HP Current Affairs -2nd Week of October 2023
- हाल ही में जारी “हिमाचल प्रदेश जिला सुशासन सूचकांक 2022 ” में कौन सा जिला शीर्ष में रहा ?
उत्तर : कांगड़ा।
व्याख्या : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आर्थिकी और सांख्यिकी विभाग द्वारा तैयार हिमाचल प्रदेश जिला सुशासन सूचकांक पर वार्षिक रिपोर्ट-2022 जारी की। इस रिपोर्ट में आठ मूल विषय, 19 केन्द्र बिन्दु तथा 90 विशिष्ट कारक शामिल किए गए हैं। इस रिपोर्ट में जिला कांगड़ा प्रथम स्थान पर, दूसरे स्थान पर हमीरपुर व तीसरे स्थान पर जिला लाहुल-स्पीति रहा।
- प्रो कबड्डी में बंगलुरु बुल्स फेम महेंद्र सिंह ठाकुर, जिनका संबंध जिला मंडी से है अब यू किस टीम से खेलेंगे ?
उत्तर : यू मुंबा टीम से।
व्याख्या : भारतीय सेना में सूबेदार और प्रो कबड्डी में बंगलुरु बुल्स फेम महेंद्र सिंह ठाकुर अब यू मुंबा टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। प्रो कबड्डी सीजन-10 के लिए हुई ऑक्शन 2023 में यू मुंबा ने उन्हें सवा चालीस लाख की बोली लगाकर टीम में शामिल कर लिया है। बल्ह क्षेत्र की भडयाल पंचायत के अंतर्गत टिक्कर कलां गांव से संबंध रखने वाले महेंद्र सिंह के गांव में हर्ष का माहौल है।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने वनों के सरंक्षण और विकास के लिए कौन सी योजना शुरू की?
उत्तर : वन मित्र योजना।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार ने ‘वन मित्र योजना” को लांच किया। वन मित्र वनों के संरक्षण और विकास पर काम करेंगे। इस योजना के तहत प्रदेश में 2061 वन मित्र के पदों को भरा जाएगा। राज्य सरकार फोरेस्ट गार्ड की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ही वन मित्रों की भर्ती करेगी, लेकिन इन्हें वेतन और भत्ते फोरेस्ट गार्ड से अलग दिए जाएंगे। 10000 फिक्स वेतन वन मित्र को दिया जाएगा।
- हिमाचल प्रदेश के किस स्थान में नेशनल फिश ब्रूड बैंक स्थापित किया जाएगा?
उत्तर : नालागढ़ (सोलन)
व्याख्या : सोलन जिला के नालागढ़ में राष्ट्रीय स्तर का फिश ब्रूड बैंक स्थापित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर पांच करोड़ रुपए की लागत आएगी। मत्स्य विभाग ने एक प्रस्ताव राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (एनएफडीबी) को प्रेषित किया गया है। उस ओर से मंजूरी मिलने के बाद अगली कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
- हाल ही में हिमाचल की किस युवा उद्यमी को कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को बढ़ावा देने के लिए यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन से पुरस्कार मिला?
उत्तर : कृति चंदेल।
व्याख्या : कीर्ति ने सिंगापुर में स्पार्कल हेज नाम की कंपनी बनाई है। यह कंपनी विश्व में भ्रमण करने वाले पर्यटकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से सेवाएं प्रदान करती है। सऊदी अरब के रियाद में पर्यटन दिवस के मौके पर कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र की संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संस्था (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने कीर्ति चंदेल की सेवाओं को सराहा और उन्हें सम्मानित किया।
HP Current Affairs -2nd Week of October 2023
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh in Hindi
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026

- Jal Shakti Division Katrain Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026

Leave a Comment