Himachal Pradesh (HP) Current Affairs -03 February 2025
- हाल ही में राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने कौन सा पदक जीता ?
उत्तर : स्वर्ण पदक।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में हिमाचल की टीम ने हरियाणा की टीम को 38-34 से हराया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली हिमाचल की महिला कबड्डी टीम देश की पहली टीम बनी है।
- ऑल इंडिया ओपन सिलंबस प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने कितने पदक जीते ?
उत्तर : छः पदक।
व्याख्या : कन्याकुमारी में 30 जनवरी से 02 फरवरी तक आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने एक स्वर्ण ,दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते।
- हिमाचल प्रदेश के पौंग अभ्यारण्य में 2025 की वार्षिक जलपक्षी गणना में कितने प्रजातियों के पक्षी पाए गए ?
उत्तर : 97 प्रजातियों के।
व्याख्या : पौंग अभ्यारण्य में 2025 की वार्षिक जलपक्षी गणना में 97 प्रजातियों के 1,53,719 पक्षी पाए गए, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। पिछले वर्ष 70,164 पक्षी पहुंचे थे।
- हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 2023-24 में संस्थागत प्रसव करवाने में कौन सा जिला प्रथम रहा ?
उत्तर : हमीरपुर।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की 2023 -24 की रिपोर्ट के अनुसार चम्बा जिला संस्थागत प्रसव करवाने में सबसे पीछे रहा जबकि हमीरपुर लगातार दूसरे वर्ष भी पहले स्थान पर रहा। हमीरपुर में संस्थागत प्रसव की दर 99.98 प्रतिशत है। चम्बा जिला में संस्थागत प्रसव दर 72 प्रतिशत रही।
Read Also : History of Himchal Pradesh in Hindi
- Jal Shakti Division Sunni Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026

- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -3

- Himachal Pradesh Gazetted And Restricted Holidays List 2026

- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -2

- HPRCA Hamirpur : Special Educator (VI-XII) Post Code-25023 CBT Result 2026

Leave a Comment