Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -1 : कहलूर (बिलासपुर) रियासत के इतिहास पर आधारित प्रश्नोत्तरी :-
- वीर चंद के बाद कहलूर (बिलासपुर) राज्य का छठा (6th) उत्तराधिकारी कौन बना?
(A) उधरन चन्द
(B) मदन ब्रह्म चन्द
(C) कहल चंद
(D) अहाल चन्द
उत्तर:(C) कहल चन्द
व्याख्या: वीर चंद के बाद क्रम से उधरन चन्द, यशकर्ण चन्द, मदन ब्रह्म चन्द, अहल चन्द तथा छठे उत्तराधिकारी के रूप में कहल चन्द राजा बने।
- एक व्याख्या के अनुसार ‘कोटकहलूर’ किले का निर्माण किस राजा ने करवाया था?
(A) कहल चन्द (या वीर चन्द)
(B) सांगर चन्द
(C) मेघ चन्द
(D) अजीत चन्द
उत्तर:(A) कहल चन्द (या वीर चन्द)
व्याख्या: विवरणों के अनुसार ‘कोटकहलूर’ किले का निर्माण राजा कहल चन्द ने करवाया था, जबकि एक अन्य विवरण में इसका श्रेय वीर चन्द को दिया गया है।
- प्रसिद्ध ‘हिंडूर’ (वर्तमान नालागढ़) राज्य की नींव किस राजा ने रखी थी?
(A) सुचेत चन्द
(B) अजीत चन्द
(C) गोकल चन्द
(D) पृथ्वी चन्द
उत्तर:(B) अजीत चन्द
व्याख्या: राजा कहल चन्द के पुत्र अजीत चन्द ने पड़ोस के राज्यों को जीतकर ‘हिंडूर’ राज्य की नींव रखी, जो बाद में नालागढ़ नाम से विख्यात हुआ।
- राजा सांगर चन्द (1197-1220 ई.) के सात पुत्रों से कितने नए राजपरिवारों का प्रादुर्भाव हुआ?
(A) 5
(B) 6
(C) 7
(D) 8
उत्तर:(C) 7
व्याख्या: सांगर चन्द के सात पुत्रों से सात नए राजपरिवारों—दरोल, झंडवाल, संगवाल, ढाल, नागालू, मेघारी तथा ढोकली का प्रादुर्भाव हुआ।
- कहलूर का कौन-सा राजा अत्यंत निष्ठुर और अत्याचारी था, जिसे प्रजा ने विद्रोह करके कुल्लू भागने पर मजबूर कर दिया?
(A) राजा मेघ चन्द
(B) राजा काहन चन्द
(C) राजा देव चन्द
(D) राजा आलम चन्द
उत्तर:(A) राजा मेघ चन्द
व्याख्या: राजा सांगर चन्द का बड़ा पुत्र मेघ चन्द अत्यंत अत्याचारी था। उसकी प्रताड़ित प्रजा ने कोटकहलूर पर आक्रमण कर दिया, जिससे उसे भागकर कुल्लू में शरण लेनी पड़ी।
- राजा मेघ चन्द को कुल्लू से लाकर पुनः कहलूर की गद्दी पर बैठाने में दिल्ली के किस सुल्तान की सेना ने सहायता की थी?*
(A) कुतुबुद्दीन ऐबक
(B) शम्सुद्दीन इल्तुतमिश
(C) मुहम्मद तुगलक
(D) गियासुद्दीन तुगलक
उत्तर:(B) शम्सुद्दीन इल्तुतमिश
व्याख्या: मेघ चन्द के चचेरे भाई ‘मल दरोल’ ने दिल्ली जाकर सुल्तान शम्सुद्दीन इल्तुतमिश (1211-1236 ई.) से सहायता मांगी और शाही सेना की मदद से मेघ चन्द को पुनः गद्दी पर बैठाया।
- राजा अभयसार (अभिसंद चन्द) के शासनकाल में दिल्ली के किस सरदार ने कसाइयों से गाएं छुड़ाने के कारण कोटकहलूर किले को घेरा था?
(A) तातार खां
(B) मल दरोल
(C) गाजी मलिक
(D) बैराम खां
उत्तर:(A) तातार खां
व्याख्या: मुहम्मद तुगलक के सरदार तातार खां की सेना से राजा अभिसंद चन्द ने गाएं छुड़ा ली थीं, जिसके जवाब में तातार खां ने कोटकहलूर किले का घेराव किया।
- तातार खां के पुत्र ने धोखे से शिविर में बुलाकर राजा अभिसंद चन्द और उनके किस पुत्र की हत्या कर दी थी?
(A) सुचेत चन्द
(B) सुन्दर चन्द
(C) आलम चन्द
(D) देव चन्द
उत्तर:(B) सुन्दर चन्द
व्याख्या: तातार खां के पुत्र ने अपने पिता की मृत्यु का बदला लेने के लिए राजा अभिसंद चन्द और उनके छोटे पुत्र सुन्दर चन्द को धोखे से अपने शिविर में बुलाकर मार दिया था।
- राजा सम्पूर्ण चन्द (1380 ई.) की रानी किस रियासत के राजा की बहन थी?
(A) सिरमौर
(B) चम्बा
(C) कांगड़ा
(D) सुकेत
उत्तर:(C) कांगड़ा
व्याख्या: राजा सम्पूर्ण चन्द की रानी कांगड़ा के राजा की बहन थी।
- अपनी रानी के दबाव में आकर राजा सम्पूर्ण चन्द ने कौन-से दो परगने कांगड़ा के राजा को लौटाना मंजूर कर लिया था?
(A) टटवाल और महलमोरी
(B) नालागढ़ और हिंडूर
(C) कुल्लू और मंडी
(D) नादौन और सुजानपुर
उत्तर:(A) टटवाल और महलमोरी
व्याख्या: कांगड़ा के राजा के कहने और अपनी रानी के दबाव के कारण राजा सम्पूर्ण चन्द ने टटवाल और महलमोरी क्षेत्रों को कांगड़ा को वापस सौंपना स्वीकार किया था।
- HPRCA Hamirpur Teachers (CBSE) Recruitment 2026 – Apply Online for Teaching Posts in HP Govt. CBSE Schools

- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026

- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

Leave a Comment