HP Current Affairs -2nd Week of September 2023
- हिमाचल प्रदेश किस क्षेत्र में एक्यूरेसी प्री-वल्र्ड कप का आयोजन किया जाएगा?
उत्तर : धर्मशाला, नरवाना में।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की दुनिया की सबसे बेहतरीन दूसरे नंबर की पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग के बाद अब धर्मशाला नरवाणा में पहली बार एक्यूरेसी प्री-वल्र्ड कप का आयोजन किया जाएगा। खेल एवं एडवेंचर स्पोट्र्स हब धर्मशाला में 13 से 17 नवंबर तक पांच दिवसीय एक्यूरेसी प्री-वल्र्ड कप करवाया जाएगा। इस वल्र्ड कप में 120 पायलट उड़ानें भरेंगे। वल्र्ड कप में उड़ान भरने और लैंडिंग की एक्यूरेसी के आधार पर विजेता चुने जाएंगे।
- कहां पर हिमाचल प्रदेश का तीसरा आइ बैंक खुलेगा ?
उत्तर : डा. राधाकृष्णन मेडिकल कालेज हमीरपुर।
व्याख्या : प्रदेश में तीसरा आई बैंक डा. राधाकृष्णन मेडिकल कालेज हमीरपुर में खुलेगा। आई बैंक में आंखे रखने के बाद जरूरतमंदों को प्रत्यारोपित की जाएंगी। वर्तमान में प्रदेश में इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज शिमला तथा डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कालेज टांडा में ही आई बैंक हैं।
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल को कब तक हरित ऊर्जा राज्य विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है?
उत्तर : 31 मार्च, 2026
व्याख्या : प्रदेश सरकार ने राज्य को 31 मार्च, 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश सरकार ने राज्य के प्रत्येक जिले में दो-दो ग्राम पंचायतों को पायलट आधार पर हरित पंचायत के रूप में विकसित करने की रूपरेखा तैयार की है। इन पंचायतों में 500 किलोवाट से एक मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। हिमाचल प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत इन परियोजनाओं की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। सरकार ने ई-बस खरीद के लिए 50 प्रतिशत की दर से अधिकतम 50 लाख रुपए तक का उपदान देने और निजी ई-ट्रक की खरीद के लिए भी 50 प्रतिशत की दर से अधिकतम 50 लाख रुपए का उपदान का प्रावधान किया है।
- हाल ही में कहां 26वें मशरूम मेले का आयोजन किया गया?
उत्तर : सोलन।
व्याख्या : राष्ट्रीय मशरूम मेला सोलन शहर को मशरूम सिटी ऑफ इंडिया घोषित करने के उपलक्ष्य में हर वर्ष मनाया जाता है।इस मौके पर नौणी विवि के पूर्व कुलपति डॉ. विजय सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं आईसीएआर के निदेशक डॉ. ब्रिजेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता खुंब निदेशालय के निदेशक डॉ. वीपी शर्मा ने की।
- एशियन गेम्स 2023 भारत की कबड्डी टीम में हिमाचल की कितनी खिलाड़ी खेल रही है?
उत्तर : पांच।
व्याख्या : इस बार चाइना में आयोजित होने जा रही एशियन गेम्ज 2023 में भारत की कबड्डी टीम में हिमाचल प्रदेश से पांच बेटियां प्रतिनिधित्व करेंगी। इसमें बिलासपुर से निधि शर्मा, सोलन से ज्योति, सिरमौर से पुष्पा राणा, रीतू नेगी और सुषमा शर्मा का नाम शामिल है। इसमें से रीतू नेगी रेलवे विभाग, सुषमा शर्मा व निधि शर्मा राजस्थान पुलिस की ओर से खेलेंगी।
- हाल ही में हिमाचल सरकार द्वारा शुरू की गई लघु दुकानदार कल्याण योजना 2023 के अन्तर्गत कितने करोड़ आवंटित करने का निर्णय लिया गया?
उत्तर : 40 करोड़ रुपए।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल ने मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना-2023 को स्वीकृति प्रदान की और इस योजना के अन्तर्गत 40 करोड़ रुपये आबंटित करने का निर्णय लिया। इस योजना से लघु उद्यमियों और कौशल आधारित श्रमिकों जैसे मोची, दर्जी, बार्बर, मोबाइल रिपेयरिंग विक्रेता, सब्जी एवं फल विक्रेताओं को व्यवसाय के लिए ऋण प्राप्त करने के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।
HP Current Affairs -2nd Week of September 2023
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment