Daily Current Affairs in Hindi -09 March 2023
- प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 05 मार्च
(B) 08 फरवरी
(C) 08 मार्च
(D) 10 मार्च
उत्तर : (C) 08 मार्च
व्याख्या : हर साल 08 मार्च को महिलाओं के सम्मान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 को “एम्ब्रेस इक्विटी” थीम के साथ मनाया जा रहा है।” महिला दिवस 08 मार्च 1975 से प्रत्येक वर्ष मनाया जा रहा है। हालांकि इतिहासकारों के मुताबिक महिला दिवस मनाने की शुरुआत 28 फरवरी 1908 में महिला मजदूर आंदोलन से हुई थी।
- हाल ही में बहरीन ग्रैंड प्रिक्स 2023 जीता ?
(A) एस. पेरेज़
(B) मैक्स वेरस्टापेन
(C) एफ. अलोंसो
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) मैक्स वेरस्टापेन
व्याख्या : मैक्स वेरस्टापेन ने सत्र की शुरुआती बहरीन ग्रैंड प्रिक्स में पोल पोजीशन से जीत दर्ज की और लगभग पूरी रेस में शीर्ष पर रहे।
- एंथनी एल्बनीज़ किस देश के प्रधानमंत्री है जो हाल ही में भारत की यात्रा पर है?
(A) इंडोनेशिया
(B) ऑस्ट्रेलिया
(C) दक्षिण अफ्रीका
(D) यूक्रेन
उत्तर : (B) ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या : ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज़ चार दिन की भारत यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ शुक्रवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंगे।
- आरबीआई के अनुसार भारत में होने वाले सभी डिजिटल भुगतानों में से कितने प्रतिशत भुगतान यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के ज़रिए किए जाते हैं?
(A) 20 प्रतिशत
(B) 35 प्रतिशत
(C) 75 प्रतिशत
(D) 85 प्रतिशत
उत्तर : (C) 75 प्रतिशत
व्याख्या : भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि भारत में होने वाले सभी डिजिटल भुगतानों में से 75% भुगतान यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के ज़रिए किए जाते हैं। दास ने कहा कि यूपीआई के ज़रिए जनवरी 2017 में ₹1,700 करोड़ के लेनदेन होते थे और ये जनवरी 2023 में बढ़कर ₹12.98 लाख करोड़ पर पहुंच गए।
- हाल ही में किसने मेघालय के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली ?
(A) स्नियोभालांग
(B) कोनराड संगमा
(C) मानिक साहा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) कोनराड संगमा
व्याख्या : कोनराड संगमा ने लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। संगमा के अलावा प्रेस्तोन तिंसॉन्ग और स्नियोभालांग धर ने मेघालय के उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
- हाल ही में किसने महिलाओं के नेतृत्व वाले तीन सप्ताह तक चलने वाले स्वच्छता अभियान ‘स्वच्छोत्सव’ का शुभारंभ किया?
(A) नरेंद्र मोदी
(B) अमित शाह
(C) हरदीप पुरी
(D) पियूष गोयल
उत्तर : (C) हरदीप पुरी
व्याख्या : 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने महिलाओं के नेतृत्व वाले तीन सप्ताह तक चलने वाले स्वच्छता अभियान ‘स्वच्छोत्सव’ का शुभारंभ किया। इस उत्सव में स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी से आगे बढ़कर महिलाओं के नेतृत्व वाली स्वच्छता को पहचाना और मनाया जा रहा है।
- हाल ही में नेफ्यू रियो ने किस राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है?
(A) असम
(B) नागालैंड
(C) अरुणाचल प्रदेश
(D) त्रिपुरा
उत्तर : (B) नागालैंड
व्याख्या : नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने पांचवी बार सीएम पद की शपथ ली। पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कोहिमा में शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।
- भारतीय वायुसेना ने किसे पश्चिमी सेक्टर में अग्रिम लड़ाकू इकाई का कमांडर नियुक्त किया है?
(A) गुंजन सक्सेना
(B) भावना कंठ
(C) शालिजा धामी
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) शालिजा धामी
व्याख्या : भारतीय वायुसेना ने ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी को पश्चिमी सेक्टर में अग्रिम लड़ाकू इकाई का कमांडर नियुक्त किया है। वह वायुसेना में लड़ाकू इकाई की पहली महिला कमांडर होंगी।
Daily Current Affairs in Hindi -09 March 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment