Daily Current affairs in Hindi -12 March 2022
- हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) कंपनी का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया गया?
(A) शैलेश पाठक
(B) रोहित जावा
(C) राजेश मल्होत्रा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) रोहित जावा
व्याख्या : 10 मार्च 2023 को रोहित जावा को प्रसिद्ध फास्ट- मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) कंपनी का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया। रोहित जावा, वर्तमान प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजीव मेहता की जगह लेंगे, जो 30 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त होंगे।
- मध्य प्रदेश के किस शहर में 12 से 21 मार्च, 2023 तक ‘दिव्य कला मेला’ का आयोजन किया जा रहा है?
(A) इंदौर
(B) जबलपुर
(C) भोपाल
(D) उजैन
उत्तर : (C) भोपाल
व्याख्या : दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग (दिव्यांगजन) देश भर के दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने के लिए 12 से 21 मार्च, 2023 तक मध्य प्रदेश के भोपाल के भोपाल हाट में ‘दिव्य कला मेला’ का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम आगंतुकों को जम्मू और कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों सहित देश के विभिन्न हिस्सों के जीवंत उत्पादों के रूप में एक रोचक अनुभव प्रस्तुत करेगा, जहां हस्तशिल्प, हथकरघा, कढ़ाई के काम और पैकेटबंद फूड आदि का एक साथ अवलोकन किया जा सकेगा।
- सिटी इंडेक्स 2023 के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक अरबपति महिलाएं किस देश में है?
(A) चीन
(B) अमेरिका
(C) भारत
(D) जापान
उत्तर : (B) अमेरिका
व्याख्या : सिटी इंडेक्स के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक अरबपति महिलाएं अमेरिका में रहती हैं। अमेरिका में 92 महिला अरबपति हैं। यहां ऐसी महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है। वहीं 46 अरबपति महिलाओं के साथ दूसरे स्थान पर चीन है। यहां अमेरिका के मुकाबले अरबपति महिलाओं की संख्या आधी है। अमेरिका में कुछ हाइएस्ट प्रोफाइल पुरुष अरबपति हैं, पर साथ ही दुनिया की 5 सबसे अमीर महिलाओं में से 4, जिनमें वॉलमार्ट उत्तराधिकारी एलिस वाल्टन भी शामिल हैं, अमेरिका से ही आती हैं। जर्मनी 32 महिला अरबपतियों के साथ तीसरे इस लिस्ट में स्थान पर है। चौथे स्थान पर है इटली, जो कि यूरोप में जर्मनी के बाद अरबपति महिलाओं की संख्य के मामले में दूसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत और हांगकांग पांचवें नंबर पर हैं। इन तीनों देश में नौ-नौ अरबपति महिलाएं हैं।
- राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद (NSAC) की छठी बैठक का आयोजन कहां किया गया ?
(A) मुंबई
(B) जयपुर
(C) नई दिल्ली
(D) भोपाल
उत्तर : (C) नई दिल्ली
व्याख्या : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 11 मार्च को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद (NSAC) की छठी बैठक की अध्यक्षता की। NSAC की बैठक में भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास के लिए महत्वपूर्ण मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।
- हाल ही में किस देश के क्रिकेट खिलाड़ी शॉन मार्श ने प्रथम श्रेणी के क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की?
(A) दक्षिण अफ्रीका
(B) ऑस्ट्रेलिया
(C) इंग्लैंड
(D) अफगानिस्तान
उत्तर : (B) ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या : ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज शॉन मार्श ने घरेलू क्रिकेट और वनडे से संन्यास ले लिया है। वह 22 साल तक पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते थे। 39 साल के मार्श ने 2011 में 17 साल की उम्र में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया था। शॉन मार्श ने घरेलू क्रिकेट में 183 मैचों में 12,032 रन बनाए और 32 शतक लगाने के अलावा 58 अर्धशतक भी जड़े। उन्होंने 73 वनडे मैचों में 2,773 रन सहित सात शतक व 15 अर्धशतक लगाए हैं।
- चीन के नए प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया ?
