HP Current Affairs -3rd Week of December 2023
- हाल ही में आयोजित 14वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉनक्लेव-2023 में किस राज्य को देशभर में सर्वश्रेष्ठ बागबानी राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश को देशभर में सर्वश्रेष्ठ बागबानी राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया किया गया। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रदेश को यह पुरस्कार 14वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉनक्लेव-2023 के अवसर पर प्रदान किया।
- हाल ही में किसने हिमाचल प्रदेश की पहली ऑनलाइन पूजा प्रणाली ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का शुभारंभ किया ?
उत्तर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।
व्याख्या : देश और विदेश के श्रद्धालु कांगड़ा जिला के माता बज्रेश्वरी मंदिर, माता चामुंडा मंदिर और माता ज्वालामुखी मंदिर में वेबसाइट के माध्यम से वर्चुअल पूजा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य की पहली ऑनलाइन पूजा प्रणाली ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा उपलब्ध होगी।
- हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वर्ष 2023 के लिए अपराध और आपराधिक नेटवर्क ट्रैकिंग और सिस्टम (सीसीटीएनएस) प्रदर्शन में कौन सा स्थान हासिल किया ?
उत्तर : पहला स्थान।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वर्ष 2023 के लिए अपराध और आपराधिक नेटवर्क ट्रैकिंग और सिस्टम (सीसीटीएनएस) प्रदर्शन में पहला स्थान हासिल किया है। गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली में 21 दिसंबर, 2023 से आयोजित दो दिवसीय गुड प्रैक्टिसीज सीसीटीएनएस आईसीजेएस के वार्षिक सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश पुलिस को सम्मानित किया।
- हिमाचल प्रदेश की किस कबड्डी खिलाड़ी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा ?
उत्तर : रितु नेगी।
व्याख्या : भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान व हिमाचल के सिरमौर जिला की बेटी रितु नेगी को इस साल के अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है। उन्हें अन्य विजेताओं के साथ नौ जनवरी, 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। रितु नेगी एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान थीं।
- हाल ही में किसने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुरुवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखी?
उत्तर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।
व्याख्या : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुरुवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखी। 450 वर्ग मीटर में निर्मित होने वाले इस तीन मंजिला भवन में सभी मूलभूत सुविधाओं के सृजन का प्रावधान है। इसके निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए स्वीकृत किए है।
- हाल ही में किसने डॉ. जशभाई पटेल द्वारा लिखित पुस्तक “सद्भावना की सरिता नरेंद्र मोदी” का विमोचन किया?
उत्तर : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला।
व्याख्या : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज राजभवन में डॉ. जशभाई पटेल द्वारा लिखित पुस्तक “सद्भावना की सरिता नरेंद्र मोदी” का विमोचन किया।
- हाल ही में एनआईटी हमीरपुर के शोधार्थियों और विशेषज्ञों ने हिमाचल प्रदेश की किस बोली को एआई की मदद से हिंदी और अंग्रेजी में अनुवाद करने में सफलता हासिल की?
उत्तर : कांगड़ा बोली को।
व्याख्या : प्रदेश की कांगड़ी बोली का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद से हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद संभव हुआ है। एनआईटी हमीरपुर के शोधार्थियों और विशेषज्ञों ने इसमें सफलता हासिल की है।
HP Current Affairs -3rd Week of December 2023
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- Jal Shakti Division Katrain Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment