HP Current affairs -2nd Week of March 2023
- लंदन में आयोजित एशियाई एंड ओरिएंटल शेफ अवाड्र्स में हिमाचल के किस शेफ ने शीर्ष अवॉर्ड जीता ?
उत्तर : विकास सोनी।
व्याख्या : लंदन में पहली मार्च को हाउस ऑफ लॉड्र्स में एशियाई एंड ओरिएंटल शेफ अवाड्र्स का आयोजन किया गया। इस समारोह में हमीरपुर जिला के विकास सोनी को उनके बेहतर व्यंजन प्रस्तुत करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस अन्तर्राष्ट्रीय कब्बड्डी खिलाड़ी को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके ने सम्मानित किया?
उत्तर : अजय ठाकुर।
व्याख्या : अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके ने सम्मानित किया है। शुक्रवार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके हिमाचल चैप्टर के प्रेजिडेंट सुमित सिंगला की तरफ से अजय ठाकुर को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
- शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना की अनुमानित क्षमता कितनी है?
उत्तर : 450 मेगावाट।
व्याख्या : हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 450 मेगावाट क्षमता की शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना को जुलाई 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
- हाल ही में लाहौल स्पीति में 10,000 फीट की ऊंचाई में आयोजित देश की दूसरी स्नो मैराथन में 42 किलोमीटर वर्ग में कौन विजेता बने?
उत्तर : विकेश सिंह।
व्याख्या : जिला प्रशासन लाहौल-स्पीति और रीच इंडिया की ओर से 10,000 फीट की ऊंचाई पर करवाई गई देश की दूसरी स्नो मैराथन में सोलन के विकेश सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। विकेश 42 किलोमीटर फुल मैराथन में पहला स्थान पर रहे।
- हाल ही में खेलो इंडिया दस का दम विमेन लीग योगासन प्रतियोगिता में किसने स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर : निधि डोगरा।
व्याख्या : हिमाचल के हमीरपुर जिला की निधि डोगरा ने खेलो इंडिया दस का दम विमेन लीग योगासन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन व भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया दस का दम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
HP Current affairs -2nd Week of March 2023
Read Also : More Himachal Pradesh Current affairs in Hindi
- Jal Shakti Division Sunni Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026

- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -3

- Himachal Pradesh Gazetted And Restricted Holidays List 2026

- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -2

- HPRCA Hamirpur : Special Educator (VI-XII) Post Code-25023 CBT Result 2026

Leave a Comment