HP Police Traffic Volunteer Scheme 2025

HP Police Traffic Volunteer Scheme 2025: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सड़क सुरक्षा और हल्की-ट्रैफिक प्रबंधन को सुधारने के उद्देश्य से “ट्रैफिक वॉलंटियर स्कीम ” की शुरुआत की है। इसके तहत आम नागरिकों को स्वयंसेवक के रूप में शामिल किया जाएगा ताकि वे पुलिस को ट्रैफिक नियंत्रण, जागरूकता अभियान और सड़क-हादसों की रोकथाम में सहायता कर सकें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

HP Traffice Volunteer Scheme 2025 के मुख्य उद्देश्य :

  1. ट्रैफिक प्रबंधन में नागरिक भागीदारी बढ़ाना — विशेषकर व्यस्त समय, त्योहारों, मेलों आदि के दौरान।
  2. सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना — स्कूल-बच्चों, यात्रियों, पैदल चलने वालों की सुरक्षा बढ़ाना।
  3. ट्रैफिक नियमों और जागरूकता को लोगों के बीच फैलाना।
  4. पुलिस पर पड़ने वाला दबाव और ट्रैफिक जामों को कम करना।

HP Traffic Volunteer Scheme 2025 पात्रता:

  1. न्यूनतम आयु 16 वर्ष
  2. शारीरिक रूप से सक्षम व स्वस्थ मानसिक स्थिति
  3. थाना क्षेत्र का निवासी व आपराधिक रिकॉर्ड रहित

कार्य समय:

  1. अधिकतम 4 घंटे प्रतिदिन (2 घंटे सुबह, 2 घंटे शाम)
  2. आवश्यकता अनुसार मेलों व त्योहारों में भी सेवाएं

मानदेय (Honorarium):

  1. उपलब्ध विशेष अनुदान के आधार पर, अधिकतम ₹40 प्रति घंटा
  2. प्रतिमाह अधिकतम ₹4000 (सेवा के आधार पर)

कर्तव्य (Duties / Role)

ट्रैफिक वॉलंटियर्स के निम्न-लिखित कर्तव्य होंगे:

  • ट्रैफिक नियंत्रण — सुबह-शाम जैसे व्यस्त समय में, स्कूल इलाकों, चौराहों, सार्वजनिक स्थानों (स्टैंड, बाजार, रेलवे स्टेशन आदि) पर।
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में भाग लेना।
  • पैदल यात्रियों / स्कूल कैंपस के बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  • विशेष आयोजनों जैसे मेले, उत्सव, सार्वजनिक कार्यक्रमों में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखना।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  • इच्छुक व्यक्ति निकट पुलिस थाना से आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क किया जा सकता है।
  • आवेदक को कुछ आवश्यक दस्तावेज़ जैसे पहचान पत्र, निवास प्रमाण, कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने का प्रमाण आदि प्रस्तुत करना होगा।
  • चयन के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा।

1 thought on “HP Police Traffic Volunteer Scheme 2025”

Leave a Comment