महिला सम्मान बचत पत्र योजना | भारतीय डाक विभाग
महिला सम्मान बचत पत्र : भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर महिलाओं की बचत को प्रोत्साहित करने के लिए “महिला सम्मान बचत पत्र ” योजना की शुरुआत की है। महिला सम्मान बचत पत्र को देश के 1.59 लाख डाकघरों में उपलब्ध करा दिया गया है। महिलाएँ अपने नजदीक के डाकघर में महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत खाता खुलवाकर इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
Table of Contents
योजना की शुरुआत :
महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2023 से हुई है। इस योजना की घोषणा बजट 2023-24 में वित्त मंत्री निर्मला सीतरामन की ओर से की गई थी। 1 अप्रैल से इस योजना के तहत खाते खोले जा रहे हैं। सभी महिलाएँ इस योजना के तहत अपनी बचत कर सकते हैं।
खाता कौन खोल सकता है :
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत एक महिला ही स्वयं खाता खोल सकती है। एक अवयस्क लड़की की ओर से अभिभावक द्वारा खाता खोला जा सकता है।
कितनी धनराशि जमा की जा सकती है :
इस योजना के तहत एक महिला न्यूनतम एक हजार रुपये और एक सौ रुपये के गुणक में खाते में जमा कर सकती है। एक खाते में दो लाख रुपये की अधिकतम सीमा या एक खाताधारक द्वारा सभी खाते में जमा किया जा सकता है। मौजूदा खाते और दूसरा खाता खोलने के बीच तीन माह का समय अंतराल बनाए रखा जाएगा।
ब्याज दर कितनी है :
महिला सम्मान बचत पत्र योजना में राशि जमा करने पर दो साल के बाद जमा किए गए रुपए पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज दर मिलता है। ब्याज त्रैमासिक रूप से जोड़ा जाएगा और खाते में जमा किया जाएगा और खाता बंद करने के समय भुगतान किया जाएगा। नियमों के उल्लंघन में खोला गया खाता या जमा राशि डाकघर बचर खाता ब्याज दर के लिए पात्र होगा।
निकासी :
महिला सम्मान बचत पत्र योजना में राशि जमा करने पर दो साल के बाद जमा किए गए रुपए पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज दर मिलता है। जरुरत पड़ने पर खाता खोलने की तारीख से एक वर्ष के बाद योग्य शेष राशि का 40% निकासी किया जा सकता है।
समय पूर्व बंद करना :
निम्नलिखित आधार पर खाते को समय से पूर्व बंद किया जा सकता है :-
(i) खाताधारक की मृत्यु होने पर
(ii) अति अनुकम्पा आधार
(i) खाताधारक को जान जोखिम वाली बीमारी होने पर
(ii) अभिभावक की मृत्यु प्रासंगिक दस्तावेजों की प्रस्तुति पर।
नोट :-योजना का ब्याज मूलधन पर देय होगा।
(iii) बिना कोई कारण बताए खाता खोलने के छह महीने बाद।
नोट :-योजना ब्याज क 2% प्रतिशत से कम का भुगतान किया जाएगा उदाहरण। 5.5%
परिपक्वता :
खाता खोलने की तिथि से दो वर्ष बाद जमाकर्ता को पात्र शेष राशि का भुगतान किया जाएगा।
खाता कैसे खोले :
खाता खोलने का फॉर्म, केवाईसी दस्तावेज (आधार और पैन कार्ड), नए खाता धारक के लिए केवाईसी फॉर्म, पे-इन-स्लिप जमा राशि/चेक के साथ निकटतम डाकघर में जमा करें।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना | भारतीय डाक विभाग
7.5 प्रतिशत।
इसे भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश का इतिहास
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026

- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

Leave a Comment