(A) जी जिनपिंग
(B) ली चियांग
(C) शी चिनफिंग
(D) हन चंग
उत्तर : (B) ली चियांग
व्याख्या : राष्ट्रपति जी जिनपिंग के निकट सहयोगी ली चियांग को नेशनल पीपल्स कांग्रेस ने देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। वे दो बार प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके ली किचियांग का स्थान लेंगे।
- हाल ही में अमेरिका का कौन सा बैंक बंद हो गया?
(A) बैंक ऑफ अमेरिका
(B) सिटी बैंक ऑफ न्यूयॉर्क
(C) सिलिकॉन वैली बैंक
(D) वेल्स फ़ार्गो
उत्तर : (C) सिलिकॉन वैली बैंक
व्याख्या : अमरीका में सबसे बड़ी वित्तीय संस्थागत विफलता में देश का सबसे बड़ा सिलिकॉन वैली बैंक कल बंद हो गया। वर्ष 2008 में वित्तीय संकट के बाद से अमरीका में यह सबसे बड़ा संस्थागत वित्तीय संकट है।
- हाल ही में किस शहर ने ‘भिखारी मुक्त शहर’ नामक एक नई पहल शुरू की गई?
(A) भोपाल
(B) नागपुर
(C) लखनऊ
(D) जयपुर
उत्तर : (B) नागपुर
व्याख्या : महाराष्ट्र में, नागपुर में ‘भिखारी मुक्त शहर’ नामक एक नई पहल शुरू की गई। नागपुर शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि इस संबंध में 144 CrPC की अधिसूचना जारी कर दी गई है। लोगों को नोटिस दिए गए,और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह नागपुर सिटी पुलिस और नागपुर नगर निगम (NMC) के समाज कल्याण विभाग का संयुक्त उद्यम है।
- हाल ही में किसे नॉर्वे के सखारोव फ्रीडम अवार्ड से सम्मानित किया गया?
(A) ट्रुथ हाउंड्स
(B) टैलेंट हट
(C) आजाद फाउंडेशन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (A) ट्रुथ हाउंड्स
व्याख्या : यूक्रेनी अधिकार समूह ट्रुथ हाउंड्स, जो यूक्रेन संघर्ष में युद्ध अपराधों का दस्तावेजीकरण करता है, को 9 मार्च को नॉर्वे के सखारोव फ्रीडम अवार्ड से सम्मानित किया गया। नॉर्वेजियन हेलसिंकी कमेटी मानवाधिकार संगठन ट्रुथ हाउंड्स को “युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ संभावित अपराधों को दस्तावेज करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
- किस राज्य में देश का पहला इलेक्ट्रिक तीर्थ कॉरिडोर बन रहा है?
(A) हिमाचल प्रदेश
(B) उत्तराखण्ड
(C) जम्मू कश्मीर
(D) लद्दाख
उत्तर : (B) उत्तराखण्ड
व्याख्या : उत्तराखंड में लगभग 900 किलोमीटर लंबे चारधाम यात्रा मार्ग में देश का पहला इलेक्ट्रिक तीर्थ कॉरिडोर बन रहा है। जिस पर प्राइवेट इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिए हर 30 किमी पर चार्जिंग पॉइंट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा राज्य के सभी गेस्ट हाउस में भी चार्जिंग पॉइंट की सुविधा मिलेगी।
- इंडोनेशिया ने अपनी राजधानी जकार्ता से कहां स्थानांतरित की?
(A) मलंग
(B) नुसंतरा
(C) सुराबाया
(D) पालू
उत्तर : (B) नुसंतरा
व्याख्या : हाल ही में,इंडोनेशियाई सरकार ने देश की नई राजधानी के स्थल का अनावरण किया। नई राजधानी इंडोनेशिया के नुसंतारा बोर्नियो के पूर्वी कालीमंतन प्रांत में स्थित है। देश की नई राजधानी नुसंतरा कहलाएगी।
Daily Current affairs in Hindi -12 March 2022
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment