Daily Current Affairs in Hindi -24 March 2023
- प्रति वर्ष विश्व मौसम विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 12 फरवरी
(B) 15 मार्च
(C) 23 मार्च
(D) 21 मार्च
उत्तर : (C) 23 मार्च
व्याख्या : हर साल 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है। विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2023 के लिए थीम ‘द फ्यूचर ऑफ वेदर, क्लाइमेट एंड वॉटर अक्रॉस जेनरेशन’ है।
- 2023 के लिए QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में आईआईटी बॉम्बे को विश्व स्तर में कौन सा स्थान दिया गया?
(A) 25वां
(B) 47वां
(C) 13वां
(D) 21वां
उत्तर : (B) 47वां
व्याख्या : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे को 2023 के लिए QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में भारत में पहला और विश्व स्तर पर 47वां स्थान दिया गया है। आईआईटी बॉम्बे ने100 में से 80.4 अंक हासिल किए। हार्वर्ड विश्वविद्यालय सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला संस्थान है, जो 14 विषयों में पहले स्थान पर है।
- हाल ही में किस देश में 30 वर्षों में पहली बार पोलियो के मामले दर्ज किए गए?
(A) अफगानिस्तान
(B) श्रीलंका
(C) बुरुंडी
(D) बांग्लादेश
उत्तर : (C) बुरुंडी
व्याख्या : बुरुंडी में 30 साल में पहली बार पोलियो के मामले दर्ज किए गए। क्षेत्र में अपशिष्ट जल की पर्यावरण निगरानी से पोलियोवायरस टाइप 2 की पुष्टि हुई थी। पोलियो दूषित पानी और भोजन के माध्यम से या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है।
- गणित के लिए एबेल पुरस्कार 2023 किसने जीता?
(A) लुइस कैफरेली
(B) वेस मेयर
(C) पीटर लैक्स
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (A) लुइस कैफरेली
व्याख्या : अमेरिका-अर्जेंटीना के विद्वान लुइस कैफरेली ने गणित के लिए एबेल पुरस्कार जीता।
- देश का पहला वैश्विक पर्यटन निवेशक शिखर सम्मेलन (जीटीआईएस) कहां आयोजित किया जाएगा?
(A) मुंबई
(B) नई दिल्ली
(C) जयपुर
(D) भोपाल
उत्तर : (B) नई दिल्ली
व्याख्या : भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत एक पहल के रूप में, भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय 17 से 19 मई, 2023 तक नई दिल्ली में देश का पहला वैश्विक पर्यटन निवेशक शिखर सम्मेलन (जीटीआईएस) आयोजित करेगा।
- राष्ट्रीय स्तर का जेसीएसएसआई इस्पात सुरक्षा पुरस्कार किसने जीता?
(A) राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड
(B) स्टील कॉर्पोरेशन ऑफ बंगाल
(C) मैसूर आयरन एंड स्टील वर्कस
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (A) राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड
व्याख्या : राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) ने वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए बीएफ और कच्चे माल क्षेत्र में चार पुरस्कार जीते। रखरखाव और सेवा क्षेत्रों ने वर्ष 2021-22 के लिए पुरस्कार जीते। आरआईएनएल विशाखापत्तनम ने वर्ष 2022 के लिए “अनुबंध श्रम से जुड़ी शून्य घातक दुर्घटना” के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार भी जीता।
- हाल ही में किसने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से दावा वितरण के लिए डिजिक्लेम की शुरूआत की?
(A) अमित शाह
(B) नरेंद्र मोदी
(C) नरेंद्र सिंह तोमर
(D) पियूष गोयल
उत्तर : (C) नरेंद्र सिंह तोमर
व्याख्या : कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से दावा वितरण के लिए डिजिक्लेम की शुरूआत की। इसी के साथ छह राज्यों के बीमाकृत किसानों को एक हजार 260 करोड़ रुपये से अधिक के बीमा दावों का भुगतान किया गया है। इसमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हरियाणा के किसान शामिल हैं।
- हाल ही में किसे केरल के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “केरल ज्योति” से सम्मानित किया गया?
(A) एम टी वासुदेवन नायर
(B) अभिनेता ममूटी
(C) टी माधव मेनन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (A) एम टी वासुदेवन नायर
व्याख्या : लेखक एम टी वासुदेवन नायर को केरल के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “केरल ज्योति” से सम्मानित किया गया। दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार केरल प्रभा अभिनेता ममूटी, पूर्व सिविल सेवा अधिकारी टी माधव मेनन और लेखक ओमचेरी एनएन पिल्लई द्वारा साझा किया गया था।
- भारतीय रिज़र्व बैंक का “ग्रीनफ़ील्ड डेटा सेंटर” और “एंटरप्राइज कंप्यूटिंग एवं साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान” कहां स्थापित किया जाएगा?
(A) जयपुर
(B) नई दिल्ली
(C) भुवनेश्वर
(D) पुणे
उत्तर : (C) भुवनेश्वर
व्याख्या : भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भुवनेश्वर, ओडिशा में एक “ग्रीनफ़ील्ड डेटा सेंटर” और एक “एंटरप्राइज कंप्यूटिंग एवं साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान” की स्थापना की शुरुआत की, जिसके लिए एक शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया।
- हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट के हाल ही में जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी वैश्विक रूप से किस स्थान पर हैं?
(A) 15वें
(B) 9वें
(C) 11वें
(D) 14वें
उत्तर : (B) 9वें
व्याख्या : हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट के हाल ही में जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी दुनिया के शीर्ष 10 अरबपतियों में से एक हैं। अपनी संपत्ति में 20 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद, अंबानी ने अपनी स्थान बनाए रखा और वैश्विक रूप से नौवें स्थान पर रहे।
Daily Current Affairs in Hindi -24 March 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment