Daily Current affairs in Hindi -14 March 2023
- हाल ही में किसने एमएसएमई प्रतिस्पर्धी (एलईएएन) योजना लॉन्च की?
(A) नरेंद्र मोदी
(B) अमित शाह
(C) नारायण राणे
(D) पियूष गोयल
उत्तर : (C) नारायण राणे
व्याख्या : एमएसएमई के केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने 10 मार्च को एमएसएमई प्रतिस्पर्धी (एलईएएन) योजना लॉन्च की। इसका उद्देश्य भारत के एमएसएमई के लिए वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए एक रोडमैप प्रदान करना है। यह योजना न केवल गुणवत्ता, उत्पादकता और प्रदर्शन में सुधार करने का प्रयास करेगा, बल्कि निर्माताओं की मानसिकता को बदलने और उन्हें विश्व स्तर के निर्माता बनाने की क्षमता भी प्रदान करेगा।
- रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) की हाल ही में जारी ‘लैंडस्लाइड एटलस’ की रिपोर्ट के अनुसार देश के किन दो जिलों में भूस्खलन का सबसे ज्यादा खतरा है?
(A) रूद्र प्रयाग
(B) टिहरी
(C) उपरोक्त दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) उपरोक्त दोनों
व्याख्या : इसरो के हैदराबाद स्थित नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) की हाल ही में जारी ‘लैंडस्लाइड एटलस’ की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड के दो पहाड़ी जिलों रुद्रप्रयाग और टिहरी पर भूस्खलन का सबसे ज्यादा खतरा है।
- टेक महिंद्रा ने किसे नए एमडी और सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की?
(A) मोहित जोशी
(B) शैलेश पाठक
(C) राजेश मल्होत्रा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (A) मोहित जोशी
व्याख्या : भारत की छठी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टेक महिंद्रा ने 11 मार्च को मोहित जोशी को एमडी और सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की। वह सीपी गुरनानी के 19 दिसंबर, 2023 को सेवानिवृत्त होने पर पदभार संभालेंगे। निदेशक मंडल ने 20 दिसंबर, 2023 से 19 दिसंबर, 2028 तक पांच साल की अवधि के लिए उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है।
- “साझा बौद्ध विरासत” पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहां किया जाएगा?
(A) मुंबई
(B) नई दिल्ली
(C) भोपाल
(D) लखनऊ
उत्तर : (B) नई दिल्ली
व्याख्या : “साझा बौद्ध विरासत” पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 14-15 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) राष्ट्र 2023 के साथ भारत के सभ्यतागत जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
- 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किस फिल्म के गाने ने सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीता है?
(A) दी व्हेल
(B) RRR
(C) एन आयरिश गुड बॉय
(D) पित्रोचियो
उत्तर : (B) RRR
व्याख्या : 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स भारतीय फिल्म RRR के गीत ‘नाटू-नाटू’ ने सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीता है। आरआरआर पिछले दो दशकों में अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय फिल्म है, जबकि ‘नातु नातु’ ऑस्कर में नामांकित होने वाला पहला भारतीय गीत था।
- दोहा, कतर में आयोजित ISSF शॉटगन विश्व कप 2023 में भारत के किस खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता ?
(A) मेराज अहमद ख़ान
(B) पृथ्वीराज तोंडीमन
(C) गनेमत सेखोन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) पृथ्वीराज तोंडीमन
व्याख्या : भारत के पृथ्वीराज तोंडीमन ने 11 मार्च, 2023 को दोहा, कतर में ISSF शॉटगन विश्व कप 2023 में कांस्य पदक जीता। दो बार के विश्व चैंपियन तुर्की के ओगुझान तुजुन ने 33/35 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि ग्रेट ब्रिटेन के मैथ्यू जॉन ने 30/35 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। यह ISSF विश्व कप में भारत का पहला पदक था, जो वर्तमान में हो रहा है।
- पुरुषों और महिलाओं की चौथी एशियाई खो खो चैंपियनशिप का आयोजन कहां किया जाएगा ?
(A) गुजरात
(B) बिहार
(C) असम
(D) नागालैंड
उत्तर : (C) असम
व्याख्या : पुरुषों और महिलाओं की चौथी एशियाई खो खो चैंपियनशिप 20 से 23 मार्च तक असम के बक्सा जिले में आयोजित की जाएगी। कुल मिलाकर 12 देश – बांग्लादेश, भूटान, इंडोनेशिया, ईरान, इराक, मलेशिया, नेपाल, पाकिस्तान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका और मेजबान भारत प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चार दिवसीय आयोजन में 800 से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे।
- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया ?
(A) कर्नाटक
(B) गुजरात
(C) असम
(D) गोवा
उत्तर : (A) कर्नाटक
व्याख्या : पीएम मोदी ने कर्नाटक के हुबली में रविवार को दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया। इस प्लेटफार्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो गया है। प्लेटफॉर्म की कुल लंबाई 1505 मीटर है।
- हाल ही में किस देश का माउंट मेरापी ज्वालामुखी फटा है?
(A) रूस
(B) जापान
(C) इंडोनेशिया
(D) चीन
उत्तर : (C) इंडोनेशिया
व्याख्या : दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक इंडोनेशिया का माउंट मेरापी 12 मार्च को फट गया, जिससे पास के गाँवों में धुँआ और राख फैल गया। राख का बादल सतह से 9,600 फीट ऊपर पहुंच गया है। विस्फोट वाली जगह से सात किलोमीटर तक के क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इंडोनेशिया, जिसमें लगभग 130 सक्रिय ज्वालामुखी हैं, प्रशांत “रिंग ऑफ फायर” पर स्थित है, जहां महाद्वीपीय प्लेटों के मिलने से उच्च ज्वालामुखी और भूकंपीय गतिविधि होती है।
- एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन कहां बनकर तैयार हो गया है?
(A) असम
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) जम्मू कश्मीर
(D) उत्तराखण्ड
उत्तर : (C) जम्मू कश्मीर
व्याख्या : डल झील और जबरवन पहाड़ियों के बीच स्थित ‘इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन’ अगले सप्ताह से पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार है, क्योंकि एशिया के इस सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में रंग-बिरंगे फूल खिल चुके हैं। पूरे देश में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका यह गार्डन 19 मार्च को आम लोगों के लिए खोला जाएगा। इसे सिराज बाग के नाम से भी जाना जाता है। यहां विविध रंगों के 15 लाख ट्यूलिप के अलावा गुलाबी तुरसावा, डैफोडिल, मस्कारा और सिकलेमेन जैसे अन्य वसंती फूल लोगों का चित्त हरेंगे।
- हाल ही में किसने ‘स्वतंत्रता के लिए भारत का संघर्ष – गांधीवादी युग’ नामक एक पुस्तक का विमोचन किया है?
(A) प्रो. जी बालन
(B) वी. रामसुब्रमण्यन
(C) आर महादेवन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) वी. रामसुब्रमण्यन
व्याख्या : सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन ने ‘स्वतंत्रता के लिए भारत का संघर्ष – गांधीवादी युग’ नामक एक पुस्तक का विमोचन किया है। मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी. ज्योतिमणि और पचियायप्पा कॉलेज के इतिहास के पूर्व प्रोफेसर जी बालन द्वारा लिखित और वनथी पथिपगम द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन मद्रास विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। पुस्तक में महात्मा गांधी की प्रासंगिकता जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है।
Daily Current affairs in Hindi -14 March 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment