HP Current Affairs -3rd Week of March 2023
- जल जीवन सर्वेक्षण में जनवरी-2023 के मासिक सर्वेक्षण में किस जिले ने प्रथम स्थान हासिल किया है?
उत्तर : हमीरपुर।
व्याख्या : राष्ट्रीय स्तर पर आरंभ किए गए जल जीवन सर्वेक्षण में जिला हमीरपुर ने जनवरी-2023 के मासिक सर्वेक्षण में प्रथम स्थान हासिल किया है।
- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2023-24 वित वर्ष के लिए कितने करोड़ का बजट पेश किया ?
उत्तर : 53413 करोड़ रूपए।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने साल 2023-24 के लिए 53 हजार 413 करोड़ का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बतौर वित्त मंत्री का पहला बजट था। इस बजट (Budget) में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश को ग्रीन एनर्जी स्टेट और पर्यटन राज्य के तौर पर विकसित करने की नीति तैयार की है।
- आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार वित वर्ष 2022-23 के लिए प्रचलित भावों पर प्रति व्यक्ति आय कितनी रहने का अनुमान है?
उत्तर : 2,22,227 रुपए।
व्याख्या : वित्त वर्ष 2022-23 में प्रदेश की जीडीपी (GDP) में 10.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाई गई है। हिमाचल प्रदेश में प्रचलित भावों पर प्रति व्यक्ति आय (Himachal Pradesh Per Capita Income) 2021-22 के 2,01,271 के मुकाबले वित्त वर्ष 2022-23 में 2,22,227 रहने का अनुमान है. साल 2022-23 में हिमाचल प्रदेश की अनुमानित प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय 51,607 से अधिक है।
- प्रदेश सरकार वर्ष 2023-24 में कितनी हर्बल वाटिकाएं स्थापित की जाएगी?
उत्तर : 500
व्याख्या : प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास, पंचायती राज, शिक्षा, और वन विभागों के साथ मिलकर 500 नई हर्बल वाटिकाएं स्थापित करेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रदेश सरकार ने 53,413 का बजट पेश किया है। प्रदेश सरकार के बजट में 500 नई हर्बल वाटिकाएं स्थापित करने की घोषणा की गई है। बजट की गई घोषणा के अनुसार वर्ष 2023-24 में 250 आयुष वैलनेस केंद्र संचालित किए जाएंगे।
| History of Himachal Pradesh | Click here |
| HP Current Affairs | Click here |
| Geography of Himachal Pradesh | Click here |
| Join Telegram Group | Click here |
- हाल ही में किसे राज्य सहकारी बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया है?
उत्तर : देविंद्र सिंह श्याम।
व्याख्या : प्रदेश सरकार ने देविंद्र सिंह श्याम को राज्य सहकारी बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सहकारी बैंक में बीते दिनों ही सरकार ने श्याम को बतौर गैर सरकारी सदस्य नामित किया है। 2004 से 2007 तक देविंद्र सिंह श्याम संयुक्त राष्ट्र में खाद्य एवं कृषि संगठन के सदस्य रह चुके हैं।राज्य विपणन बोर्ड के 2014-17 तक सलाहकार भी रहे हैं।
- हाल ही में ‘हटेगी फुलणू, लौटेगी चरागाह’ अभियान का शुभारंभ किसने किया था?
उत्तर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
व्याख्या : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर ‘हटेगी फुलणू, लौटेगी चरागाह’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को वनों की आग की रोकथाम और लैंटाना प्रभावित क्षेत्रों में पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के बारे में जागरूक करना है।
- हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2022-23 में फलो का उत्पादन कितना हुआ?
उत्तर : 7.93 लाख टन।
व्याख्या :प्रदेश में फलों की पैदावार करने वाले क्षेत्र में इजाफा हो रहा है। एक दशक में प्रदेश में फलोत्पादन का रकबा 30 हजार हेक्टेयर के करीब बढ़ा है। सेब, आम, नारंगी, नाशपाती, बेर, आड़ू, गलगल और खुमानी प्रमुख बागबानी फसलें हैं। 2006-07 प्रदेश में 369103, 2009-10 में 382237 और 2011-12 में 372823 मीट्रिक टन फल ही प्रदेश में तैयार हो पाए थे। 2021-22 में कुल फल उत्पादन 7.54 लाख टन था, जबकि 2022-23 (दिसंबर तक) में उत्पादन 7.93 लाख टन रहा।
- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं के कार्तिक ने राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कौन सा पदक जीता?
उत्तर : स्वर्ण।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं के सेउ गांव के कार्तिक ने व्हील चेयर पर मौजूदा परिस्थितियों की चुनौती को स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। 14 से 17 मार्च तक मध्यप्रदेश के इंदौर में हुई यूटीटी नेशनल पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कार्तिक ने गोवा के प्रतिद्वंदी को शून्य के मुकाबले सीधे तीन सेटों से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
HP Current Affairs -3rd Week of March 2023
Read Also : More Himachal Pradesh Current affairs in Hindi
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026

Leave a Comment