HP Current Affairs -1st Week of August 2023
- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई “मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना” का मुख्य लक्ष्य क्या है?
उत्तर : प्रदेश का हरित आवरण बढ़ाना।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन कवर बढ़ाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना’ आरंभ की है. हिमाचल कैबिनेट ने हाल ही में इसको मंजूरी दी है. इस योजना का लक्ष्य राज्य में वन क्षेत्र का विस्तार करना है, जिससे पारिस्थितिकी तंत्र और सामाजिक-आर्थिक जनजीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
- हाल ही में हिमाचल सरकार ने किन क्षेत्रों में नौतोड़ जमीन योजना बहाल करने का निर्णय लिया है?
उत्तर : चीन के सीमावर्ती क्षेत्रों में।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार ने चीन शासित भारत-तिब्बत सीमा के नजदीक लोगों को बसाने के लिए प्रदेश सरकार नौतोड़ जमीन देने की योजना बहाल करने का निर्णय लिया। सीमा से सटे लोगों का निचले क्षेत्रों की ओर पलायन रोकने की दिशा में यह बड़ा फैसला है।
- हिमाचल प्रदेश काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्रोलॉजी एंड एन्वायरनमेंट के चैयरमैन कौन होंगे?
उत्तर : मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खु।
व्याख्या : मुख्यमंत्री हिमकॉस्ट(हिमाचल प्रदेश काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्रोलॉजी एंड एन्वायरनमेंट) के चैयरमैन होंगे। राज्य सरकार की ओर से हिमकॉस्ट की जनरल बॉडी का पुर्नगठन दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री इसके चैयरमैन होंंगे। इसके अलावा पर्यावरण, विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री इसके उपाध्यक्ष होंगे।
- स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 अभियान में हिमाचल प्रदेश की कितनी पंचायतों का चयन हुआ?
उत्तर : 15 पंचायतें।
व्याख्या : स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 अभियान में हिमाचल प्रदेश की 15 पंचायतें नेशनल स्तर तक पहुंच गई हैं। राज्य की हजारों पंचायतों को स्वच्छता के क्षेत्र में पछाड़ते हुई इन 15 ग्राम पंचायतों ने संपूर्ण स्वच्छ होने की दावेदारी ठोंकी है। सर्वेक्षण में रैंकिंग के आधार पर पंचायतों का चयन नेशनल स्तर के लिए किया गया है। सिलेक्ट की गई पंचायतों का सर्वेक्षण केंद्र की टीम करेगी।
- हाल ही में किस जिले के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिला?
उत्तर : सिरमौर।
व्याख्या : सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को अब अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिल गया है। हाटी समुदाय में करीब 2 लाख लोग 4 विधानसभा क्षेत्र शिलाई श्रीरेणुकाजी पच्छाद तथा पांवटा साहिब में रहते हैं। जिला सिरमौर की कुल 269 पंचायतों में से ट्रांसगिरी में 154 पंचायतें आती हैं। इन 154 पंचायतों की 14 जातियों तथा उप जातियों को एसटी संशोधित विधेयक में शामिल किया गया है।
- शानन जल विद्युत परियोजना किस जिले में स्थित है, हाल ही में जिसकी हेरिटेज ट्रॉली का स्वरूप 99 साल बाद बदला जा रहा है?
उत्तर : मण्डी।
व्याख्या : जिला मंडी के जोगिंदनगर में स्थित शानन जलविद्युत परियोजना की हेरिटेज ट्रॉली का स्वरूप 99 साल बाद बदलेगा। जोगिंदरनगर में 110 मेगावाट शानन पॉवर हाउस के निर्माण के लिए 1926 में एशिया के पहले रोपवे का निर्माण ब्रिटिश नागरिक कर्नल बैटी ने किया था।
- कनाडा में आयोजित हुई पुलिस वर्ल्ड बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण हिमाचल प्रदेश की मोनिका नेगी ने कौन सा पदक जीता?
उत्तर : स्वर्ण पदक।
व्याख्या : रामपुर की ननखड़ी तहसील के पनेहल गांव की मोनिका नेगी ने कनाडा में हुई पुलिस वल्र्ड बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर रामपुर व देश का नाम भी रोशन किया है। मोनिका ने गोल्ड मेडल 81 किलोग्राम भार वर्ग में जीता है। वर्तमान में मोनिका नेगी आईटीबीपी में सेवारत हैं, जो चंडीगढ़ में सेवाएं दे रही हैं।
HP Current Affairs -1st Week of August 2023
Read Also :
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन

- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities

- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026

- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online

- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5

Leave a Comment