Daily Current Affairs in Hindi -28 May 2023
- हाल ही में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की आठवीं बैठक कहां आयोजित की गई?
(A) मुंबई
(B) नई दिल्ली
(C) भोपाल
(D) जयपुर
उत्तर : (B) नई दिल्ली
व्याख्या : नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की आठवीं बैठक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में नए कन्वेंशन सेंटर में हुई। यह बैठक “विकास भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका” के विषय पर केंद्रित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष के तौर पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।
- भारतीय नौसेना और रॉयल सऊदी नेवल फोर्स के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘अल मोहेद अल हिंदी- 2023’ के दूसरे संस्करण का समुद्री चरण कहां आयोजित किया गया?
(A) विशाखापट्टनम
(B) गोवा
(C) अल जुबैल
(D) तिरुवनंतपुरम
उत्तर : (C) अल जुबैल
व्याख्या : भारतीय नौसेना और रॉयल सऊदी नेवल फोर्स (आरएसएनएफ) के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘अल मोहेद अल हिंदी- 2023’ के दूसरे संस्करण का समुद्री चरण 23-25 मई, 2023 को सऊदी अरब के अल जुबैल में आयोजित किया गया। भारत की ओर से इस अभ्यास में आईएनएस तरकश, आईएनएस सुभद्रा और डोर्नियर मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट (एमपीए) ने हिस्सा लिया। वहीं, आरएसएनएफ का प्रतिनिधित्व एचएमएस बद्र व अब्दुल अजीज, एमएच 60आर हेलो और यूएवी द्वारा किया गया।
- खनन स्टार्ट-अप शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(A) मुंबई
(B) नई दिल्ली
(C) कोलकाता
(D) गोवा
उत्तर : (A) मुंबई
व्याख्या : केन्द्रीय संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी 29 मई, 2023 को मुम्बई में पहले खनन स्टार्ट-अप शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे और खान मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।
- हाल ही में जयकुमार एस पिल्लई को किस बैंक के उप प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया?
(A) पीएनबी
(B) एसबीआई
(C) आईडीबीआई
(D) एचडीएफसी
उत्तर : (C) आईडीबीआई
व्याख्या : जयकुमार एस पिल्लई को आईडीबीआई बैंक के उप प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति की घोषणा आईडीबीआई बैंक द्वारा एक आधिकारिक फाइलिंग के माध्यम से की गई और नियुक्ति को बैंक के निदेशक मंडल ने मंजूरी दी।
- किस राज्य ने सड़कों को गड्ढों से मुक्त बनाने के लिए “पैच रिपोर्टिंग ऐप” लॉन्च किया?
(A) हिमाचल प्रदेश
(B) उत्तराखण्ड
(C) उत्तर प्रदेश
(D) पंजाब
उत्तर : (B) उत्तराखण्ड
व्याख्या : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ‘‘पैच रिपोर्टिंग एप’’ का शुभारम्भ किया। यह मोबाइल एप लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए बनाया गया है। इसके माध्यम से अब कोई भी व्यक्ति अपने आसपास सड़कों पर पाए जाने वाले गड्ढों की फोटो खींचकर पूरी जानकारी के साथ अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है।
- “अर्बन क्लाइमेट फिल्म महोत्सव” का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(A) शिमला
(B) कोलकाता
(C) जयपुर
(D) नई दिल्ली
उत्तर : (B) कोलकाता
व्याख्या : पहला अर्बन क्लाइमेट फिल्म महोत्सव, जो शहरी बस्तियों पर जलवायु परिवर्तन के पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक प्रभावों के बारे में दर्शकों को प्रबुद्ध करने के लिए फिल्म के शक्तिशाली माध्यम को नियोजित करने की इच्छा रखता है, 3 से 5 जून 2023 तक न्यू टाउन, कोलकाता में होने जा रहा है।
- हाल ही में किस शतरंज चैंपियन ने 2023 सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड जीता?
(A) जान-क्रिजस्टोफ डूडा
(B) मैग्नस कार्लसन
(C) अनीश गिरी
(D) लेवोन आरोनियन
उत्तर : (B) मैग्नस कार्लसन
व्याख्या : विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने पोलिश यहूदियों के इतिहास के संग्रहालय में ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) के दूसरे चरण 2023 सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड जीता।
- हाल ही में किसने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के रूप में शपथ ली?
(A) जय प्रकाश
(B) राजकुमार एस पिल्लई
(C) सुमन शर्मा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) सुमन शर्मा
व्याख्या : 1990 बैच की सदस्य सुमन शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के रूप में शपथ ली। यूपीएससी के अध्यक्ष डॉ मनोज सोनी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- हाल ही में किसे 2023-24 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
(A) आर. दिनेश
(B) राजीव मेमानी
(C) सुमन शर्मा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (A) आर. दिनेश
व्याख्या : TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष आर. दिनेश को 2023-24 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ईवाई इंडिया रीजन के अध्यक्ष राजीव मेमानी को सीआईआई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
- कौन सा देश बेंगलुरु में वाणिज्य दूतावास स्थापित करने जा रहा है?
(A) दक्षिण अफ्रीका
(B) जापान
(C) ऑस्ट्रेलिया
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या : ऑस्ट्रेलिया कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक नया ऑस्ट्रेलियाई वाणिज्य दूतावास खोलने वाला है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बुधवार को इस संबंध में ऐलान किया।
Daily Current Affairs in Hindi -28 May 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment