किस केंद्रीय मंत्रालय को पोर्टर पुरस्कार 2023 मिला ?
(A) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
(B) कृषि मंत्रालय
(C) रेल मंत्रालय
(D) वस्त्र मंत्रालय
उत्तर : (A) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
व्याख्या : भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को पोर्टर पुरस्कार 2023 प्राप्त हुआ है। इस पुरस्कार की घोषणा 23 और 24 फरवरी, 2023 को प्रतिस्पर्धा संस्थान (आईएफसी) स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के यूएस एशिया टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट सेंटर (यूएसएटीएमसी) द्वारा आयोजित ‘द इंडिया डायलॉग’ में की गई। इसे भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव श्री राजेश भूषण की वर्चुअल उपस्थिति में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को प्रदान किया गया। इस सम्मेलन का विषय “भारतीय अर्थव्यवस्था 2023: नवोन्मेषण, प्रतिस्पर्धात्मकता और सामाजिक प्रगति” था।
- हाल ही में नई दिल्ली में भूराजनीतिक और भू-रणनीति पर रायसीना डायलॉग के आठवें संस्करण का शुभारंभ किसने किया?
(A) अमित शाह
(B) नरेंद्र मोदी
(C) पियूष गोयल
(D) नितिन गडकरी
उत्तर : (B) नरेंद्र मोदी
व्याख्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 मार्च को नई दिल्ली में भूराजनीतिक और भू-रणनीति पर रायसीना डायलॉग के आठवें संस्करण का शुभारंभ किया। इस संवाद का आयोजन दो से चार मार्च 2023 तक किया जाएगा। रायसीना डायलॉग के आठवें संस्करण का थीम ‘उकसावा, अनिश्चितता, संकट और तूफान में जलता दीया’ है।
- हाल ही में किस राज्य के तीन जिलों में सोने के भंडार की पुष्टि हुई है?
(A) झारखंड
(B) ओडिशा
(C) राजस्थान
(D) असम
उत्तर : (B) ओडिशा
व्याख्या : ओडिशा के खान निदेशालय और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के सर्वेक्षणों ने देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज सहित तीन जिलों में सोने के भंडार होने की पुष्टि किया है।
- हाल ही में किस राज्य में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 शुरू हुआ ?
(A) पंजाब
(B) उत्तर प्रदेश
(C) उत्तराखण्ड
(D) असम
उत्तर : (C) उत्तराखण्ड
व्याख्या : उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से 1 मार्च 2023 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऋषिकेश में गंगा तट पर किया गया।
- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार 2023 में वैश्विक विकास में भारत लगभग कितना फीसदी योगदान करेगा ?
(A) 08 फीसदी
(B) 10 फीसदी
(C) 15 फीसदी
(D) 05 फीसदी
उत्तर : (C) 15 फीसदी
व्याख्या : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा है कि विश्व अर्थव्यवस्था में भारत का स्थान अब भी उज्ज्वल बना हुआ है और 2023 में वैश्विक विकास में वह अकेले 15 फीसदी का योगदान करेगा। मार्च में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए भारत 6.8 प्रतिशत की उच्च विकास दर बनाए रखेगा। वित्त वर्ष 2023/24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024) के लिए हम 6.1 प्रतिशत का अनुमान लगाते हैं।’
- मूडीज द्वारा जारी वैश्विक परिदृश्य 2023-24 में वर्ष 2023 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ कितने फीसदी रहने का अनुमान जताया है?
(A) 3.5 फीसदी
(B) 5.5 फीसदी
(C) 7.5 फीसदी
(D) 8.5 फीसदी
उत्तर : (B) 5.5 फीसदी
व्याख्या : मूडीज द्वारा हाल ही में जारी वैश्विक परिदृश्य 2023-24 में वर्ष 2023 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ 5.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। इससे पहले यह अनुमान 4.8 फीसदी रहने का था। वहीं, एजेंसी ने वर्ष 2024 में 6.5 फीसदी GDP ग्रोथ का अनुमान लगाया है। हालांकि, मूडीज ने वर्ष 2022 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को सात फीसदी से घटाकर 6.8 फीसदी कर दिया है।
- हाल ही में पहला बोडोलैंड अंतर्राष्ट्रीय ज्ञान महोत्सव कहां आयोजित किया गया ?
(A) मध्य प्रदेश
(B) असम
(C) झारखण्ड
(D) पंजाब
उत्तर : (B) असम
व्याख्या : पश्चिमी असम के कोकराझार को विश्व स्तर पर ज्ञान साझा करने और शांति के गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए, बोडोलैंड विश्वविद्यालय 27 फरवरी से विश्वविद्यालय में पहले 4 दिवसीय बोडोलैंड अंतर्राष्ट्रीय ज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया।
Daily Current Affairs in Hindi -03 March 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment