Himachal Pradesh Weekly Current Affairs August (1st Week)
“गौसदन, गौशाला व गौ अभयारण्य योजना को सहायता” की शुरूआत
- मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने पशुपालन विभाग की “गौसदन, गौशाला और गौ अभयारण्य योजना को सहायता” और “राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम चरण-दो “का शुभारंभ किया।
- डेढ़ साल के भीतर हिमाचल प्रदेश को देश का बेसहारा पशु मुक्त राज्य बनाया जायेगा।
- गौसदन, गौशाला, गौ अभयारण्य योजना सहायता के अंतर्गत भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप, पशु उत्पादकता और स्वास्थ्य के लिए सूचना नेटवर्क और राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्ण टैगिंग के बाद उन सभी गौसदनों, गौशालाओं, और गौ अभयारण्यों के रखरखाव के लिए भत्ते के रूप में प्रति माह 500 प्रति गाय दिए जाएंगे, जिनमें मवेशियों की संख्या 30 या इससे अधिक है।
- इन लाभों को सरकार द्वारा स्थापित गौ अभयारण्यों, गौशालाओं, पंचायतों, महिला मंडलों, स्थानीय निकायों और गैर-सरकारी संगठनों आदि द्वारा चलायी जा रही गौ अभयारण्यों और गौशालाओं तक बढ़ाया जाएगा।
- हिमाचल के सात जिलों में सात गाय अभयारण्य स्थापित किए जा रहे हैं, जिन्हें जल्द ही क्रियाशील बनाया जाएगा। कृषि विभाग गाय अभयारण्यों से गाय का गोबर खरीदेगा और किसानों को केंचुआ खाद के रूप में बेचा जाएगा।
हिमाचल का ‘‘शरण गांव’’ देश के 10 हथकरघा गांवों में शामिल
- कुल्लू जिला के धरोहर गांव नग्गर के समीप शरण गांव को देश के उन दस गांवों में शामिल किया गया है, जिन्हें हथकरघा गांव के रूप में चुना गया है।
- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी ने हैंडलूम मार्क योजना के लिए मोबाइल ऐप की शुरुआत की।
- हैंडलूम मार्क योजना के लिए आज शुरू की गई मोबाइल ऐप न केवल बुनकरों को सुविधा मिलेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को सही हथकरघा उत्पाद भी मिलेंगे। माई हैंडलूम पोर्टल उपभोक्ताओं को हथकरघा उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा।
- शरण गांव में बुनकरों के लिए सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा।
- हिमाचली शाॅल और टोपी विश्व प्रसिद्ध है। कुल्लू और किन्नौरी शॉल को भारत सरकार द्वारा हथकरघा संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत आरक्षित किया गया है और इन दोनों उत्पादों का पेटेंट करवाया गया है।
- राज्य के कुल्लू, मंडी और कांगड़ा जिलों में राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 10 हथकरघा समूहों के लगभग 2500 बुनकरों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।
- ‘‘मुख्यमंत्री ग्रामीण कौशल योजना’’ के अन्तर्गत बुनकरों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। कुल्लू जिला में 700 से अधिक बुनकर सहकारी समितियां और कुटीर उद्योग काम कर रहे हैं।
हिमाचल का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क
- हिमाचल में पहला मेडिकल डिवाइस पार्क सौ करोड़ की लागत से बनेगा।
2.इस पार्क में मेडिकल क्षेत्र में उपयोगी बड़े उपकरणों की उत्पादन किया जाएगा। इस पार्क में हजारों बेरोजगारों को रोजगार भी मिल पाएगा। पार्क को स्थापित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की भागीदारी अन्य योजनाओं की तर्ज पर 90 :10 फीसदी रहेगी। - प्रदेश में स्थापित होने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क में एक्सरे मशीनों , सीटी स्कैन ,डायलिसिस जैसी बड़ी मशीनों के उत्पादन वाली कई इकाइयां स्थापित की जाएगी।
2022 तक सभी पंचायत मुख्यालयों को सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य
- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने सड़कों के निर्माण पर विशेष बल दिया है और वर्ष 2022 तक प्रदेश के सभी पंचायत मुख्यालयों को सड़क से जोड़ा जाएगा।
Himachal Pradesh Weekly Current Affairs August (1st Week)
Read Also: More HP Current Affairs
- HPRCA Hamirpur Teachers (CBSE) Recruitment 2026 – Apply Online for Teaching Posts in HP Govt. CBSE Schools
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
Leave a Comment