Daily Current Affairs in Hindi -06 July 2023
- भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित द्विपक्षीय जापान-भारत समुद्री अभ्यास 2023 (जिमेक्स 23) का सातवां संस्करण कहां आयोजित किया जा रहा है?
(A) मुंबई
(B) विशाखापत्तनम
(C) गोवा
(D) कोवलम
उत्तर : (B) विशाखापत्तनम
व्याख्या : भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित द्विपक्षीय जापान-भारत समुद्री अभ्यास 2023 (जिमेक्स 23) का सातवां संस्करण 5 जुलाई से 10 जुलाई 2023 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है। यह संस्करण 2012 में अपनी स्थापना के बाद से जिमेक्स की 11वीं वर्षगांठ का प्रतीक है।
- मेयर स्तर के शिखर सम्मेलन के लिए जी-20 के यू-20 कार्य समूह की बैठक कहां आयोजित की जाएगी?
(A) अहमदाबाद
(B) गांधीनगर
(C) उपर्युक्त दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) उपर्युक्त दोनों
व्याख्या : गुजरात के दो शहरों अहमदाबाद और गांधीनगर में 7-8 जुलाई, 2023 को दुनिया भर के 57 शहरों और भारत के 35 शहरों के प्रतिनिधि और प्रतिभागी एकत्र होंगे। ये तैयारियां जी-20 के अंतर्गत कार्यसमूह अर्बन-20 के छठे चक्र के मेयर शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए की जा रही है।
- हाल ही में किस देश के न्यायमंत्री ले थान लॉन्ग भारत की यात्रा में आए?
(A) थाईलैंड
(B) वियतनाम
(C) इंडोनेशिया
(D) कोरिया
उत्तर : (B) वियतनाम
व्याख्या : 2 जुलाई, 2023 को केन्द्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और वियतनाम के न्यायमंत्री ले थान लॉन्ग के बीच एक द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
- कौन सा भारतीय सशस्त्र बल ‘तरंग शक्ति’ बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास का मेजबान है?
(A) भारतीय थल सेना
(B) भारतीय नौ सेना
(C) भारतीय वायु सेना
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) भारतीय वायु सेना
व्याख्या : भारतीय वायु सेना तरंग शक्ति (Tarang Shakti) नामक एक बड़े पैमाने पर बहुराष्ट्रीय अभ्यास की तैयारी कर रही है, जिसमें 12 देशों की वायु सेनाएं शामिल होंगी। यह अभ्यास भारत में आयोजित होने वाला सबसे बड़ा हवाई अभ्यास होगा।
- हाल ही में एसिक्स (Asics) ने किस अभिनेत्री को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया?
(A) आलिया भट्ट
(B) श्रद्धा कपूर
(C) कृति सेनन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) श्रद्धा कपूर
व्याख्या : स्पोर्ट्स गियर कंपनी एसिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। कंपनी ने कहा कि वह ‘साउंड माइंड, साउंड बॉडी’ की थीम पर ध्यान केंद्रित करेगी और अभिनेता ब्रांड के फुटवियर और महिलाओं के स्पोर्ट्सवियर सेगमेंट का प्रचार करेंगे।
- हाल ही में BCCI ने सीनियर पुरुष क्रिकेट चयन समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया?
(A) सौरभ गांगुली
(B) अजीत आगरकर
(C) वीरेंद्र सहवाग
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) अजीत आगरकर
व्याख्या : भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। अगरकर इससे पहले दिन में अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सामने वर्चुअल साक्षात्कार में शामिल हुए, जिसकी सिफारिश पर बीसीसीआई ने यह फैसला किया।
- 2022-23 के लिए AIFF पुरुष और महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर से किसे नामित किया गया?
(A) लालियानजुआला चांगटे
(B) मनीषा कल्याण
(C) उपर्युक्त दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) उपर्युक्त दोनों
व्याख्या : लालियानजुआला चांगटे और मनीषा कल्याण को 2022-23 के लिए AIFF पुरुष और महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर नामित किया गया।
- हाल ही में किसे 2023 की ग्रेट इमिग्रेंट्स (महान प्रवासियों) की सूची में शामिल किया गया है?
(A) अजय बंगा
(B) रॉबिन दत
(C) अनंत कुमार
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (A) अजय बंगा
व्याख्या : विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा का नाम एक प्रतिष्ठित परोपकारी संगठन की ओर से तैयार की गई 2023 की ग्रेट इमिग्रेंट्स (महान प्रवासियों) की सूची में शामिल किया गया है। अपने योगदान और कार्यों से अमेरिका और उसके लोकतंत्र को समृद्ध और मजबूत करने प्रवासियों को इस सूची में शामिल किया गया है।
- हाल ही में कौन सा देश शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का नया स्थायी सदस्य बन गया?
(A) दक्षिण कोरिया
(B) श्रीलंका
(C) ईरान
(D) इराक
उत्तर : (C) ईरान
व्याख्या : ईरान मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का नया स्थायी सदस्य बन गया। एससीओ के एक ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में यह घटनाक्रम हुआ, जिसकी मेजबानी भारत ने की।
- कौन सा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ‘एकामरा परियोजना’ (EKAMRA Project) से जुड़ा है?
(A) तमिलनाडु
(B) ओडिशा
(C) असम
(D) मध्य प्रदेश
उत्तर : (B) ओडिशा
व्याख्या : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 280 करोड़ रुपये की EKAMRA परियोजना की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य प्राचीन मंदिरों के विकास के लिए उनकी सरकार की प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, भुवनेश्वर में 11वीं शताब्दी के लिंगराज मंदिर के परिवेश को बढ़ाना है।
Daily Current Affairs in Hindi -06 July 2023
Read Also : Current Affairs of Himachal Pradesh in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment