Wimbledon 2023 Men’s And Women’s Singles Winners
अल्काराज विंबलडन जीतने वाले स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले सेंटाना ने 1966 में और राफेल नडाल ने 2008 और 2010 में विंबलडन का खिताब जीता था।
Wimbledon 2023 Men’s Singles Final :
स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने इतिहास रच दिया है। वह विंबलडन 2023 के चैंपियन बन गए हैं। पांच सेट तक चले फाइनल में वर्ल्ड नंबर-वन अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-दो सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 1-6, 7-6(6), 6-1, 3-6, 6-4 से हरा दिया। 20 साल के अल्काराज विंबलडन जीतने वाले स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले सेंटाना ने 1966 में और राफेल नडाल ने 2008 और 2010 में विंबलडन का खिताब जीता था। 12 साल बाद स्पेन के किसी खिलाड़ी ने यह ग्रैंड स्लैम जीता है।
यह अल्काराज का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले वह 2022 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुके हैं। इतना ही नहीं, 2017 के बाद विंबलडन को नया चैंपियन मिला है। 2018, 2019, 2021 और 2022 में जोकोविच ने ही यह खिताब जीता था। वहीं, 2020 में कोरोना की वजह से यह टूर्नामेंट नहीं हो सका था। 2017 में स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर चैंपियन बने थे।
Wimbledon 2023 Women’s Singles Final :
मार्केटा वोंद्रोसोवा, विंबलडन 2023 में ओपन एरा में महिला एकल चैंपियनशिप जीतने वाली पहली गैरवरीयता प्राप्त खिलाड़ी बनीं। फाइनल में मार्केटा वोंद्रोसोवा ने ओन्स जाबेउर को हराया, जो पिछले साल के टूर्नामेंट में उपविजेता रही थी। मार्केटा वोंद्रोसोवा एक चेक टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने महिला टेनिस एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए) के अनुसार अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग विश्व नंबर 14 हासिल की है।
Wimbledon 2023 Men’s And Women’s Singles Winners
Read also : Current Affairs of Himachal Pradesh in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment