HP Current Affairs -2nd Week of June 2023
- हिमाचल प्रदेश को फल राज्य बनाने पर कितने जिलों में 1292 करोड़ रुपये खर्च होंगे ?
उत्तर : सात जिलों में।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश को फल राज्य बनाने पर सात जिलों में 1292 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एचपी शिवा परियोजना के ऋण समझौते पर भारत सरकार, एशियन विकास बैंक और प्रदेश सरकार के बीच समझौता हस्ताक्षरित किया गया है। परियोजना के पहले चरण में 257 क्लस्टरों में 4000 हेक्टेयर भूमि पर संतरा, अमरुद, अनार, लीची, आम, प्लम, पिकननट और जापानी फल रोपे जाएंगे। वर्ष 2023 से 2028 तक 15,000 बागवान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ देते हुए 60 लाख फल पौध रोपने का लक्ष्य रखा गया है।
- एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन हिमाचल प्रदेश कहां किया जाएगा?
उत्तर : शिमला।
व्याख्या : उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने एनआईसी हाल में एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर प्रतियोगिता के आयोजकों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 23 सितंबर 2023 तक सतलुज के साथ पंदोआ में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में पहली बार इतने बड़े स्तर पर राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ होटल पीटरहॉफ शिमला से होगा।
- हेल्प एज इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार कितने प्रतिशत बुजुर्ग महिलाएं अपने परिवार के साथ रह रही हैं?
उत्तर : 94 प्रतिशत।
व्याख्या : हेल्प एज इंडिया के राज्य प्रमुख डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल में 94 फीसदी बुजुर्ग महिलाएं अपने परिवार के साथ रह रही हैं, 3 फीसदी अकेले रहती हैं। हिमाचल की 75 फीसदी बुजुर्ग महिलाओं के पास कोई बचत नहीं है। 66 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं, जिनके पास संपत्ति भी नहीं है। प्रदेश में 66 फीसदी वृद्ध महिलाएं दुर्व्यवहार का शिकार हो रही हैं। राष्ट्रीय स्तर पर 40 फीसदी और प्रदेश में 17 फीसदी बुजुर्ग महिलाओं से दुर्व्यवहार के मुख्य अपराधी उनके अपने बेटे हैं।
- हाल ही में किस राज्य की विधानसभा में एक दिन का “बाल सत्र” का आयोजन किया गया?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
व्याख्या : राजस्थान के बाद अब हिमाचल विधानसभा में 12 जून को एक दिवसीय ‘बाल सत्र’ का आयोजन किया गया । विश्व बाल दिवस के उपलक्ष्य पर यह सत्र आयोजित किया गया । सुंदरनगर की जाह्नवी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई थी। 68 बाल विधायकों में से 13 कैबिनेट मंत्री, 3 राज्य मंत्री, 4 संसदीय सचिव चुने गए।
- हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) किस फोर लेन राजमार्ग के किनारे अतिविशिष्ट होटल खोलेगा ?
उत्तर : किरतपुर-मनाली
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) भविष्य में किरतपुर-मनाली फोर लेन राजमार्ग के किनारे तीन अतिविशिष्ट होटल खोलेगा। इससे पर्यटकों और अन्य यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। होटल आधुनिक सुविधाओं से सुस्सजित होंगे और इसका उद्देश्य राज्य में पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है।
- हाल ही में हिमाचल सरकार ने किस राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में दो कैथलैब स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की है?
उत्तर : टांडा स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में।
व्याख्या : राज्य सरकार ने जिला कांगड़ा के टांडा स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में दो रोबोटिक कैथलैब स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन को विस्तृत प्रस्ताव देने को कहा गया है। रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत कर राज्य में आधुनिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की दिशा में यह पहला कदम है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में आधुनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
- “हिमाचल प्रदेश ग्रामीण पेयजल सुधार एवं आजीविका परियोजना” का किस वर्ष तक पूर्ण करने का लक्ष्य है?
उत्तर : 2028.
व्याख्या : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एशियाई विकास बैंक एवं जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मंडी में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि 10 जिलों के लोगों को लाभान्वित करने वाली हिमाचल प्रदेश ग्रामीण पेयजल सुधार एवं आजीविका परियोजना के लिए प्रदेश सरकार धन की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि एशियाई विकास बैंक से वित्तपोषित 1062 करोड़ रुपए लागत की इस परियोजना से 3.96 लाख लोगों को पेयजल सुविधा प्रदान की जानी है। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जून 2028 तक यह परियोजना पूर्ण होगी। इस साल परियोजना के तहत 251 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जानी है।
HP Current Affairs -2nd Week of June 2023
Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- Jal Shakti Division Sunni Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026

- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -3

- Himachal Pradesh Gazetted And Restricted Holidays List 2026

- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -2

- HPRCA Hamirpur : Special Educator (VI-XII) Post Code-25023 CBT Result 2026

Leave a Comment